Dehradun
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में 123 योग प्रशिक्षकों की आउटसोर्स पर होगी तैनाती, आदेश जारी

देहरादून – प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालयों और राज्य विश्वविद्यालयों में 123 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को संविदा पर अस्थायी रूप से 11 माह के लिए तैनात किया जाएगा। इस दौरान उन्हें 300 रुपये प्रतिदिन या 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

इस संबंध में सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में योग प्रशिक्षु लंबे समय से नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इसके बाद विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। प्रदेश में हजारों योग प्रशिक्षक हैं, जो प्रशिक्षण लेने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। अब इनकी नियुक्ति का रास्ता खुला है।
आने वाले समय में सरकार योग प्रशिक्षकों को विद्यालय स्तर तक नियुक्त कर सकती है, इसकी आस जगी है। फिलहाल 123 योग प्रशिक्षकों को संविदा पर भर्ती किया जाएगा। इनसे महाविद्यालयों में प्राचार्य अथवा कुलसचिव की ओर से निर्धारित समय में न्यूनतम तीन घंटे लिया जाएगा।
योग प्रशिक्षक महाविद्यालयों के अलावा आसपास के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भी योग का प्रचार-प्रसार करेंगे। योग प्रशिक्षक बनने के लिए न्यूनतम अर्हता भी लागू की गई है। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विवि से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा या योग शिक्षा में पीजी या एक वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि होनी जरूरी है। इसके अलावा योग शिक्षा में अध्यापन व प्रशिक्षण का दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। 11 माह की अवधि पूरी होने पर पुन: विज्ञापन के माध्यम से नई तैनाती की जाएगी, जिसमें पहले से कार्यरत योग प्रशिक्षकों को वरियता दी जाएगी।
Dehradun
देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

Dehradun News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड प्रवास का शनिवार को अंतिम दिन रहा। अपने दौरे के समापन से पहले उन्होंने देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन
सुबह मंदिर पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने की कई बैठकें
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयासों को चुनावी सफलता की कुंजी बताया।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि समय रहते संगठनात्मक तैयारियों को धार देकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में लगातार बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Dehradun News : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा
उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने और नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वह्न करेंगे।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun
त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान

Dehradun News : देहरादून के त्यूनी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़े जाने के दौरान नदी किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का स्तर अचानक बढ़ने से बच्ची नदी में बह गई और उसकी डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
उत्तराखंड के त्यूणी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरनाड बस्ती निवासी कैलाश थापा की ढाई वर्षीय मासूम बेटी मरसिका की पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कुछ बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे, तभी सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ा गया। पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई।

नदी से बरामद किया गया बच्ची का शव
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया गया।
हादसे के बाद से परिवार में पसरा मातम
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बांध से पानी छोड़ने से पहले पर्याप्त चेतावनी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Cricket16 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Uttarkashi21 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews22 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun20 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee19 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी











































