Roorkee
खाद्य पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही: राशन की चार दुकानों में मिली खामिया की निरस्त।

रूडकी – रुड़की खाद्य पूर्ति विभाग ने राशन की दुकानों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए है। राशन की दुकानों की जांच की..जहा खाद्य पूर्ति विभाग को अनियमितता मिलने पर राशन की चार दुकानों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें निरस्त कर दिया है। जबकि एक राशन डीलर पर दो हज़ार का जुर्माने लगाया।
बता दे कि क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी मदन सिंह रावत को पिछले लंबे समय से राशन की पांच दुकानों में गड़बड़ी करने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। जिनकी विभागीय अधिकारियों द्वारा समय समय पर जांच भी की गई जिसमें जांच के उपरांत बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आई। मंगलौर क्षेत्र के मुंडेट गांव के राशन डीलर सतीश कुमार,अकबरपुर ढाढेकी निवासी अकरम अली,अकबरपुर मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद शाहिद, और और नगला कुबड़ा गांव निवासी नसीमा की राशन की दुकानों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि नूरपुर गांव निवासी प्रीतम सिंह पर दो हज़ार के जुर्माने की कार्यवाही की गई है। विभाग की इस बड़ी कार्यवाही से राशन डीलरो में भी हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन सिंह रावत का कहना है कि सभी राशन डीलर को ऑन लाइन राशन देने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। राशन वितरण मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी राशन डीलर समय से ऑन लाइन राशन का वितरण करेंगे ।उन्होंने कहा की राशन कार्ड धारकों की शिकायत पर जांच के उपरांत चार राशन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है जबकि एक राशन डीलर पर दो हज़ार के जुर्माने की कार्यवाही की गई है।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान
- भारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
- मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
- India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
Roorkee
14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Roorkee News : रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह कराने का मामला सामने आया है। यहां पर 14 साल की एक मासूम बच्ची का जबरन बाल विवाह कर दिया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई और बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Table of Contents
14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
रूड़ी के हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की किशोरी का बाल-विवाह करा दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वो गर्भवती हो गई और किशोरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।सिविल अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किशोरी के नाबालिग होने की पहचान की गई। जिसके बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर पोक्सो, बाल विवाह अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 2025 में 14 साल की एक किशोरी का जबरन बाल विवाह किया गया था।

विवाह के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। बच्ची के किशोरी होने के बाद बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने बच्ची का आधार कार्ड देखा तो डॉक्टर को शक हो गया। जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा पुलिस को नाबालिग बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई।
पुलिस को देख फरार हुआ पति और ससुराल पक्ष के लोग
पुलिस को देखकर गर्भवती किशोरी का पति और ससुराल पक्ष के लोग सिविल अस्पताल से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच की गई तो बच्ची की उम्र 14 साल निकल कर आई है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा पोक्सो, बाल विवाह अधिनियम और अन्य धाराओं में पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Roorkee
गंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज

Roorkee News : रुड़की में गंगनहर किनारे स्थापित अजमीर जी महाराज की मूर्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सिंचाई विभाग की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई ने अब तूल पकड़ लिया है। गंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर
Table of Contents
गंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर
गंगनहर किनारे मूर्ति पर बुलडोजर की कार्रवाई मामले को लेकर हंगामा देखने को मिल रहा है। विभागीय टीम पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और मूर्ति के स्लेब को तोड़ते हुए आसपास बनी दीवार और गेट को भी ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद स्वर्णकार समाज में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज
मामला गंगनहर क्षेत्र स्थित पुल के पास का है। जहां सिंचाई विभाग की जमीन पर स्थापित मूर्ति और आसपास हुए निर्माण को विभाग ने अवैध अतिक्रमण मानते हुए ये कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध या हंगामा न हो इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उच्च अधिकारियों से गंगनहर किनारे हुए अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश मिले थे, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि निर्माण कराने वाले लोगों की जानकारी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को स्थानीय बता रहे पूर्वजों का अपमान
बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले स्वर्णकार समाज द्वारा घाट के पास अजमीर जी महाराज की मूर्ति स्थापित कर सौंदर्यीकरण कराया गया था। उस समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन भी हुआ था।
अब अचानक हुई इस कार्रवाई को समाज के लोग अपने पूर्वजों का अपमान बता रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Cricket23 hours agoIndia vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
big news23 hours agoहरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
Uttarakhand2 hours agoमुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Cricket1 hour agoभारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Uttarakhand22 seconds agoअल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान





































