Dehradun
पांच राज्यों के चुनावी परिणामो के बाद एक्शन में आएगी बीजेपी, केंद्रीय नेतृत्व से नए दिशा-निर्देश होंगे प्राप्त।

देहरादून – मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद प्रदेश भाजपा नए एक्शन में दिखेगी। चुनाव परिणाम को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन के लिए लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर नए कार्यक्रम भेजेगा। अभी पार्टी को केवल प्रमुख कार्यक्रमों पर पूरी तरह से फोकस करने के निर्देश हैं।
पहला अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करना और दूसरा विकसित भारत संकल्प यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाना। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्यराम कोठारी के मुताबिक, इन दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अभी तक केंद्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर था।
तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी अपनी पूरी ताकत लोकसभा चुनाव के लिए फूंक देगी। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन को लोकसभा चुनाव को फोकस में रखते हुए नए कार्यक्रम देगा। इन कार्यक्रमों के साथ प्रदेश में भाजपा नए एक्शन में दिखेगी। राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना वर्चस्व बनाने के लिए अभी पार्टी का दो प्रमुख कार्यक्रमों पर फोकस है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कोठारी का कहना है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद सांगठनिक गतिविधियों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से नए दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे।
एसटी वर्ग को भाजपा से जोड़ने का संकल्प
पार्टी एक दिसंबर को विकासनगर और तीन दिसंबर को नानकमत्ता में अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करने जा रही है। पार्टी का मानना कि लोकसभा चुनाव में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उसे अनुसूचित जनजाति वर्ग को अपने साथ जोड़ना होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो 23 विस सीटें हारी हैं, उनमें चकराता, खटीमा, नानकमत्ता, बदरीनाथ, धारचूला में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। इन सभी सीटें अनुसूचित जनजाति बहुल हैं या इनमें उनका प्रभाव है।
big news
शिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand News :शिक्षा विभाग में अधिकारियों के हुए प्रमोशन, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल बने शिक्षा निदेशक
Uttarakhand News : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कई अधिकारियों के प्रमोशन किया गया हैं।
Table of Contents
शिक्षा विभाग बड़े पैमाने पर प्रमोशन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इसी क्रम में अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को प्रमोट कर शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रमोशन सूची में शिक्षा विभाग के कई संयुक्त निदेशकों के नाम भी शामिल हैं।
अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आज बड़े स्तर पर पदोन्नतियां की गईं। विभागीय आदेश के तहत अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को प्रमोट करते हुए शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार को संयुक्त निदेशक से अपर शिक्षा निदेशक बना दिया गया है।
Dehradun
मसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध

Dehradun News : उत्तर रेलवे द्वारा ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी, मसूरी क्षेत्र में कथित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जारी नोटिस के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेलवे के नोटिस के बाद आक्रोश में आए लोग विरोध कर रहे हैं।
Table of Contents
मसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया
उत्तर रेलवे द्वारा ओक ग्रोव स्कूल, झड़ीपानी, मसूरी क्षेत्र में कथित रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर जारी नोटिस के चलते लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक ओर रेलवे प्रशासन द्वारा मसूरी झड़ीपानी स्थित रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत कब्जे का दावा करते हुए ज्ल्द भूमि खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार कुछ लोगो द्वारा रेलवे भूमि पर कब्जा किया गया है। इस संबंध में पूर्व में भी नोटिस देकर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रेलवे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संबंधित पक्ष जल्द भूमि खाली करें, अन्यथा उनके विरुद्ध पब्लिक प्रेमिसेस एक्ट, 1971 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण ना हटाने पर बलपूर्वक हटाया जाएगा कब्जा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। कब्जा हटाने की प्रक्रिया बलपूर्वक कराई जा सकती है और पूरी कार्रवाई में होने वाला खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राजस्व विभाग व स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त निरीक्षण और सीमांकन कराने की भी तैयारी कर ली है, ताकि भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जा सके। रेलवे अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
लोगों ने उठाए रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल
नोटिस मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनके पास काफी पुरानी वैध रजिस्ट्री मौजूद है और क्षेत्र का सीमांकन पूर्व में ही किया जा चुका है।
विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि रेलवे अधिकारी बिना पर्याप्त साक्ष्य के नोटिस जारी कर रहे हैं और बेवजह परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि अगर बिना ठोस प्रमाण के कार्रवाई या प्रचार किया गया, तो वे इसका खुलकर विरोध करेंगे।
Dehradun
देहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान

लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी
Dehradun Basantotsav Route Plan: उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में 27 फरवरी से बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभावन में आयोजित इस बसंतोत्सव के दौरान सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था बनाये रखने और असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान तैयार किया गया है।
देहरादून में बसन्तोत्सव के लिए रुट प्लान जारी
बसन्तोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभावी सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस अधीक्षक यातायात ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव कार्यक्रम के लिए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया।
इसके साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम आवागमन, व्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत यातायात प्लान तैयार किया गया, जिसकी रूपरेखा निम्नानुसार निर्धारित की गई है:
ये भी पढ़ें_ राजभवन में दिखी सभी राज्यों की झलक, राज्यपाल बोले- ऐसे कार्यक्रम दर्शाते हैं भारत की एकता
देहरादून में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों हेतु विशेष पार्किंग और रूट प्लान निर्धारित किया गया है। आगंतुकों से अनुरोध है कि वो निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें।
Dehradun Basantotsav Route Plan: निर्धारित रूट प्लान
1. राजपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिने मोड़कर न्यू कैंट रोड के रास्ते एनेक्सी तिराहा तक ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8th GR ग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
2. रायपुर / ईसी रोड / सुभाष रोड से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से बाईं ओर मोड़ते हुए न्यू कैंट रोड के जरिए एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा। वहां यात्रियों को उतारने के बाद वाहन 8th GR ग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
यदि यह पार्किंग भर जाती है, तो वाहनों को आरटी ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी आरटी ग्राउंड में ही सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, पार्किंग स्थल से एनेक्सी तिराहा तक शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
3. कैंट रोड / चकराता रोड से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को बिंदाल और गढ़ी कैंट होते हुए वाटिका तिराहा से बाईं ओर महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग में भेजा जाएगा। वहां से आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा।
4. शटल सेवा की सुविधा
सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।
5. सरकारी कर्मचारियों के वाहन
सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में ही कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें_ Dhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
विशेष निर्देश
- सड़क किनारे वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- इसके लिए स्थिर और मोबाइल पुलिस ड्यूटी तैनात की जाएगी।
- गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।
- राजभवन गेट से दिलाराम चौक और वाटिका तिराहा तक यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हॉक मोबाइल लगातार गश्त करेगी।
- पार्किंग स्थलों की पहचान के लिए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
वैकल्पिक रूट प्लान
1. दिलाराम चौक पर यातायात दबाव होने की स्थिति में
राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के भीतर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा तक भेजा जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8th GR ग्राउंड में पार्क किया जाएगा।
2. मसूरी / कुठालगेट की ओर से आने वाले वाहन
इन मार्गों से आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव और गुच्चुपानी तिराहा होते हुए CSD तिराहा तक लाया जाएगा। वहां यात्रियों को उतारने के बाद वाहन महिंद्रा ग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
पार्किंग स्थल और क्षमता
1. आरटी यूनिट ग्राउंड
- दूरी: लगभग 100 मीटर
- क्षमता: 400 वाहन
2. 8th गढ़वाल राइफल ग्राउंड
- दूरी: लगभग 900 मीटर
- क्षमता: 250 वाहन
3. महिंद्रा ग्राउंड
- दूरी: लगभग 1.2 किमी
- क्षमता: 600 वाहन
वैकल्पिक पार्किंग स्थल
1. गोरखा इंटर कॉलेज (बीजापुर गेस्ट हाउस के पास)
- क्षमता: 50 कार
2. CSD कैंटीन पार्किंग
- क्षमता: 50 कार
यदि एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति बनती है, तो वाहनों को सीधे पार्किंग स्थलों तक भेजा जाएगा। इसके बाद शटल सेवा के माध्यम से आगंतुकों को राजभवन तक पहुंचाया जाएगा।
आमजन के लिए अपील
- नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर वाहन टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी।
- असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।
- अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और धैर्य बनाए रखें।
- यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
- निर्धारित डायवर्जन का पालन अवश्य करें।
- वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
सहायता के लिए संपर्क
आपातकालीन नंबर: 112 / 9411112972
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7579278154
यातायात से जुड़े ताजा अपडेट के लिए देहरादून पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
big news6 hours agoनैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Cricket6 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8…
Breakingnews24 hours agoमारपीट मामले में बैकफुट पर आए रायपुर विधायक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
big news5 hours agoनंदा गौरा योजना का पैसा हुआ जारी, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी की 145.93 करोड़, जिलेवार देखें लिस्ट
Dehradun4 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड सरकारी कार्यालयों के लिए SOP जारी, जाने से पहले पढ़ लें नए नियम…
Uttarakhand24 hours agoCHAMOLI: 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार
Dehradun2 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध





































