Haridwar
भाजपा विधायक आदेश चौहान और जिला अध्यक्ष संदीप गोयल बैठे धरने पर, दो पक्षों के विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का लगाया आरोप।

हरिद्वार – हरिद्वार में भाजपा विधायक आदेश चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस के खिलाफ जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पुलिस पर दो पक्षों के विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि मामला अलग-अलग समुदाय का है, जिसमें हिंदू पक्ष के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। महेश हलवाई पेठ बाजार ज्वालापुर के साथ दोपहर किसी बात को लेकर समुदाय विशेष के तीन-चार लड़को की कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस दुकानदार और कामगारों को उठा लाई।
आरोप है कि पहले उनको रेल चौकी फिर कोतवाली लाकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया, लेकिन दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात को लेकर विधायक आदेश चौहान और जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Haridwar
पति की शर्मनाक करतूत! पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन तलाक बैन होने के बाद भी एक पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर छोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Table of Contents
पति ने पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया
हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित रणसूरा गांव की एक महिला ने अपने पति और उसके दो सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी उसके घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बाद में जबरन तीन तलाक देने की घटना को अंजाम दिया।
पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2023 में मंगलौर क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

महिला ने बताया कि वर्ष 2025 में उसने एक पुत्र को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद वो अपने मायके में रहने लगी थी। शिकायत के अनुसार, हाल ही में उसका पति दो अन्य लोगों के साथ उसके मायके पहुंचा। महिला का आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर उस पर हमला किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों के उकसावे पर उसके पति ने उसकी सहमति के बिना तीन तलाक की घोषणा कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Haridwar
सोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं हरिद्वार तो दें ध्यान, 13 से 15 जून तक रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

Haridwar News : सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और वीकेंड के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीन दिवसीय विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 13 से 15 जून तक शहर में चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
Table of Contents
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में रूट रहेंगे डायवर्ट
सोमवती अमावस्या के चलते 13 जून से लेकर 15 जून तक इन तीन दिनों के दौरान विभिन्न मार्गों पर यातायात का संचालन भीड़ की स्थिति के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। प्रमुख स्नान घाटों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के लिए यातायात प्लान
हरिद्वार पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि वह प्रचलित यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और व्यवस्थाओं को बनाने में हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करें
- 1. यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका
जाएगा।
2. यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट
कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं हंडिया एरिया में पार्क कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार छोड़ा जाएगा।
3. चीला मार्ग का उपयोग केवल एग्जिट हेतु किया जाएगा।
4. सामान्य यातायात के दबाव की स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर यातायात भेजा जाएगा।
5. टोल प्लाजा पर एग्जिट का दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का उपयोग किया जाएगा।
6. देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहन
सामान्य रूट
दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → ख्याति ढाबा → गुरुकुल कांगड़ी → शंकराचार्य चौक → हरिद्वार
पार्किंग
अलकनंदा पार्किंग
दीनदयाल पार्किंग
पंतदीप पार्किंग
चमकादड़ टापू पार्किंग
अत्यधिक दबाव होने पर
Haridwar
धर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब गंगा तट के पास लगाए गए एक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म यूनिट के बीच मतभेद पैदा हो गए। विरोध बढ़ने के बाद शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और प्रशासन को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
Table of Contents
हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद
अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म की शूटिंग इन दिनों हरिद्वार के गंगा घाट क्षेत्र में चल रही थी। शूटिंग के लिए लगाए गए सेट पर एक ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय निवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई।
बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
विरोध करने वालों का कहना था कि गंगा किनारे इस प्रकार का बोर्ड लगाना धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के अनुकूल नहीं है। उनका आरोप था कि इससे गलत संदेश जा सकता है और पवित्र स्थल की गरिमा प्रभावित हो सकती है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और फिल्म यूनिट से इस संबंध में जवाब मांगा गया।

प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से मांगा लिखित स्पष्टीकरण
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया। जांच में सामने आया कि शूटिंग के लिए जारी अनुमति में ऐसे बोर्ड के उपयोग का स्पष्ट उल्लेख नहीं था।
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म यूनिट ने संबंधित बोर्ड को हटा दिया और शूटिंग की गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।
Dehradun18 hours agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Cricket20 hours agoNZ-W vs SL-W Dream11 Team Match 7 T20 WC 2026: न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
big news21 hours agoकैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक लगी कई किलोमीटर लंबी लाइनें
Cricket18 hours agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
Breakingnews15 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Dehradun17 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
Champawat14 hours agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार






































