Dehradun
राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ समापन, विजेताओं को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत।

‘‘राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ समापन, विजेताओं को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत।’’
’पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में सर्वाधिक अंक पाकर इस वर्ष की ’’रनिंग ट्राफी’’ ओएनजीसी ने जीती।
सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
लोगों ने पुष्प प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर वसंत के इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बनाया हैः राज्यपाल।
इस महोत्सव के माध्यम से हम संकल्प से सिद्धि और फूलों से समृद्धि के मंत्र को साकार करने में सफल हुएः राज्यपाल।
देहरादून – राजभवन देहरादून में तीन दिन तक चले वसंतोत्सव-2024 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रविवार को समापन हो गया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य और अन्य कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। वसंतोत्सव-2024 में इस वर्ष की चल वैजंती (रनिंग ट्राफी) ओएनजीसी को मिली।

इस वर्ष ओएनजीसी को 5 श्रेणियों में, आईआईटी रूड़की को 4 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। वसंतोत्सव में 15 श्रेणियों की 53 उपश्रेणियों में 153 पुरस्कार वितरित किये गये। राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं, रंगोली तथा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो प्रतियोगिता आदि श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया।

वसंतोत्सव-2024 समापन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद इस वर्ष पुष्प प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह अभूतपूर्व रहा। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोगों ने इस पुष्प प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर वसंत के इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में राजभवन के चारों ओर हर्ष व उल्लास का वातावरण था, जिसमें लगभग 3 लाख लोगों ने वसंतोत्सव में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से हम संकल्प से सिद्धि और फूलों से समृद्धि के मंत्र को साकार करने में सफल हुए हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पुष्पों से अर्थव्यवस्था में वृद्धि और निश्चित ही समृद्धि आयेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्टॉलों में महिलाओं की भागीदारी से इस महोत्सव को और भी बेहतर बनाया है। उत्तराखण्ड के पुष्पों ने लोकल से ग्लोबल तक एक अलग पहचान बनायी है। समापन समारोह में राज्यपाल ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों तथा प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक उद्यान विभाग, संस्कृति विभाग सहित सभी सहयोगी विभागों को इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वसंतोत्सव-2024 में लोगों ने रिकॉर्ड भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव प्रकृति से जुड़ने की ओर हमें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं औद्यानिकी को बढ़ावा देकर किसानों की आय दुगना करने हेतु प्रयासरत हैं। चारधाम यात्रा में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह उत्सव और भी भव्य रूप लेगा। वसंतोत्सव में सायंकालीन सांस्कृति संध्या में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने लोकनृत्य और कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उपस्थित दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, निदेशक उद्यान दिप्ति सिंह, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, निदेशक, संस्कृति बिना भट्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में प्रदर्शनी में आये दर्शक भी उपस्थित थे।
Uttarakhand
देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार

OPERATION NIGHT WATCH: देहरादून में हुड़दंगी छात्रों और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट वॉच” शुरू किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई कर रही है।
मुख्य बिंदु
हुड़दंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती
पिछले दो दिनों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके 21 चार-पहिया व 50 दो-पहिया वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा हूटर, काले शीशे और रैश ड्राइविंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 अन्य वाहनों को भी सीज किया गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 38,500 का जुर्माना वसूला गया, जबकि 21 मामलों में कोर्ट चालान भी किए गए।

ये भी पढ़ें_ देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
रात में सघन चेकिंग अभियान, 2600+ वाहनों की जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने 2663 वाहनों की चेकिंग की और 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। वहीं, रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 लोगों को रोककर पूछताछ की गई, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। इस दौरान 99 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए ₹49,500 का जुर्माना भी लगाया गया।
एसएसपी की चेतावनी, हुड़दंगी छात्रों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी देहरादून ने साफ तौर पर कहा है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के नाम पर रात में अनावश्यक रूप से घूमना, हुड़दंग करना या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित संस्थान से निष्कासन (रस्टिकेशन) की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
दून पुलिस का ऑपरेशन नाइट वॉच(OPERATION NIGHT WATCH)
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने वाले छात्रों की पहचान करें और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। साथ ही, रात में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए लगातार स्थान बदल-बदल कर चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन नाइट वॉच” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Uttarakhand
Dehradun News: SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, HOD पर गंभीर आरोप

DEHRADUN NEWS: देहरादून में स्थित SGRR से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने मेडिकल शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। कॉलेज की पीजी छात्रा डॉ. तनवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुख्य बिंदु
कार में मिला SGRR मेडिकल कॉलेज की छात्रा का शव
पुलिस के मुताबिक, एमएस ऑप्थैल्मोलॉजी की छात्रा डॉ. तनवी पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे अपनी कार में अचेत अवस्था में मिलीं। इसके बाद, परिजनों ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
कॉलेज की HOD पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप
मृतका के पिता डॉ. ललित मोहन, जो हरियाणा के अंबाला सिटी के निवासी हैं, ने कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में ये भी कहा गया है कि सितंबर 2023 से पढ़ाई कर रही तनवी पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थीं। खास तौर पर, दिसंबर 2025 में विभागाध्यक्ष बदलने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि उन्हें लॉग बुक में कम अंक दिए जा रहे थे, साथ ही फेल करने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं, फीस जमा होने के बावजूद अतिरिक्त धनराशि की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।
एक दिन पहले ही पिता को फोन कर बताई परेशानी
घटना से ठीक पहले तनवी ने अपने पिता से फोन पर बातचीत की थी और अपनी परेशानियों का जिक्र किया था। उन्होंने रात करीब 11:15 बजे घर आने का संदेश भी भेजा था, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क अचानक टूट गया। इसके बाद परिजन अंबाला से देहरादून पहुंचे और अस्पताल मार्ग पर खड़ी कार में उन्हें अचेत अवस्था में पाया। जांच के दौरान कार अंदर से लॉक पाई गई। साथ ही, उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ था और कार के भीतर इंजेक्शन से संबंधित सामग्री भी मिली, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, छात्रा पहले से मानसिक स्वास्थ्य उपचार ले रही थीं और इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थीं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल, यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। एक ओर जहां परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
Dehradun
दुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, देवी स्वरूपा बालिकाओं का लिया आशीर्वाद

Dehradun News : रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन किया। सीएम धामी ने परिवार सहित देवी स्वरूपा बालिकाओं का आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
दुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन
दुर्गा अष्टमी पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
सीएम ने देवी स्वरूपा बालिकाओं का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।

कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
Cricket14 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand15 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather14 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Cricket14 hours agoPSL 11 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का आज से होगा आगाज़ , लाहौर बनाम हैदराबाद के बीच होगा पहला मुकाबला…
big news11 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
big news8 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Dehradun13 hours agoजनजातीय महोत्सव 2026 में पहुंचे सीएम धामी, जनजातीय समाज को राष्ट्र निर्माण का बताया सशक्त आधार
big news13 hours agoअप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित






































