Udham Singh Nagar
अंधेरे में सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी बाइक, युवक की हुई मौत।

खटीमा – उत्तराखंड में खटीमा के छिनकी गांव में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस सितारगंज लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह और उनके परिवार से मिलने के लिए आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। श्रीपुर बिचवा के पास रविवार सुबह के समय कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। तभी उनको सड़क के नीचे मोबाइल के बजने की आवाज आई।
सड़क के नीचे झांककर देखा तो शव पड़ा मिला और जेब में रखा मोबाइल बज रहा था। जिनकी शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
Udham Singh Nagar
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Rudrapur News : ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर उसकी अपनी ही बेटी पर दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप लगे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
पिता ने अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
रुद्रपुर में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक माँ ने अपने ही पति पर अपनी 10 साल की मासूम बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का संगीन आरोप लगाया है। घटना के वक्त आरोपी भारी नशे की हालत में था।
मां की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की देर रात (लगभग 1 बजे) की है। महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ एक चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी पास ही दूसरी चारपाई पर थी। इसी दौरान शराब में धुत पति घर लौटा और बेटी के पास जाकर लेट गया।
पत्नी ने ही लगाए पति पर बेटी से दुष्कर्म के आरोप
बच्ची के अचानक चिल्लाने पर माँ ने पहले इसे कोई बुरा सपना समझा और उसे चुप कराकर सुला दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद बच्ची के दोबारा असहज होने पर जब महिला ने कमरे की बत्ती जलाई, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका पति अपनी ही बच्ची के साथ गलत हरकत (दुष्कर्म का प्रयास) कर रहा था।
महिला ने तुरंत अपनी बेटी को बचाया। जब उसने इस दरिंदगी का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने या पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकियों के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित माँ अपनी बच्ची को लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुँची और पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई
Udham Singh Nagar
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई

Rudrapur News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस हिरासत में मौजूद दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों को कुछ ही दूरी पर दोबारा पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और आरोपियों के साथ मारपीट की गई।
Table of Contents
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश
रूद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के बाद वापस कोतवाली लेकर लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते में मौजूद भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से निकलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और कुछ ही देर में दोनों को दोबारा हिरासत में ले लिया।

भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों के दोबारा पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। भीड़ आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी और मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रही थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों की अभिरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ये चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद आरोपी भागने की कोशिश कैसे कर पाए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
big news
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

US Nagar News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !
सिडकुल से युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात वो अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने धमकाते हुए चारों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।
युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
शिकायत में बताया गया है कि रास्ते में मौका मिलने पर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भागने में सफल रहे। हालांकि दूसरी युवती और उसके साथ मौजूद युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे। आरोप है कि बाद में युवक को रास्ते में छोड़ दिया गया, जबकि युवती को आरोपी अपने साथ ले गए।
युवती को अंडरपास के पास छोड़कर फरार हुए बदमाश
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे अपने कब्जे में रखा। रविवार सुबह उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर तीनों फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित अपने साथ लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ सिटी रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket19 hours agoSOB vs MO Dream11 Prediction Match 26: Dream11 Team Today The Hundred 2026
Cricket11 hours agoSUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27: The Hundred Women 2026
Uttarakhand11 hours agoHaridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद
Accident12 hours agoUttarkashi Accident News : गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा , खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप
Cricket6 hours agoSUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips





































