Breakingnews
अल्टो कार नाले में बही, शिक्षक कार से कूदकर अपनी जान बचाने में हुए सफल।
नैनीताल/रामनगर – रामनगर के धनगढ़ी नाले के आज उफान के आने के बाद रौद्र रूप ले लिया और नाले में एक अल्टो कार बह गई। गनीमत यह रही कि अल्टो कार में सवार शिक्षकों किसी तरह से जान बचाने में सफल हुए। बता दें कि कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी नाला आज फिर उफान पर आ गया। इसमें पहाड़ों को जा रही अल्टो कार में सवार 4 शिक्षकों की कार बह गई।

गनीमत तो यह रही कि शिक्षकों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि आज 4 शिक्षक सुबह 5:00 बजे अपनी अल्टो कार में सवार होकर जा रहे थे, वही धनगढ़ी नाला उफान पर आया हुआ था। शिक्षकों ने अपनी कार उस नाले में डाल दी जिससे कार बहने लगी। हालांकि कार को बहता देख शिक्षक किसी तरह से जान बचाने में सफल हुए। बता दें कि इस नाले के चलते यहां सुबह से ही यातायात बाधित है। लोग घंटों से पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा जेसीबी के जरिए भी नाले के बीचो बीच आए पत्थरों को भी हटाने का कार्य लगातार जारी है।

बता दें कि इस नाले में अब तक दर्जनो लोग अपनी जान गवा चुके हैं। 2020 में इसमें पुल निर्माण के कार्य को मंजूरी मिली थी, जिसको 18 माह में पूरा किया जाना था, लेकिन आज भी पुल न बनने की वजह से लोग इस धनगढ़ी नाले के जरिए ही कुमाऊं और गढ़वाल को अपने अपने गंतत्व को जाते हैं। बता दें कि अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर पुल निर्माण के लिए विशेष प्रयास किए थे, जिसमें इस को मंजूरी मिल गई थी। वुडहील के अधिकारियों ने 18 माह में पुल का निर्माण को पूरा करने का दावा किया था।

बता दें कि इस क्षेत्र में दो पुल बनने थे धनगढ़ी में 150 मीटर लंबाई का पुल जिसकी लागत 7 करोड 65 लाख थी और पनोद नाले पर 90 मीटर लंबा पुल 6 करोड़ 33 लाख की लागत से बनना था। वही निर्माण कार्य को 18 माह पूरा होने के बाद भी आज भी लोगों को इस पुल के बनने का इंतजार है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Uttarakhand
Uttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…

Uttarakhand Board Result 2026 : 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी होगा परिणाम,
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परिषद ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
इस साल 2.15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की किस्मत का फैसला होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की उपस्थिति में रामनगर बोर्ड मुख्यालय में जारी किया जाएगा।
Table of Contents
📊 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026: मुख्य आंकड़े एक नजर में
इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े निम्नलिखित हैं:
| विवरण | संख्या / जानकारी |
| रिजल्ट की तारीख | 25 अप्रैल 2026 |
| समय | प्रातः 10:00 बजे |
| कुल परीक्षार्थी | 2,15,252 |
| हाईस्कूल (10वीं) छात्र | 1,12,266 |
| इंटरमीडिएट (12वीं) छात्र | 1,02,986 |
| कुल परीक्षा केंद्र | 1,261 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uaresults.nic.in / ubse.uk.gov.in |
🕒 समयबद्ध और डिजिटल प्रक्रिया का लाभ
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में पूरी प्रक्रिया को अत्यधिक व्यवस्थित रखा गया। बोर्ड के इतिहास में पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिससे न केवल डेटा प्रबंधन में सुधार हुआ बल्कि छात्रों को भी फॉर्म भरने में काफी सहूलियत मिली।
परीक्षा का शेड्यूल:
- प्रयोगात्मक परीक्षा: 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक।
- लिखित परीक्षा: फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक संपन्न।
- परीक्षा पाली: सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे की एकल पाली में आयोजित की गई थीं।
🏫 परीक्षा केंद्रों का विवरण और सुरक्षा व्यवस्था
बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश में 1,261 केंद्र स्थापित किए थे।
- संवेदनशील केंद्र: 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील घोषित किए गए थे।
- सर्वाधिक केंद्र: टिहरी गढ़वाल (136 केंद्र)।
- न्यूनतम केंद्र: चंपावत (44 केंद्र)।
💻 रिजल्ट देखने की नई और आसान व्यवस्था
इस बार छात्रों के लिए रिजल्ट देखना और भी आसान होगा। बोर्ड ने एक नई पहल करते हुए सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड उपलब्ध कराए हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर, बल्कि अपने संबंधित स्कूलों में जाकर भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। स्कूलों को दिए गए विशेष लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
🔍 अपना उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Board Results 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
शुभकामनाएं! उम्मीद है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी। रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 में कब आएगा? उत्तर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा।
प्रश्न 2: मैं अपना यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 कहाँ चेक कर सकता हूँ? उत्तर: आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, इस बार छात्र अपने स्कूल में जाकर भी परिणाम पता कर सकते हैं।
प्रश्न 3: रिजल्ट चेक करने के लिए मुझे किन विवरणों (Details) की आवश्यकता होगी? उत्तर: रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर (Roll Number) की आवश्यकता होगी। कुछ मामलों में जन्मतिथि की भी जरूरत पड़ सकती है।
प्रश्न 4: अगर आधिकारिक वेबसाइट लोड नहीं हो रही है, तो क्या करें? उत्तर: रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद हैवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं। आप कुछ समय बाद प्रयास करें या अपने स्कूल से संपर्क करें, क्योंकि इस बार स्कूलों को रिजल्ट देखने के लिए विशेष पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं।
प्रश्न 5: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में पास होने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए? उत्तर: प्रत्येक विषय में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
प्रश्न 6: इस साल उत्तराखंड बोर्ड में कुल कितने छात्र शामिल हुए हैं? उत्तर: इस साल कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र-छात्राएं हैं।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पास अपना रोल नंबर तैयार रखें ताकि 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें।
Cricket24 hours agoUltimate MI vs CSK Dream11 Team 33rd Match IPL 2026: Winning Tips
Rudraprayag24 hours agoकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, श्रद्धालुओं से की 5 संकल्प लेने की अपील
big news18 hours agoउत्तराखंड में होने जा रहा है कुछ बड़ा, 28 अप्रैल को बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी
big news23 hours agoहरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
Pithoragarh22 hours agoपिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय बनकर तैयार, जानें किस दिन जिले को मिलेगी सौगात ?
Uttarakhand20 hours agoमहिला आरक्षण बिल को लेकर उत्तराखंड में नहीं थम रही सियासत, BJP महिला मोर्चा की विपक्ष के लिए विशेष रणनीति तैयार
big news17 hours agoवैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, 691 श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी
big news2 hours agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी








































