Dehradun
27 सितम्बर राशिफल: शुभ योग के कारण इन पांच राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope/Aaj Ka Rashifal – राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप बिजनेस की किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको अपने किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों अपने साथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जाएंगे। माताजी से आपकी कुछ खटपट होने की संभावना है, इसलिए बहुत ही सोचसमझ कर बोले। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के लिए आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। आपको अपने कामों को लेकर योजनाएं बनानी होंगी और आप अपने धन का निवेश भविष्य के लिए कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को घूमने फिरने के दौरान जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कला कौशल में निखार आएगा। आपको अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी काम को आप भाग्य के भरोसे ना छोड़े। आपने यदि कोई काम को लेकर लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहेगा। आपके पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके घर परिवार की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो उसे आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपका काम बिगड़ने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पर आंखें बंद करके भरोसा करना नुकसान देगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नई योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ नया हासिल करने का मौका मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपका कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप किसी से कर्ज लेने से बचें, लेकिन आप अपने घर के रिनोवेशन ऑफर पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसके लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। गृहस्थ जीवन में साथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, जिससे प्रेम भरपूर रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके परिवार में लंबे समय से यदि कोई टेंशन चली आ रही थी, तो वह दूर होगी। संतान को कोई अवार्ड मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगो को काम के सिलसिले में कहीं किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही हैं। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो आप उससे लीक ना करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नये काम में हाथ डालने के लिए बचाना होगा, इसलिए आप शेयर मार्केट में भी सोच विचार कर आगे बढ़े। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आने के कारण आपको भागदौड़ लगी रहेगी। आपकी यदि कोई अधूरी इच्छा थी, तो वह भी पूरी हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है। आपके जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर चलेंगे। माता-पिता के साथ मिलकर आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको यदि संतान के करियर को लेकर चिंता थी, तो आप उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपके आसपास का माहौल आनंदमय रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन आपको किसी काम को संयम रखकर निपटना होगा। आप किसी लेन देन को लेकर आप यदि परेशान चल रहे थे, तो आपके वह समस्या भी दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपके जीवनसाथी से चल रही खटास को आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे और उन्हें कहीं घूमाने लेकर जा सकते हैं।
Breakingnews
धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों पर फैसला लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन समेत कई विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
Table of Contents
धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर
आज हुई कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट ने गोपालन योजना में सामान्य वर्ग को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। पात्र लोगों को सब्सिडी मिलेगी और वे गाय या भैंस खरीद सकेंगे।
श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला
- कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को मंजूरी दी। इसके तहत श्रमिकों को हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देना होगा। पुरुष और महिला कर्मचारियों को समान काम के लिए समान मजदूरी का प्रावधान भी किया गया है।

पढ़े धामी कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- GST संशोधित अध्यादेश को मंजूरी।
- नैनीताल हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी गौलापार में 30 हेक्टेयर जमीन देने का फैसला।
- राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी।
- जल जीवन मिशन में केंद्र की गाइडलाइंस लागू होंगी।
- कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति भी सहकारी समिति का सदस्य बन सकेगा।
- मेरठ से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार के लिए यूपी से समझौता होगा।
वन विकास निगम की सेवा नियमावली में संशोधन
- औद्योगिक नियमावली को मंजूरी, श्रमिक शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर।
- छंटनी किए गए कर्मचारियों को दोबारा अवसर देने का प्रावधान।
- वन विकास निगम की सेवा नियमावली में संशोधन, स्केलर पद के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी।
- ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जड़ी-बूटियों से जुड़ी उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन किया जा सकेगा।
Dehradun
मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान

Mussoorie News : मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच गनहिल की पहाड़ी से बोल्डर गिरने से कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवासों पर खतरा बढ़ गया है। बोल्डरों की चपेट में आने से एक कमरे का बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे कमरे की दीवार भी दोबारा ढह गई। भवन के अन्य हिस्सों में भी दरारें आने की सूचना है।
Table of Contents
मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर
मसूरी में लगातार हो रही बारिश के कारण गनहिल की पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण हड़कंप मच गया। कचहरी परिसर स्थित सरकारी आवासों पर बोल्डर गिरने के कारण खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद सरकारी आवास में रहने वाले परिवारों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि बुधवार से पहाड़ी से रुक-रुककर बोल्डर गिर रहे हैं, जिसके चलते खतरा लगातार बना हुआ है।
पांच परिवारों ने एसडीएम कार्यालय में बिताई रात
खतरे को देखते हुए सरकारी आवास में रहने वाले पांच परिवारों को रात सुरक्षित स्थान पर गुजारनी पड़ी। सभी परिवारों ने पूरी रात एसडीएम कार्यालय के एक हॉल में रहकर बिताई। प्रभावित लोगों का कहना है कि पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है और ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

कचहरी कर्मचारी गोविंद सिंह नेगी के मुताबिक, जिस सरकारी आवास में पांच परिवार रह रहे हैं, वो फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। बोल्डर गिरने से भवन को काफी नुकसान पहुंचा है और मौजूदा हालात में वहां रहना जोखिम भरा हो गया है।
प्रशासन से तत्काल मदद की मांग
प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मौके का जल्द निरीक्षण कराने और तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। इसके साथ ही परिवारों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने और पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के खतरे का स्थायी समाधान निकालने की अपील की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मसूरी के कई पहाड़ी क्षेत्र संवेदनशील हो गए हैं। ऐसे में अगर समय रहते सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में किसी बड़े हादसे का खतरा बढ़ सकता है।
Dehradun
नारी निकेतन में अब जेल जैसा माहौल नहीं, मिलेगा परिवार जैसा घर!, उत्तराखंड में बन रहा ‘आलंबन गांव’

Uttarakhand News : नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए उत्तराखंड सरकार एक बड़ी और संवेदनशील पहल करने जा रही है। अब नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को जेल जैसी बंदिशों का एहसास नहीं होगा, बल्कि उन्हें परिवार जैसा माहौल देने की तैयारी की जा रही है।
Table of Contents
नारी निकेतन में अब जेल जैसा माहौल नहीं, मिलेगा परिवार जैसा घर!
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसके लिए ‘आलंबन गांव’ विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित माहौल के साथ-साथ घर जैसा अपनापन और स्वतंत्रता देना है।
उत्तराखंड में बन रहा ‘आलंबन गांव’
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक आईएएस बंशीलाल राणा के मुताबिक, नारी निकेतन में आने वाली कई महिलाएं और बच्चे खुद को एक बंद संस्थान या जेल जैसी जगह पर महसूस करते हैं। यही वजह है कि कई बार बच्चे वहां से निकलने या भागने की कोशिश तक करने लगते हैं।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग अब ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है, जहां रहने वाले लोगों को संस्थागत माहौल के बजाय परिवार जैसा वातावरण मिल सके।
16 घरों में मिलेगा परिवार जैसा माहौल
प्रस्तावित आलंबन गांव में कॉटेज और छोटे घर विकसित किए जाएंगे। यहां एक परिवार की तर्ज पर लोगों को रखा जाएगा। योजना के मुताबिक, एक यूनिट में करीब दो महिलाएं, चार बच्चे और एक किशोरी को शामिल किया जाएगा। इस तरह उन्हें एक परिवार की तरह साथ रहने का अवसर मिलेगा।
हर यूनिट में अलग किचन जैसी सुविधाएं भी होंगी, ताकि वहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों को रोजमर्रा के जीवन में ज्यादा स्वतंत्रता और जिम्मेदारी का अनुभव हो सके। प्रस्तावित परिसर में कुल 16 घर विकसित किए जाएंगे, जिनमें करीब 88 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी।

जेल नहीं, रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स जैसा होगा माहौल
आलंबन गांव की सबसे खास बात यही होगी कि यहां रहने वाली महिलाओं और बच्चों को यह महसूस न हो कि वे किसी जेल या बंद संस्थान में रह रहे हैं। इसके बजाय पूरा परिसर एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की तरह विकसित किया जाएगा, जहां सुरक्षा के साथ रहने, पढ़ाई, दैनिक जीवन और सामाजिक विकास से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले जाएंगे। जरूरत पड़ने पर प्राथमिक विद्यालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस पहल का मकसद सिर्फ महिलाओं और बच्चों को रहने की जगह देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे खुद को सुरक्षित, सम्मानित और परिवार का हिस्सा महसूस कर सकें।
5 एकड़ जमीन की हो रही है तलाश
आलंबन गांव विकसित करने के लिए करीब 5 एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई गई है। विभाग की पहली प्राथमिकता देहरादून जिले या उसके आसपास जमीन तलाशने की थी, लेकिन फिलहाल उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। अब विभाग की ओर से हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में जमीन की तलाश की जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि हरिद्वार में इसके लिए उपयुक्त जमीन मिल सकती है।
इसके अलावा उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में भी एक जमीन को लेकर संभावनाएं देखी जा रही हैं। विभाग यह जांच कर रहा है कि वहां की जमीन और परिस्थितियां आलंबन गांव के निर्माण के लिए उपयुक्त हैं या नहीं।
महिलाओं और बच्चों को मिलेगा नया जीवन
आलंबन गांव की यह योजना सिर्फ एक नया भवन या परिसर तैयार करने की कवायद नहीं है, बल्कि नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं और बच्चों के प्रति सोच में बदलाव की कोशिश भी है।
अगर यह योजना धरातल पर उतरती है तो संस्थागत जीवन की जगह उन्हें परिवार जैसा माहौल, बेहतर स्वतंत्रता और सामाजिक वातावरण मिल सकेगा। इससे बच्चों और महिलाओं के मानसिक और सामाजिक विकास में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
Cricket16 hours agoSUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27: The Hundred Women 2026
Uttarakhand16 hours agoHaridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद
Accident18 hours agoUttarkashi Accident News : गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा , खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप
Cricket12 hours agoSUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips










































