Uttarakhand
अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने माँ यमुना की पूजा, खरशाली हुए रवाना, शीतकालीन यात्रा को मिलेगा बढ़ावा – सीएम धामी

उत्तरकाशी – चारधाम शीतकालीन यात्रा शुरू करने की पहल को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह मां यमुना व राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ की पूजा अर्चना कर शनिदेव महाराज मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुए।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का महत्व व फल ग्रीष्मकाल से अधिक शीतकाल में होता है।
इस मौके पर पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल, सुरेश उनियाल, सूरज तोमर, यशपाल राणा, प्यारे लाल उनियाल,बागेश्वर उनियाल सुभाष उनियाल, आशुतोष, कुलदीप, अरुण उनियाल आदि मौजूद थे
Breakingnews
बड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा

Tehri Cloud Burst : टिहरी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जौनपुर में बादल फटा है। जहां बादल फटने से दुकानों को नुकसान हुआ है।
Table of Contents
धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल
टिहरी जिले के धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद ये घटना हुई है।

धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटा है। जिस कारण दुकानों में मलबा आ गया है। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Haridwar
हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

Haridwar News : प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद सायना नेहवाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
Table of Contents
धर्म नगरी हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल
सायना नेहवाल परिजनों के साथ नील पर्वत स्थित सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर पहुंची। रोपवे के जरिए चंडी देवी मंदिर पहुंची सायना नेहवाल ने परिवार के साथ साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो शाम को अचानक हरकी पैड़ी पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया।
सायना नेहवाल ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने सायना नेहवाल का स्वागत किया और माता की चुनरी व गंगाजली भेंट की। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उन्हें मां गंगा की पौराणिक मान्यता और महिमा के बारे में जानकारी दी।

तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि सायना नेहवाल अचानक से हरकी पैड़ी पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अन्य दो लोग भी आए थे। हरकी पैड़ी पर उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात वो परिवार के साथ हरिद्वार से रवाना हो गई।
चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
हरकी पैड़ी के बाद वो चंडी देवी मंदिर भी पहुंची। चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी नंदन गिरी ने बताया कि भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके परिवार ने सिद्धपीठ माँ चण्डी देवी मंदिर में माँ चण्डी देवी जी के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि सायना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को उन्होंने टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। परिवार के साथ ही वो मसूरी भी पहुंची थी।
Haridwar
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haridwar News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) पुत्र रोशन और रितिक (21) पुत्र माधव बाइक से झबरेड़ा कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे।

परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Cricket7 hours agoNEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
Cricket7 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
uttarakhand weather6 hours agoअगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar9 hours agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
Rudraprayag8 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Bageshwar7 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
Haridwar2 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Haridwar4 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम






































