Dehradun
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा में मचा बवाल, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पर चुनाव हराने के लगाए आरोप।

देहरादून – उत्तराखंड भाजपा एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है,तो दूसरी तरफ भाजपा के भीतर कई विधायक और पूर्व विधायक सरकार और संगठन की छवि को खराब करने की भी कोशिश कर रहे हैं,कुछ दिनों पूर्व जहां भाजपा विधायक दुर्गेश लाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच झगड़े से जहां सरकार की पोल खुल कर रह गई थी, तो वहीं अब पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर कई विधायक प्रत्याशियों को चुनाव हराने का आरोप लगाया गया है,जिससे भाजपा संगठन असहज स्थिति में है और पूर्व विधायक को तलब करने की बात भी संगठन कह रहा है।

उत्तराखंड बीजेपी इन दिनों जहां जोरों शोरों से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के लिए कई पूर्व विधायक और विधायक इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच सिरदर्दी बढ़ाने का काम कर रहे हैं, कुछ दिनों पहले जहां भाजपा विधायक दुर्गेश लाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए झगड़े ने जहां भाजपा सरकार में सामंजस्य की कमी की पोल खोल कर रख दी तो वही अब भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर सिंह चैंपियन के द्वारा खानपुर से विधायक उमेश कुमार को घेरने के चक्कर में विधानसभा चुनाव किस समय प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे मदन कौशिक पर ही कई सवाल खड़े कर दिए गए हैं चैंपियन का कहना है कि अध्यक्ष रहते हुए मदन कौशिक के द्वारा के संजय गुप्ता,यतीश्वरानंद और उनकी पत्नी को भी हराने के काम किया है,मदन कौशिक ने जिस थाली में खाना खाया उसी में छेद करने का काम किया,यह वजह रही की पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से तो हटाया। ओर कैबिनेट मंत्री भी नही बनाया।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संज्ञान लेने की बात कही है और सभी विधायक और पूर्व विधायकों को हिदायत भी दी है कि कौन सा बयान कहां देना है, इस बात का ध्यान रखा जाए, किस प्लेटफार्म पर अपनी बात रखनी है ये भी मालूम होना चाहिए, महेंद्र भट्ट सीधे तौर से चैंपियन से बात करने की बात कर रहे हैं और उन्हें समझने की भी बात कर रहे हैं।
उधर कांग्रेस ने भी इस पूरे प्रकरण पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि अनुशासन की दुहाई देने वाली बीजेपी की पूरी कलई उन्ही के विधायकों ने खोल कर रख दी है। कहा कि विधायकों में असंतोष की स्थिति है इसलिए इस तरह की बातें खुलकर सामने आ रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को अब तलब किए जाने की बात कह रहे है, क्योंकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट चैंपियन को तलब कर पार्टी की रीति नीति समझते हुए,गलत बयान मीडिया में न दिए जाने की बात भी समझाएंगे। लेकिन सवाल यह है कि आखिरकार क्या विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के द्वारा क्या हरिद्वार की कई उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की गई,क्या पार्टी इसकी भी गहनता से जांच करेगी। हालांकि पार्टी के द्वारा पहले इस मामले की जांच करने की बात तब कही गई थी जब चुनावी नतीजे आने से पहले ही संजय गुप्ता के द्वारा मदन कौशिक पर चुनाव हराने के आरोप लगाए गए थे लेकिन पार्टी ने मामले की जांच की बात तो कही थी लेकिन पार्टी ने पूरी तरीके से मामला दबा दिया।
Breakingnews
देहरादून में नर्सिंग भर्ती आंदोलन में महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौके पर मची अफरा-तफरी

Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नर्सिंग अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में अचानक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।
Table of Contents
देहरादून में नर्सिंग भर्ती आंदोलन में महिला ने पिया जहरीला पदार्थ
देहरादून में नर्सिंग भर्ती को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को उस समय और गंभीर हो गया, जब प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर फिनायल पी लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सात महीनों से वर्षवार भर्ती को लेकर चल रहा है आंदोलन
जानकारी के अनुसार, नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले बेरोजगार अभ्यर्थी पिछले करीब सात महीनों से वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास की ओर पहुंचे और घेराव का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने से प्रदर्शनकारियों में नाराजगी बढ़ गई। इसी दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने कथित तौर पर फिनायल पी लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ठोस निर्णय ना लिए जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
पुलिस ने तत्काल महिला को अपनी निगरानी में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया।
नर्सिंग एकता मंच का कहना है कि वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर उनका आंदोलन लगातार जारी है और जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
Breakingnews
देहरादून में दो बच्चों की मां को मारी मारी गोली, फिर युवक ने खुद को भी मारी गोली…

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दो बच्चों की मां की गोली मारने का मामला सामने आया है। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
देहरादून में दो बच्चों की मां को युवक ने मारी गोली
देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने पहले महिला को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
युवक ने खुद को भी मारी गोली
युवक ने खुद को भी गोली मार ली। मिली जानकारी के मुताबिक चकराता निवासी कमलेश कल्याणपुर पहुंचा, जहां त्यूणी निवासी संगीता किराए के मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
मौके पर पहुंचने के बाद कमलेश ने कथित तौर पर संगीता पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके तुरंत बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला होने की जताई जा रही आशंका
सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है क्योंकि युवक का महिला के घर अक्सर आना-जाना लगा रहता था।
Breakingnews
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर रोका

Dehradun News : उत्तराखंड में लंबित भर्तियों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सचिवालय कूच किया।
Table of Contents
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच
देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आज सचिवालय कूच किया। हालांकि सचिवालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद युवाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
परेड ग्राउंड से निकला पैदल मार्च
प्रदर्शनकारी पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद वे पैदल मार्च करते हुए सचिवालय की ओर बढ़े। जैसे ही जुलूस सुभाष रोड पर पहुंचा, वहां पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज युवाओं ने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अपनी मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
बेरोजगार युवाओं ने सरकार से कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और जूनियर इंजीनियर (JE) की भर्ती जल्द जारी करने, विभिन्न लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू करने, उत्तराखंड पुलिस में 1,500 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करने और 400 महिला पुलिस कांस्टेबल पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग शामिल रही।
बेरोजगार संघ ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे पर युवाओं से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उनका कहना था कि सरकार ने बड़ी संख्या में सरकारी भर्तियां निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं।
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में दो बच्चों की मां को मारी मारी गोली, फिर युवक ने खुद को भी मारी गोली…
Cricket22 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction 2026: 1st T20I ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड आंकड़े
Ramnagar21 hours agoदिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में रामनगर में हुआ प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Breakingnews19 hours agoदेहरादून में नर्सिंग भर्ती आंदोलन में महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौके पर मची अफरा-तफरी
Tehri Garhwal20 hours agoबड़ी खबर : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
Cricket6 hours agoLNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
Cricket1 hour agoLNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026





































