Dehradun
16 SEPTEMBER: मिथुन, सिंह कन्या राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्की, जानिए आज का राशिफल

Daily Horoscope/Aaj Ka Rashifal – राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। आपकी माताजी अपनी किसी पुराने समस्या को लेकर परेशान रहेंगी, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आपको अपनी जिम्मेदारियो में ढील देने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में भी आपको कोई अच्छा पैकेज मिलने की संभावना है, जिस कारण आप नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको किसी संपत्ति संबंधित बंटवारें मे बहुत ही सोच समझकर बोलना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कमाई के नए-नए अवसर मिलेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आपके पिताजी आपसे नाराज रहेंगे। आपसे कोई गलती होने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कुछ बेवजह के खर्चे को लेकर परेशान रहेगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन आपका कोई शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य मे गिरावट आ सकती है, जिन पर आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ेगा। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। आपको आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। आप अपने बिजनेस में भी कोई बदलाव कर सकते हैं। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं, तो बेहतर रहेगा। कोई आपको बदलने से चलने की कोशिश कर सकता है लेकिन उनके कहने में आकर आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। आपका खर्च बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मेल बना रहने के कारण आप खुश रहेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धन संबंधित कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप किसी से धन उधार लेने के बारे में न सोचें। आप किसी काम को यदि दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे, तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। आपका मित्र आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। परिवार में आपको पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिना सोचे समझे किसी से धन को लेकर कोई वादा ना करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई मनपसंद गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने व्यवहार से अपने आसपास रह रहे लोगों को खुश रखेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में योजनाओं को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप बेवजह की कोई टेंशन ना लें, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष उनका कोई व्यक्ति आपके और जीवनसाथी के बीच कोई वाद विवाद खड़ा कर सकता है। आपकी जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गलती होने की संभावना है। आप अपने घर के साथ-साथ रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, क्योंकि उसमें उतार चढ़ाव रहने के कारण आपको काम करने में समस्या आएगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपके जीवन साथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश करने की तैयारी कर सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम व स्नेह बनाए रखें। आप किसी रचनात्मक कार्य में आगे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियो को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपके विरोधी आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपा रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मंगलमय रहने वाला है। आपकी संतान को पढ़ाई के लिए कहीं कोई स्कॉलरशिप आदि मिलने की संभावना है। कारोबार में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता की राय अवश्य लें। आपको बाहर के खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
big news
बड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय पहले वह व्यक्ति उसी स्थान पर घूमता हुआ देखा गया था, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

फिलहाल नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
Cricket9 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews5 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Breakingnews10 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
Cricket9 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Nainital7 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news4 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news9 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
big news2 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी








































