Dehradun
हरक सिंह रावत ने भाजपा में शामिल होने की बात से किया इंकार, बोले चुनाव के समय ऐसी अफवाह उड़ती रहती है।

देहरादून – पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत के भाजपा में शामिल होने की बात को सिरे से नकार दिया है,हरक सिंह रावत ने कहा कि चुनाव के समय में ऐसी अफवाहें फैलती रहती हैं,साथ ही यह भी बताया कि 2021 में मेरा भाजपा छोड़ने का कोई इरादा नहीं था लेकिन अफवाहों के चलते मुझे पार्टी से निष्कासित किया गया।

इस बीच दूसरी तरफ से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत का निष्कासन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया गया है और उनकी सदस्यता ग्रहण करने का फैसला भी केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
big news
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर

PM Modi Uttarakhand Visit : पीएम मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून भ्रमण और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को अंतिम समय तक सतर्क एवं समन्वित रहने के निर्देश दिए।
Table of Contents
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी
पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीएम सविन बंसल ने आज जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जोनल अधिकारी अपने अधीन सेक्टर और नोडल अधिकारियों को दायित्वों के प्रति भली-भांति ब्रीफ करें। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एक बार पुनः स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्काल पूर्ण कराएं।
पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन
लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, पेयजल सहित सभी संबंधित विभागों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए सेफ्टी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। डाइस प्लान, एनएचएआई के माध्यम से एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण, एंकरिंग, साउंड सिस्टम, एलईडी और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य मंच के निकट ग्रीन रूम में इंटरनेट, फैक्स लाइन एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश
पंडाल में अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, जलपान, वाहन पार्किंग, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को उच्चतम स्तर पर रखते हुए एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम दिवस पर सभी अधिकारी समय से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें। आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक प्रस्तावित भ्रमण मार्ग पर स्वागत कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, सुगमता व शांति व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड की व्यवस्थाओं को भी सुचारू रखने को कहा गया।
चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गणेशपुर से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण प्रस्तावित है। इस अवसर पर देहरादून में भी विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने पूरे मार्ग को 13 जोनों में विभाजित कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
big news
कल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

PM Modi Uttarakhand Visit : कल उत्तराखंड आएंगे मोदी, देहरादून से जनसभा को करेंगे संबोधित
PM Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी देहरादून में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी के इस दौरे को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
Table of Contents
कल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंच रहे हैं। सीएम धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में ये उनका 18वां दौरा (PM Modi Uttarakhand Visit) होगा। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ ही टिहरी में एक हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्तराखण्डवासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है।
पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात
बता दें कि अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। देहरादून में पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि जनसभा में पीएम उत्तराखंड के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

पीएम के उत्तराखंड दौरे के बाद पर्यटन को मिला बढ़ावा
मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने 2015 में ऋषिकेश से उत्तराखंड के अपने दौरे की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने अपने गुरु से मुलाकात की। उनकी केदारनाथ धाम सहित प्रमुख धामों के प्रति गहरी आस्था रही है और वे कई बार यहां आ चुके हैं। उनके दौरे के बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ ही आदि कैलाश और मुखबा जैसे स्थानों को भी उनके दौरे से पर्यटन को बढ़ावा मिला है।
पीएम का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखण्ड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमिवासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखण्ड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

दो लाख करोड़ रूपये से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने स्वीकृति दी है।
PM Modi Uttarakhand Visit : FAQs
Q1. पीएम मोदी उत्तराखंड कब आ रहे हैं?
Ans: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल, मंगलवार को अपने 28वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे।
Q2. इस दौरे में कौन-कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन होगा?
Ans: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे और टिहरी में 1000 मेगावाट पंप स्टोरेज परियोजना का लोकार्पण होगा।
Q3. क्या पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे?
Ans: हां, वे देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Q4. क्या इस दौरे में बड़ी घोषणाएं संभव हैं?
Ans: माना जा रहा है कि पीएम राज्य के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
Q5. पीएम मोदी के दौरे का पर्यटन पर क्या असर पड़ा है?
Ans: उनके दौरे से केदारनाथ धाम सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
Dehradun
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Dehradun News : हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। देहरादून में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही हरियाणा महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस भेजा है।
Table of Contents
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में हरियाणवी लोक गायक Masoom_Sharma के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्र प्रतिनिधि की शिकायत पर कोतवाली डालनवाला में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से भावनाएं हुईं आहत
इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। ये कार्रवाई देहरादून के डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और अनुचित व्यवहार के आरोपों के चलते की गई है।
आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने समन में कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न सिर्फ एक सार्वजनिक व्यक्ति के आचरण पर सवाल उठाते हैं, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।
Cricket8 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
big news10 hours agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
big news8 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Haridwar7 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
big news4 hours agoघर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम
Dehradun9 hours agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
big news6 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला
big news3 hours agoपीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर






































