Accident
आशारोड़ी के पास ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की हुई भीषण टक्कर, ट्रक चालक समेत दो लोग घायल..कई घंटे लगा जाम।

देहरादून – देहरादून में आशारोड़ी के पास सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली कि भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हुए है।वही ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क पर पलटने से करीब तीन घंटे तक जाम लग गया। इससे वाहन चालकों समेत यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

क्लेमेनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि सीमेंट से भरा एक ट्रक सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहा था। इसी दौरान आशारोड़ी चैक पोस्ट से पहले सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक देख नहीं पाया और दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक साफेद और ट्रैक्टर पर बैठा युवक प्रेम घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Breakingnews
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा में गुरूवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत
अल्मोड़ा में बसौली इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी कार
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को कार संख्या DL 9C BH 8402 अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार बसौली के पास पहुंची वैसे ही ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी थी। जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
हादसे में तीन की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को निकालकर ऊपर सड़क पर लाया गया। लेकिन तब तक डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Breakingnews
Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 21 घायल
Lucknow Bus Accident: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में Purvanchal Expressway पर सोमवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। बिहार जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस टोल प्लाजा के पास अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें_ मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलती डबल डेकर बस
जानकारी के मुताबिक, बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसा गोसाईगंज इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Lucknow Bus Accident-हादसे में 7 लोगों की मौत 21 घायल
जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे. बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ में टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 21 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी कारण तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा के पास पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें_ Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने जताया घटना पर शोक
इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।
big news
मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत

Pithoragarh Accident : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी
पिथौरागढ़ में रविवार की शाम घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। यहां से शादी में शामिल होने के लिए दोनों लोहाघाट गए थे। शादी से वापस लौटते वक्ते उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ वापस लौटते वक्त रविवार शाम घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े – मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम: मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौतसाल 2021 में हुई थी दोनों की शादी
घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मृतक योगेश और निधिराज की शादी साल 2021 में हुई थी। योगेश निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में तैनात था जबकि महिला का कुछ दिन पहले ही नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी ट्रांसफर हुआ था।
Breakingnews23 hours agoउत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Uttarakhand22 hours agoRudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
Haridwar2 hours agoहरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
Champawat20 hours agoCHAMPAWAT: महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का CM ने लिया जायजा
Uttarakhand4 hours agoDehradun News: CBI की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Uttarakhand23 hours agoDehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
big news3 hours agoबड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार
Uttarkashi23 hours agoउत्तरकाशी में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म करते वक्त महिला को लगा करंट, मौके पर ही मौत








































