Uttarakhand
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में हुई बर्फ़बारी, बर्फबारी से बागवानों ने ली राहत सांस।

उत्तरकाशी – उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी के साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई तो बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश।

राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, बर्फबारी से बागवानों ने भी राहत की सांस। अब बर्फबारी के चलते पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है।

शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल ने बताया कि मां यमुना के मायके खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी पुनः शुरू हो गई है। वहीं, आज प्रदेश के उचाई वाले इलाकों में आज बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Dehradun
Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में युवती को चापड़ दिखाकर धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के में लगातार बढ़ रहे अपराधिक ममलों से आम जनता में दहशत का माहौल है. इसी बीच थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर से एक युवक द्वारा युवती को चापड़ दिखाना और अश्लील कमेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
मुख्य बिंदु
युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने का विडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि राजीव नगर इलाके में एक व्यक्ति युवती को चापड़ दिखाकर धमकी दे रहा था. सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में भरे बाजार युवती के मर्डर मामले में कार्रवाई, SSP ने चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूछताछ में पता चला कि लड़के ने युवती पर अश्लील कमेंट भी किए थे. साथ ही युवती जब कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की. इस दौरान आरोपी ने युवती को धारदार हथियार चापड़ दिखाकर धमकी भी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है. मामले में आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
- आरोपी की पहचान – शिव सिंह रावत, निवासी राजेन्द्र नगर
ये भी पढ़ें_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी, संजीत कुमार ने बताया कि-
एक युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी, जिस पर राजेन्द्र नगर निवासी शिव सिंह रावत ने आपत्ति जताते हुए कथित रूप से अभद्रता की. इसके बाद युवती अपने कुछ साथियों के साथ लोअर राजीव नगर स्थित युवक की दुकान पर पहुंची, जहां युवक ने युवती और उसके साथियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
-संजीत कुमार, प्रभारी, थाना नेहरू कॉलोनी-
Haridwar
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश
जीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनलकर्मी) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
हरिद्वार निवासी पीड़ित की शिकायत पर सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और बंद कंपनी के कर निस्तारण के नाम पर मांगी गई घूस की रकम लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ये पूरा खेल किसके इशारे पर चल रहा था और क्या इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
big news
आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : आज सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आगामी विधानसभा बजट सत्र के मद्देनजर कैबिनेट की बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
Table of Contents
आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक
आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में धामी कौबिनेट की अहम बैठक होगी। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में 12:30 बजे शुरू होगी। आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 9 मार्च सेबजट सत्र शुरू होगा। इसलिए आज की बैठक में सदन में पेश होने वाले विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी संभव है।
आउट ऑफ टर्न जॉब के प्रस्ताव पर भी लग सकती है मुहर
मंत्रिमंडल की बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश के पदक विजेताओं की नौकरी पर भी आज फैसला होगा। 243 पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
इसके साथ ही समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक पर भी अंतिम स्वीकृति मिल सकती है। बता दें कि इसमें कई अपराधों में दंड अवधि तय करने का प्रावधान शामिल है। मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी पेश होंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी हरी झंडी मिल सकती है।
Cricket15 hours agoNZ-W vs ZIM-W Dream11 Prediction : टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand24 hours agoRUDRAPUR NEWS:रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी
Cricket23 hours agoENG-A vs PAK-A Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में पाकिस्तान ए बनाम इंग्लैंड लायंस – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और फैंटेसी टिप्स..
big news2 hours agoआज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Rudraprayag22 hours agoजाम मुक्त चारधाम यात्रा की मुहिम तेज़, डीएम विशाल मिश्रा का अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम जारी
Haldwani20 hours agoधमकी भरे मेल से दहशत, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
Uttarakhand21 hours agoALMORA NEWS: सल्ट में दहशत फैलाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Haridwar58 minutes agoजीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार




































