Breakingnews
14 जुलाई से शुरू होने जा रहे कावड़ मेले की तयारियों में जुटा खाद्य सुरक्षा विभाग।
हरिद्वार – धर्म नगरी हरिद्वार में 14 जुलाई से कावड़ मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तमाम तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएगी।
वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के द्वारा हरिद्वार के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली जा रही है और सब विभागों को कावड़ मेले से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वही कांवड़ मेले के दौरान लगने वाली खाद्य वस्तुओं की अस्थाई दुकानों को भी रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होंगे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया कि मेले के दौरान लोगो के द्वारा किसी भी तरह की खाद्य वस्तु की दुकानें लगाई जाएगी, उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा एक टीम बनाई गई है, जो समय-समय पर दुकानों पर जाएगी और खाद्य वस्तुओं की गुणवंता की जांच करेगी। यदि किसी दुकान पर किसी तरह की मिलावट या कोई अन्य कमी पाई जाएगी, उसके विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल

Army Soldiers Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान
Army Soldiers Accident : 22 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के Doda से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आज सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन खाई में गिर (Doda Army Truck Accident) गया। मिली जानकारी के मुताबिक डोडा में सेना का वाहन खाई में गिर गया। ये हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ है। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई। जबकि 11 जवान घायल हो गए।

Doda Army Truck Accident में 10 जवानों की मौत, 11 घायल
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। जिसमें कुल 21 जवान सवार थे। हादसे के बाद से ही पुलिस और सेना का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर ले जाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Breakingnews
अच्छी खबर : कृषि सहायकों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, शासनादेश हुआ जारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड के कृषि सहायकों के लिए अच्छी खबर है। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों पर कृषि सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी कर दी गई है।
Table of Contents
Uttarakhand में कृषि सहायकों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय 8300 रूपए से बढ़ाकर 12391रूपए कर दिया गया है। जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की हो रही थी मांग
बता दें कि Uttarakhand में कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप ये निर्णय लिया गया।
कृषि सहायकों ने सरकार का जताया आभार
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे। मानदेय बढ़ोतरी के निर्णय से प्रदेशभर के कृषि सहायकों ने राज्य सरकार और कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार भी व्यक्त किया है।
Breakingnews
बड़ी खबर : गढ़वाल के कई हिस्सों में हुआ ब्रेक डाउन, छह घंटे से बिजली गुल, लोग परेशान

Pauri News : उत्तराखंड की बड़ी खबर सामने आ रही है। गढ़वाल के कई हिस्सों में ब्रेक डाउन (Breakdown in Garhwal) हुआ है। पांच या छह घंटे से पौड़ी सहित गढ़वाल के कई हिस्सों में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं।
Table of Contents
गढ़वाल के कई हिस्सों में हुआ ब्रेक डाउन
गढ़वाल के कई हिस्सों में ब्रेक डाउन होने की खबरें सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गढ़वाल के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप (Breakdown in Garhwal) है। कड़कड़ाती ठंड में घंटों से बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हैं। बिजली ना होने से कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
श्रीनगर में पांच से छह घंटे से है बिजली गुल
बताया जा रहा है कि विष्णुप्रयाग मुरादाबाद 400 केवी हाइटेंशन लाइन में गड़बड़ी हो गई है। इसी कारण गढ़वाल में ब्रेकडाउन हुआ है। बता दें कि श्रीनगर में पिछले पांच घंटे से बिजली गुल है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पौड़ी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भी रात से ही बिजली गुल है।
बिजली ना होने से लोग परेशान
जिला मुख्यालय पौड़ी के आसपास के नगर क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखंडों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार रात से ही ब्रेक डाउन की स्थिति बनी हुई है।
Cricket14 hours agoJSK vs PR Dream11 Prediction: आज का मैच, पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Business13 hours agoसोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट , जाने अपने शहर मे आज का ताज़ा भाव…
big news16 hours agoकथित नकल माफिया गिरोह के सरगना हाकम सिंह को राहत, पटवारी पेपर लीक मामले में मिली जमानत
Uttar Pradesh15 hours agoजानिए कब होगी UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, सूत्रों के हवाले से बड़ा अपडेट
big news15 hours agoभालू से जान बचाकर भाग रहे बुजुर्ग की पहाड़ी से नीचे गिरने से मौत, इलाके में पसरा मातम
Cricket14 hours agoअफगान बनाम वेस्ट इंडीस सिरीज़ का तीसरे टी20 आज , जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Breakingnews9 hours agoजम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, दस जवानों की मौत, 11 घायल
big news13 hours agoबसंत पंचमी पर कैसे करें मां सरस्वती की पूजा ?, यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि






































