Dehradun
सीएम धामी ने 5 दिवसीय राज्य युवा महोत्सव किया शुभारंभ, कहा युवा रोजगार पाने के साथ-साथ बन रहे देने योग्य।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुउद्देशीय क्रीडा हॉल परेड़ ग्राउण्ड में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास खंड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास हेतु विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल बनाये जाने तथा युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के प्रभावी उपयोग हेतु यथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम Youth As Job Creators रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक भी बैठती है, क्योंकि हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा सम्पन्न एवम् सामर्थ्यवान हैं बल्कि मेहनती भी हैं। इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिये ब्लॉक स्तर से भी युवा प्रतिभाओं को अवसर मिले हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष लाभ हुआ है। इससे ग्रासरूट लेवल पर हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के भी अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। जिसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही हम राज्य में Sport Culture को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं इसके लिए जहां एक ओर नई खेल नीति लाई गई है वहीं नौकरियों मे खेल कोटा भी पुनः प्रारंभ किया गया है।इसके अलावा वर्तमान में ’’मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’’ के अंतर्गत 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में 3900 से अधिक उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी गई है। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर कार्य आरम्भ कर दिया गया है। इसके तहत राष्ट्रीय खेल सचिवालय का गठन किया गया है, जिससे इन खेलों का संचालन बेहतर रूप से हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं को विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। हमारी सरकार ने भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर ये दिखा भी दिया है, राज्य में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई। आज राज्य में लोक सेवा आयोग द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य का भविष्य हमारे युवाओं की शक्ति पर निर्भर है, युवा ही भारत की असली ताकत हैं। भारत एक युवा देश है आज दुनिया भारत को आशा और विश्वास की दृष्टि से देखती है। भारत का जन और मन तो युवा है ही अपने सामर्थ्य और सपनों, अपने चिंतन, अपनी चेतना से भी युवा है। भारत की प्राचीनता में भी नवीनता है। युवाओं में अगर श्रम का सामर्थ्य है तो भविष्य की स्पष्टता भी है इसलिए भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पास दो असीम ताकत हैं, एक डेमोग्राफी और दूसरी डेमोक्रेसी, जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है, भारत के पास ये दोनों ताकत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में आज न्यू इंडिया का मंत्र है ’’मुकाबला करो और जीतो’’ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है, जिसकी मजबूत नींव आप सभी युवा हैं हम सभी युवाओं की आकाक्षांओं, सपनों और चुनौतियों को भली भांति समझते हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी जी ने मनुष्य को अनन्त शक्ति, ऊर्जा तथा असीम क्षमताओं से युक्त बताया है। जीवन में सफलता के लिये उनके सिद्धान्त हम सब के लिये प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने युवाओं के चहुमुंखी विकास और उन्नति के लिए पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है क्योंकि हमें अपने युवाओं और उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है। राज्य के युवा भी प्रदेश की प्रगति और समृद्धि के लिए सरकार के साथ पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे तथा देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का ’’सर्वश्रेष्ठ राज्य’’ बनाने के हमारे ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को पूर्ण करने के लक्ष्य में हमारे भागीदार बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में सफल होने वाले कलाकार महाराष्ट्र में इसी माह शुरू होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ये सभी प्रतिभाशाली कलाकार महाराष्ट्र में देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होंने युवा महोत्सव कार्यक्रम स्थल पर फोटो गैलरी एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर युवा महोत्सव के प्रतिभागी संस्कृति कर्मियों का भी उत्साह वर्धन किया।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि युवा माहोत्सव के अवसर पर परेड मैदान के खेल परिसर में स्टार्ट-अप, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल एवं एग्रोप्रोड्क्ट आदि के स्टॉल लगाए गये हैं। साथ ही स्थानीय परंपरागत एवं फ्यूज़न फूड पर आधारित फूड फेस्टिवल के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोक गायकों की प्रस्तुति के साथ अलग-अलग दिवसों पर यूथ एज जॉब क्रिएटर्स विषय पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के साथ परिचर्चा की जाएगी।
खेल मंत्री ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर देहरादून में राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ मुख्यमंत्री ही करेंगे। इस दिन उनके हाथों विवेकानंद यूथ अवार्ड का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 12 से 16 जनवरी तक नासिक महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवा महोत्सव के विजेता उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में इस राज्य स्तरीय आयोजन में युवाओं को उचित प्लेटफार्म मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 5 से 9 जनवरी तक देहरादून के परेड मैदान में 5 दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में आयोजित कैरियर काउंसलिंग शैशन में प्रतिभाग कर युवाओं को सही नौकरी चयन करने में भी मदद मिलेगी। रोजगार मेले में युवाओं को योग्यता के अनुसार संबंधित क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल भी प्रतिभाग करेंगे, जो प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, लोकगीत, वाद्य यंत्र की प्रस्तुतियां करेंगे।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में युवाओं के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं।
Dehradun
उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, बलूनी के बाद पूर्व CM त्रिवेंद्र पहुंचे गदरपुर, बंद कमरे में काफी देर तक हुई बात…

Uttarakhand Politics : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गर्माती नजर आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन दो दिन बाद उत्तराखंड आने वाले हैं लेकिन इस से पहले ही उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चाएं तो यहां तक हो रही हैं कि प्रदेश में कभी भी बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
अनिल बलूनी के बाद पूर्व CM त्रिवेंद्र पहुंचे गदरपुर
बीते दिनों सामने आई उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री गदरपुर से बीजेपी विधायक अरविंद पांडे की नाराजगी जगजाहिर है। अरविंद पांडे लगातार अपनी ही पार्टी पर हमलावर नजर आ रहे हैं। इसी बीच विधायक अरविंद पांडे के आवास पर लगातार बड़े नेताओं की आवाजाही जारी है। जिसने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है।
बलूनी और पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने की अरविंद पांडे से मुलाकात
बीते दिन पौड़ी गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी उनके निवास पहुंचे, जहां बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। तो वहीं आज पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी अरविंद पांडे के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मुलकातों से हाई हुआ उत्तराखंड की सियासत का पारा
इन मुलाकातों से गदरपुर के साथ ही उत्तराखंड की सियासत का पारा अचानक हाई हो गया है। अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इन मुलाकातों के पीछे की कहानी क्या है? क्या बीजेपी के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है या फिर अंदरखाने कोई नई खिचड़ी पक रही है? सियासी जानकारों की मानें तो इसे बीजेपी की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं।
कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं पांडे
आपको बता दें कि पिछले दो वर्षों में विधायक अरविंद पांडे कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कभी जमीन विवाद, तो कभी भू-माफिया से जुड़े आरोपों को लेकर उनका नाम चर्चा में रहा। वहीं उनके बेटे पर भी कई आरोप लगे, जबकि उनके आवास पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों ने भी राजनीतिक माहौल को गर्माया था।

इसके बाद से ही वो अपनी सरकार पर हमलावर हैं और अब राष्टीय अध्यक्ष के दौरे से ठीक पहले पार्टी के दो दिग्गज नेताओं की पांडे मुलाकात ही इस ओर इशारा कर रही है कि बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ लोगों का मानना है कि बीजेपी के सर्वे में कुछ विधायक फेल हैं और पांडे भी उन्हीं में से एक हैं और उनका पत्ता कट सकता है। इसी लिए वो इतने मुखर हैं। जबकि कुछ का कहना है कि बीजेपी में भी अब गुटों की बिसात बिछने लगी है और आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक ‘ट्विस्ट’ देखने को मिल सकता है।
Dehradun
डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल पंपों पर बांटी “मेलोडी टॉफी”

Uttarakhand Politics : डीज़ल, पेट्रोल और CNG की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर आज देहरारदून में उत्तराखंड कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर जाकर मेलोडी टॉफी बांटी।
Table of Contents
डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध
डीज़ल, पेट्रोल और CNG की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर विकासनगर में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल पंपों पर “मेलोडी टॉफी” बांटकर केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई को आम जनता की कमर तोड़ने वाला बताते हुए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला।
पेट्रोल पंपों पर कांग्रेसियों ने बांटी “मेलोडी टॉफी”
विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर वाहन चालकों और आम लोगों को मेलोडी टॉफियां बांटी और बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेट्रोल, डीज़ल और CNG के दाम लगातार बढ़ने से महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम छू रहे आसमान
कांग्रेस का कहना है कि “केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और अकुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण पेट्रोलियम पदार्थों समेत रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता आर्थिक बोझ तले दब चुकी है, लेकिन सरकार को आम आदमी की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।”
बढ़ती महंगाई पर तत्काल राहत देने की मांग
कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर देश की जनता को मितव्ययता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विदेश दौरों और दिखावटी आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
कांग्रेस ने साफ कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर तत्काल राहत देने की मांग उठाई है।
- ENG-W vs IND-W Dream11 Team Today: पहले टी20I के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और कप्तान विकल्प
- भारत में सनातन मजबूत हुआ तो विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
- उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
- 14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Breakingnews
देहरादून में देर रात चली कार्बाइन से गोलियां, दून एयरपोर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देर रात रानीपोखरी में अचानक कार्बाइन से गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।
Table of Contents
देहरादून में देर रात चली कार्बाइन से गोलियां
देहरादून में देर रात कार्बाइन से गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की रानीपोखरी स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे हेड कांस्टेबल सुनील (49) अपने नागाघेर, रानीपोखरी स्थित घर के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक कई गोलियां चल गईं, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक गार्ड को लगी 11 गोलियां
थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हेड कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से लगभग 11 गोलियां लगी हैं। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी देहात वन जया बलोनी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- ENG-W vs IND-W Dream11 Team Today: पहले टी20I के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और कप्तान विकल्प
- भारत में सनातन मजबूत हुआ तो विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
- उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
- 14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Cricket22 hours agoLEI vs DER Dream11 Team Match 19 T20 Blast 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, फैंटेसी टिप्स और मैच प्रेडिक्शन
Job21 hours agoUKSSSC Recruitment June 2026: कृषि और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ जानें पूरी जानकारी
Udham Singh Nagar18 hours agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
Almora18 hours agoAlmora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
big news14 hours agoउत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news20 hours agoगौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत
Pithoragarh22 hours agoधारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत, पिथौरागढ़ में एक महीने में आकाशीय बिजली से दूसरी मौत
Roorkee16 hours ago14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज













































