Dehradun
राज्य में जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल देगा निशुल्क बिजली कनेक्शन, अभियान हुआ शुरू।

देहरादून – उत्तराखंड के गरीब जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल निशुल्क बिजली कनेक्शन देगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय और जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से ये योजना शुरू हुई है, जिसका खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी। यूपीसीएल के निदेशक संचालन एमएल प्रसाद ने सभी मातहतों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे घरों की पहचान करें और 31 दिसंबर तक उनके घरों के पास तक इलेक्ट्रिक नेटवर्क पहुंचा दें। जहां ज्यादा लंबी लाइन जानी है, वहां का काम निविदा के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर ऐसे घर में बिजली कनेक्शन व मीटर लगाने पर न तो कोई सिक्योरिटी राशि ली जाएगी और न ही सर्विस चार्ज। निशुल्क कनेक्शन होंगे। मीटर लगाने के बाद मकान मालिक की मीटर के साथ तस्वीर, उस जगह की ज्योग्राफिकल लोकेशन के साथ विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद यूपीसीएल के स्तर से आरडीएसएस योजना के तहत इस खर्च का भुगतान केंद्र से मांगा जाएगा।
चंपावत के 17 घरों को रोशन करेगा टीएचडीसी
चंपावत जिले के पूर्णागिरी तालुका के 17 घरों को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सौर ऊर्जा से रोशन करेगा। इसके लिए कंपनी यहां सीएसआर फंड से सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट लगाएगा।
Dehradun
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Dehradun News : भोर होते ही छठी मैया के पारंपरिक गीतों से देहरादून और हरिद्वार के घाट भक्तिमय हो उठे। हाथों में पूजा की डलिया और पूजन सामग्री लेकर व्रती अपने परिजनों के साथ सुबह होने से पहले ही घाटों पर पहुंचने लगे।
Table of Contents
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन
देहरादून में नेहरू कॉलोनी स्थित मिथिला छठ घाट, ब्रह्मपुरी छठ घाट समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य यानी उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच पूरा माहौल आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपना कठिन व्रत पूरा किया। पूजा के दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और घर में खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर पारंपरिक तरीके से व्रत का पारण किया।

पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर किया गया प्रसाद का वितरण
छठ महापर्व को लेकर देहरादून और हरिद्वार में प्रशासन की ओर से घाटों और जलाशयों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और घाटों की स्वच्छता का ध्यान रखा गया। पूजा संपन्न होने के बाद घाटों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ।
Dehradun
दोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव

Dehradun News : दिवाली का त्योहार मनाने के लिए दोस्तों के साथ घर से निकला 15 वर्षीय अर्श अंसारी कभी वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मोर्चरी में मिला। अब अर्श के पिता नदीम अंसारी ने बेटे की मौत को लेकर उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के मुताबिक, 8 नवंबर को अर्श के दोस्त श्रेयस ममगाईं ने उसे दिवाली मनाने के लिए अपने घर बुलाया था। श्रेयस और उसके माता-पिता ने भरोसा दिया था कि त्योहार मनाने के बाद अर्श को रात में ही घर छोड़ दिया जाएगा। देर रात तक जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता ने फोन किया। उन्हें बताया गया कि अर्श सुबह घर आ जाएगा।
नदीम अंसारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे उनकी बेटे से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय अर्श दोस्तों के साथ था और बातचीत के दौरान उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। लेकिन अगली सुबह श्रेयस की मां ने फोन कर अर्श के मोर्चरी में होने की जानकारी दी।
परिवार जब मोर्चरी पहुंचा तो अर्श के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। पिता ने शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान होने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
परिवार के मुताबिक, घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे मिली। पिता का कहना है कि घटना में शामिल लड़कों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है, लेकिन वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और बेटे को न्याय मिले।
Dehradun
PM मोदी को CM धामी की चिट्ठी, बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड

Uttarakhand News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया है। उन्होंने इन प्रयासों में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। राज्य में विकास की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर भी तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित रखते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही रोजगार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, नए उत्तराखंड में समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशहाली और प्रगति को केंद्र में रखकर काम किया जा रहा है।
Dehradun3 hours agoउगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Breakingnews22 hours agoजौलजीबी मेले में हंगामा मामला, कांग्रेस विधायक हरीश धामी समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Breakingnews4 hours agoशीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होंगे दर्शन
National2 hours agoसोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए आई राहत की खबर
Rudraprayag2 hours agoद्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, ऊखीमठ रवाना हुई उत्सव डोली






































