Breakingnews
70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ।
चमोली/गौचर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर में 70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का विधिवत् उद्घाटन किया। मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका बैंड की मधुर धुन के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान को मिनि स्टेडियम के रूप में विकसित करने और गौचर मेले के सफल संचालन के लिए 10 लाख देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्व राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी ऊॅचाईयों को छू रहा है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशिष्ट और ऐतिहासिक मेला हमारे राज्य के प्रमुख मेलों में से एक है और इसमें सरकार के अधिकांश विभाग भाग लेते हैं। मेले हमारे जीवन में इन्द्रधनुषी रंगों की तरह हैं, जो जीवन में ताजगी और उत्साह भर देते हैं।

प्राचीन समय में, जब संचार और परिवहन की कोई ऐसी सुविधाएं नहीं थीं, तो इन मेलों ने सामाजिक ताने बाने को बुनने में बहुत मदद की और लोगों का सामाजिक और व्यावहारिक दायरा बढ़ाया। हमारे देश में और विशेष रूप से उत्तराखंड में अधिकतर मेले सांस्कृतिक मेल मिलाप का माध्यम रहे हैं, परंतु गोचर मेला विशेष है, क्योंकि संस्कृति की छठा बिखेरने के अलावा यह मेला यहां की जनता के व्यापारिक अवसरों को भी बढ़ाता है। इस मेले में प्रदर्शित झांकियों ने उत्तराखंड की विशिष्ट एवं बहुआयामी संस्कृति को प्रदर्शित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य उत्तराखंड के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाना है और इसके लिए औद्योगिक विकास का महत्व सर्वाधिक है। औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए हम रोड कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में विशेष ध्यान दे रहे हैं। पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है और पर्यटन तो हमारे राज्य की लाईफ लाईन है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग द्वारा रोड कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हमारी आर्थिकी को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश में चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का निर्माण तथा निर्माणाधीन रोप वे परियोजनाएं इस बात का स्पष्ट उदाहरण हैं कि किस प्रकार सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है, उन्होंने सभी को मेले के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकार रमेश गैरोला को गोविंद प्रसाद नौटियाल पत्रकार सम्मान और यूथ फाउंडेशन संचालित करने के लिए अनिल नेगी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने देवेश जोशी द्वारा लिखी पुस्तक ‘धूम सिंह चौहान’ का विमोचन भी किया।

गौचर मेले में पहले दिन रावल देवता की पूजा के बाद प्रातः स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मेलाध्यक्ष द्वारा झंडारोहण कर मार्चपास की सलामी ली गई। गौचर मेला मुख्य द्वार से चटवापीपल पुल तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुये मुख्य मेला द्वार तक क्रास कण्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल मैदान में बालक एवं बालिकाओं की दौड़, नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता, शिशु प्रदर्शनी और शिक्षण संस्थाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गौचर मेले में पारम्परिक पहाडी संस्कृति से सजा पांडाल मेलार्थियों के बीच खासे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल एवं मेला उपाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने गौचर मेले का शुभांरभ करने पर मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया और मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए समस्याओं के निदान के लिए मांग पत्र भी दिया।
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Cricket13 hours agoRTD vs ADF Dream11 Prediction: Dream11 Team, Probable XI & Fantasy Tips
big news23 hours agoसीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
big news19 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Tehri Garhwal21 hours agoरक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट, आज 4 जिलों में अलर्ट, 30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम
Uttarakhand17 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, सहकारिता नीति समेत 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttarakhand16 hours agoकिच्छा में नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Dehradun14 hours agoउत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी





































