Haridwar
भाजपा विधायक आदेश चौहान और जिला अध्यक्ष संदीप गोयल बैठे धरने पर, दो पक्षों के विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का लगाया आरोप।

हरिद्वार – हरिद्वार में भाजपा विधायक आदेश चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस के खिलाफ जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पुलिस पर दो पक्षों के विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि मामला अलग-अलग समुदाय का है, जिसमें हिंदू पक्ष के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। महेश हलवाई पेठ बाजार ज्वालापुर के साथ दोपहर किसी बात को लेकर समुदाय विशेष के तीन-चार लड़को की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस दुकानदार और कामगारों को उठा लाई।
आरोप है कि पहले उनको रेल चौकी फिर कोतवाली लाकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया, लेकिन दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात को लेकर विधायक आदेश चौहान और जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
big news
हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साधु बाबा की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में साधु बाबा की पीट-पीट कर हत्या
हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र स्थित दीनदयाल पार्किंग के पास एक साधु की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर ने दिन के समय ही बाबा पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद से आरोपी फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

आरोपी और बाबा के बीच हुआ था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार (21 अप्रैल) दोपहर के समय कुलदीप नाम के व्यक्ति ने सूचना दी कि दीनदयाल पार्किंग के अंडरपास के ऊपर, दोनों हाईवे के बीच पीपल के पेड़ के पास रहने वाले एक बाबा के साथ एक नेपाली मूल का व्यक्ति मारपीट कर रहा है। बताया गया कि हमले के दौरान बाबा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलते ही दरोगा नवीन सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां करीब 40–45 वर्ष आयु के अज्ञात बाबा घायल अवस्था में मिले, जिनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। पुलिस ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Haridwar
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत, हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोपण

Haridwar News : बिहार की तरह ही उत्तराखंड में मखाना की खेती की शुरूआत हो गई है। हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार जिले के लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत
हरिद्वार जिले में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की पहल के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर के गंगदासपुर बालावाली में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर मखाना का रोपण किया और किसानों को इस फसल की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई पहल
बता दें कि ये पहल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। जिसे बिहार की एक संस्था पहली बार उत्तराखण्ड में लेकर आई है। इससे स्थानीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आय बढ़ाने के नए विकल्प मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही काम
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन के बाद देश के 11 राज्यों में इस क्षेत्र के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाई गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 से 2030-31 तक 476 करोड़ रुपये की योजना के तहत अनुसंधान, बेहतर बीज, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मखाना योजना के लिए उत्तराखण्ड को केंद्र से मिले 50 लाख
कृषि मंत्री ने ये भी जानकारी दी कि इस योजना के तहत उत्तराखण्ड को 50 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है, जिसके जरिए कृषि विज्ञान केंद्रों के सहयोग से किसानों को प्रशिक्षण, सेमिनार और प्रदर्शन प्लॉट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 143.16 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी है, जिससे मखाना उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश को बागवानी हब बनाने के उद्देश्य से सेब, मोटे अनाज, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Breakingnews23 hours agoटिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत
CHAR DHAM YATRA5 hours agoचारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ पर एक्शन, भ्रामक खबर फैलाने पर 3 पर FIR दर्ज
big news4 hours agoअचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
Tehri Garhwal6 hours agoटिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
Cricket5 hours agoDC vs PBKS Dream11 Team Match 35 IPL 2026: दिल्ली बनाम पंजाब – फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्रो टिप्स..
Cricket5 hours agoRR vs SRH Dream11 Team Prediction Match 36 IPL 2026: जयपुर के मैदान पर कौन मारेगा बाजी? जानें बेस्ट प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
big news3 hours agoपौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…
big news2 hours agoहिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान






































