Haridwar
भारत इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों बोले जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं होगी उपलब्ध।

हरिद्वार – इ0एम0ए0(भारत इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन) से जुड़े डॉक्टरों और पदाधिकारियों ने बहादराबाद के ग्राम अलीपुर मे स्थित एक अस्पताल में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में इ0एम0ए0 इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के0पी0 एस चौहान ने बताया कि इस पद्दति से भारत में सिस्टम को स्थापित एवं प्रचारित होने में मदद मिलेगी तथा जनता को अच्छी, उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगीं। रोगियों को हानिरहित प्राकृतिक औषधिओ से अपना इलाज कराना चाहिए तथा हानिरहित रोग निदान का तरीका आइरिस एनालिसिस कराना चाहिए। स्वस्थ व्यक्तियों को भी आइरिस एनालिसिस करा कर अपना स्वास्थ्य भविष्य मालूम करना चाहिए।
Haridwar
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम

Haridwar News : देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों गर्मी चरम पर है। मैदानी इलाकों में आसमान से आग बर रही है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती के कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
Table of Contents
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने पर लोगों ने किया हंगामा
हरिद्वार में भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने से नाराज लोगों ने बिजली घर पर हंगामा किया। लोग यहीं नहीं रूके इसके बाद उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। बृहस्पतिवार देर रात बड़ी संख्या में जगजीतपुर डिवीजन के गुरुकुल स्थित बिजली घर पर पहुंचे लोगों ने पावर सप्लाई ठप होने पर खूब हंगामा किया।

अधिकारियों ने ना सुनी तो लोगों ने हाइवे कर दिया जाम
आक्रोशित लोगों की भीड़ को देखकर यूपीसीएल के कर्मचारी वहां से रफू चक्कर हो गए। लोग एसडीओ और अन्य अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।
जगजीतपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई आए दिन हो रही बाधित
बता दें कि जगजीतपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। यहां बृहस्पतिवार दिन से रात तक बिजली गायब रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को शांत कराया। काफी देर चले हंगामे के बाद विधायक अनुपमा रावत भी बिजली घर पर पहुंचीं।
Haridwar
खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Bhuvan Chandra Khanduri : पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Table of Contents
खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे खंडूरी ने देहरादून में अंतिम सांस ली। बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने सैनिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।

उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खंडूरी के निधन को प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके जाने से उत्तराखंड ने एक सादगीपूर्ण, दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।
भाजपा के तमाम नेताओं ने नम आंखों से दी विदाई
भाजपा के तमाम नेताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए देश और प्रदेश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। भाजपा कार्यालय में पहुंचे तमाम नेताओं ने कहा कि जनरल साहब ने मेजर जनरल रहते हुए जहां देश के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए तो वही उत्तराखंड के लिए भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
वो ईमानदार छवि और समय के बहुत पाबंद थे, तमाम विधायकों ने कहा कि उनका चला जाना प्रदेश के लिए अपूर्ण क्षति है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
- सीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
- लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
- भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम
- ऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी
- M R Maniveni Foods IPO 2026: क्या निवेशकों को करना चाहिए Apply? जानिए GMP, Price Band, Financials और Risks..
Haridwar
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप, मामले में वन विभाग की टीम ने एक वन गुज्जर को किया गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत नर बाघ की उम्र लगभग दो वर्ष बताई जा रही है।
Table of Contents
श्यामपुर रेंज में बाघ का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ के चारों पैर कटे हुए थे। मामला संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने जांच की। कुछ ही घंटों के भीतर टीम ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
जांच में सामने आई संदिग्ध कहानी
मिली जानकारी के मुताबिक घटना श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट क्षेत्र की है, जहां नियमित सर्च अभियान के दौरान टीम को जंगल में बाघ का शव मिला। जांच के दौरान यह भी पता चला कि शव के पास एक मृत भैंस भी पाई गई। बाघ की खाल और दांत सुरक्षित थे लेकिन चारों पैर काटे गए थे।

वन विभाग की टीम ने शिकारी वन गुज्जर को किया गिरफ्तार
जांच एजेंसियों को शक है कि बाघ को जहरीला चारा खिलाकर निशाना बनाया गया हो सकता है। जांच के दौरान वन विभाग की टीम के हाथ कामयाबी लगी और टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
- सीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
- लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
- भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम
- ऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी
- M R Maniveni Foods IPO 2026: क्या निवेशकों को करना चाहिए Apply? जानिए GMP, Price Band, Financials और Risks..
Haldwani23 hours agoहल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
big news7 hours agoपुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट
Dehradun22 hours agoSIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
Cricket6 hours agoLSG vs PBKS Dream11 Team Prediction IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्रेडिक्टेड प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Business4 hours agoM R Maniveni Foods IPO 2026: क्या निवेशकों को करना चाहिए Apply? जानिए GMP, Price Band, Financials और Risks..
Chamoli37 minutes agoलोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Ramnagar5 hours agoबैलपड़ाव में संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर लगाए हत्या के आरोप
Rishikesh4 hours agoऋषिकेश में बड़ा हादसा! फोटो खींचते-खींचते गंगा में समाए दो युवक, रेस्क्यू अभियान जारी





































