Accident
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा पहुंचे सिल्क्यारा; रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण..मजदूरों का जाना हालचाल।

उत्तरकाशी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा एवं सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार अजय भल्ला ने सोमवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को समझा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्य की बारीकियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिकों, इंजीनियरों से भी जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया।
प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने ऑगर मशीन की ब्लेड एवं सॉफ्ट को काटने की प्रक्रिया में जुटे श्रमिकों टिंकू दुबे, अमित, शशिकांत, झारू राम, राधे रमण दुबे, ओम प्रकाश, एन.डी अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए उनके काम की सराहना की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के लिए भेजी जा रही भोजन सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहां श्रमिकों को भेजे जा रहे हैं भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप एवं बीएसएनएल द्वारा स्थापित टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह एवं अन्य लोगों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने वार्ता के दौरान श्रमिकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने श्रमिकों से खाने पीने बिजली पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु सभी लोग मेहनत कर रहे हैं। कई मोर्चों पर कार्य चल रहा है। सभी को जल्द से जल्द निकाले जाने की कोशिश जारी है।
प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। परिजनों के साथ ही पूरा देश उनके शीघ्र और सुरक्षित निकाले जाने की दुआ कर रहा है। उन्होंने कहा पूरे देश की दुआएं अंदर फंसे श्रमिकों के साथ है। परिजनों को हौसला बनाए रखना होगा। सरकार हर स्थिति पर श्रमिकों के परिजनों के साथ खड़ी है।
Accident
रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में गुरूवार रात फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर एक ट्र अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक
रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया।
दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को रात करीब 8:43 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि वाहन संख्या UK13CA0826 तरसाली के समीप संतुलन खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम इलाके में कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत दल ने खाई में गिरे डंपर तक पहुंचकर दोनों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

दुर्घटना के कारणों का नहीं चल पाया पता
रेस्क्यू टीम ने 45 वर्षीय संजय राणा का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय डंपर में दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Accident
बड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले के गोपेश्वर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस से उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला
चमोली जिले के गोपेश्वर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी, पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के समीप, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर तेजी से बढ़ रहा था। रास्ते में पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर चलने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Uttarkashi
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत

Uttarkashi Accident :उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जरड़ा खड्ड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर संख्या JK-02 CS-0136 किसी कार्य के सिलसिले में यमुनोत्री हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान जरड़ा खड्ड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक की मौके पर मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्गम खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

जम्मू-कश्मीर निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में की है। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी
चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में डंपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Cricket9 hours agoSOB vs WEF Dream11 Team Today: Match 2 Prediction & Fantasy Tips (22-07-2026)
Cricket13 hours agoSOB-W vs WEF-W Dream11 Team Today: The Hundred Women’s 2026 2nd Match (22-07-2026)
big news10 hours agoहल्द्वानी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत
Rishikesh8 hours agoऋषिकेश में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से लाइनमैन की मौत
Breakingnews6 hours agoदेहरादून में दो बच्चों की मां को मारी मारी गोली, फिर युवक ने खुद को भी मारी गोली…
Breakingnews7 hours agoसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड में 3211 आंगनबाड़ी पदों पर निकली बंपर भर्ती…
Pauri10 hours agoसरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही!, गैस की दवा मांगी लेकिन अस्पताल ने थमा दी मिर्गी की दवा…
Cricket7 hours agoवानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium): इतिहास, रिकॉर्ड, क्षमता और भारतीय क्रिकेट का प्रतिष्ठित मैदान





































