Crime
बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाजपुर के आरोपियों ने उपलब्ध कराई थी राइफल।

उधमसिंह नगर – डेरा कार सेवा नानकमत्ता के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक यूपी और दो उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। बाजपुर के आरोपियों ने शॉर्प शूटरों को राइफल उपलब्ध कराई थी।

नानकमत्ता पुलिस थाने में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में तुलापुर, बिलसंडा, पीलीभीत निवासी परगट सिंह को शनिवार देर रात मेलाघाट रोड, झनकईया, खटीमा से गिरफ्तार किया गया। केशोवाला मोड, बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी को जेल रोड, रामपुर, यूपी से और बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल को रविवार को बाजपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।
एसएसपी ने बताया कि विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि जिस 315 बोर की राइफल से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई, वह जसपाल सिंह भट्टी ने शार्प शूटर सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह को 17 मार्च को बाजपुर में ही उपलब्ध कराई थी। जसपाल की जिस कार से शॉर्प शूटरों को राइफल उपलब्ध कराई गई थी, वह कार पुलिस ने बरामद कर ली है।
दो और नए नाम सामने आए
एसएसपी ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह और कुईया महोलिया, शाहजहांपुर निवासी सतनाम सिंह भी शामिल हैं। सुल्तान सिंह मुख्य हत्यारोपी शूटर अमरजीत सिंह के संपर्क में था। उसने ही अमरजीत को बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए तैयार किया था। सुल्तान का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुल्तान सिंह पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, सुल्तान सिंह पर यूपी और उत्तराखंड में हत्या, बलवा, जानलेवा हमले समेत विभिन्न अपराधों के 11 केस दर्ज हैं। सुल्तान लंबे समय से शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के संपर्क में था। अमरजीत को हत्याकांड के लिए तैयार करने वाला सुल्तान सिंह ही है।
10 साल पहले अमरजीत के साथ एटीएम चोरी में शामिल था जसपाल
बाबा तरसेम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने और शॉर्प शूटरों को राइफल उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस के गिरफ्त में आया बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिंटू वर्ष 2014 में एटीएम चोरी और पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल जा चुका है। जसपाल पर यूपी और उत्तराखंड में 10 केस दर्ज हैं।
मुख्य आरोपी व शॉर्प शूटर अमरजीत सिंह और बाजपुर निवासी जसपाल सिंह भट्टी फुफेरे भाई हैं। दोनों मूल रूप से सिहोर बिलासपुर, यूपी निवासी हैं। वर्ष 2014 में रुद्रपुर से एटीएम चोरी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में अमरजीत और जसपाल जेल जा चुके हैं। हत्याकांड में षड्यंत्र रचने के मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी बन्नाखेड़ा, बाजपुर निवासी सुखदेव सिंह गिल और जसपाल भी वर्ष 2011 में थाना बाजपुर से हत्या के मामले में साथ-साथ जेल भी गए थे। जसपाल किच्छा थाने का गैंगस्टर भी रहा है। जसपाल के विरुद्ध उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में हत्या समेत विभिन्न अपराधों के 10 केस दर्ज हैं जबकि दूसरे आरोपी सुखदेव पर उत्तराखंड में दो केस दर्ज हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पकड़े गए तीसरे आरोपी पीलीभीत निवासी परगट सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
नेपाल भागने की फिराक में था परगट सिंह
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपियों सर्बजीत सिंह और अमरजीत सिंह के नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हत्या के षड्यंत्र में शामिल पीलीभीत निवासी परगट सिंह को पुलिस ने शनिवार रात खटीमा के झनकईया स्थित नेपाल बॉर्डर के पास मेलाघाट रोड से गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि परगट सिंह नेपाल भागने की फिराक में था।
पुलिस ने परगट सिंह और जसपाल सिंह को शनिवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को तीसरे षड्यंत्रकारी सुखदेव सिंह गिल की गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार, परगट सिंह के बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के षड्यंत्र में शामिल होने की जानकारी एक सप्ताह पहले ही लग गई थी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था।
सर्विलॉस, सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि परगट सिंह, बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह और शाहजहांपुर निवासी सतनाम सिंह भी बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में शामिल हैं। इस पर पुलिस ने शनिवार रात मेलाघाट रोड से परगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि सतनाम और सुल्तान सिंह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के पास अभी परगट सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं है।
मुख्य हत्यारोपियों पर एक-एक लाख रुपये इनाम घोषित
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में षड्यंत्र रचने, हथियार आदि उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य हत्यारोपियों तरनतारन, पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह और बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उनके विदेश भागने की आशंका व्यक्त की जा रही है। रविवार को दोनों फरार हत्यारोपियों पर घोषित इनाम 50-50 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है।
मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए ठोस सुबूत जुटा रही पुलिस
पुलिस बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के 11 दिन के भीतर षड्यंत्र में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड पर अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए ठोस सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा जा चुका है। इन सभी पर हत्या का षड्यंत्र रचने, शार्प शूटरों को हथियार व संसाधन उपलब्ध कराने का आरोप है। सभी आरोपियों के विरुद्ध कई केस दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि हत्याकांड के मास्टर माइंड तक पहुंचने के लिए साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। ठोस सबूत मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Dehradun20 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Nainital23 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun23 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar22 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…
CHAR DHAM YATRA18 hours agoICCCC सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा, खराब मौसम में भी हेली सेवाओं पर रियल टाइम नजर
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
big news2 hours agoनैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम
Cricket1 hour agoRCB vs KKR Dream11 Team IPL 2026 Match 57: फैंटेसी टिप्स और प्रेडिक्शन..






































