Politics
मुख्यमंत्री धामी ने रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित, फिर रोड शो में हुए शामिल

झारखंड के रांची में जमकर लगे मोदी-धामी जिंदाबाद के नारे
मुख्यमंत्री धामी ने रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित, फिर रोड शो में हुए शामिल
देवभूमि उत्तराखंड में हमने समान नागरिक सहिंता लागू करने के साथ ही लैंड जेहाद पर सख्ती से की है कार्रवाई
रांची – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के रांची संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रांची में प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित भव्य रोड शो में भी शामिल हुए जहां जनता की भारी भीड़ ने मोदी-धामी जिंदाबाद के नारे लगाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं, ’’धरती आबा’’ भगवान बिरसा मुंडा जी की इस पावन भूमि को दोनों हाथ जोड़कर और शीश नवाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं, आप सभी के मध्य रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए समर्थन मांगने उपस्थित हुआ हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह भारी मतों से पुनः विजयी बनेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी वन संपदा, खनिज संसाधनों और आदिवासी समाज के साहस, वीरता और स्वाभिमान के लिए प्रसिद्ध रहा है। जब भारत में आजादी का आंदोलन प्रारंभ भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ अगर किसी ने आवाज उठाई थी तो वो हमारे आदिवासी भाइयों ने उठाई थी, लेकिन 70 वर्षों में किसी राजनीतिक दल की सरकार ने इस समाज की सुध नहीं ली। केवल भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने हर वंचित वर्ग के विकास का बीड़ा उठाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और उत्तराखंड दोनों राज्यों में काफी समानताएं हैं, न केवल इनका गठन एक साथ में हुआ है बल्कि दोनों राज्यों की परिस्थितियां भी एक सामान ही रही हैं। राज्य निर्माण से पूर्व भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हमारे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और आपके घने वन क्षेत्रों तक विकास नहीं पहुँच पाता था, इससे एक बहुत बड़ा वर्ग विकास से वंचित रह जाता था। इस परेशानी को समझते हुए हमारे राज्यों का गठन करने और हमें न्याय दिलाने का काम श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में ही संभव हो सका था। वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आज आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज देश की प्रथम नागरिक महामहिम आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और ऐसा भी केवल भाजपा की सरकार में ही संभव हो सका है। प्रधानमंत्री जी ने पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मस्थली “उलिहातू” आकर वहां की पावन भूमि को नमन कर उस माटी का तिलक लगाया था। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को ’’जनजातीय गौरव वर्ष’’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
आज मोदी के नेतृत्व में ही पहली बार आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है और आदिवासी समाज सहित वंचित समाज को केंद्र में रखकर योजनाएं बनायीं जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। आज हमारी विचारधारा का मजबूत होना, भारत का शक्तिशाली होना और देश का विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होना, इस बात का सबूत है कि भारत अब मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग का उत्थान हो रहा है, इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जन-धन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना। ये योजनाएँ सिर्फ कागजी योजनाएँ नहीं हैं बल्कि ये मोदी जी की गारंटियाँ हैं जो सीधे आम लोगों तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं के साथ ही मोदी जी ने देश हित में भी कई कड़े फैसले लिए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। तीन तलाक कानून लागू किया। नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया। श्रीराम मंदिर का निर्माण भी अयोध्या जी में कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेते हुए हमारी उत्तराखंड राज्य सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक और कड़े कानून लागू किए हैं। उत्तराखंड में भी हमने समान नागरिक सहिंता का कानून लागू किया है। लैंड जिहाद पर भी हमने सख्ती से कार्य किया है। मोदी जी ने झारखंड राज्य के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आज झारखंड की जनता को मोदी सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है साथ ही इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है। कई हाईवे और एलिवेटेड रोड्स का निर्माण किया जा रहा है, बनारस-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है, रांची और जमशेदपुर में मुंबई पुणे जैसे डबल डेकर ब्रिज बनाए जा रहे हैं।
एक ओर तो विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को सर्वोपरि रखकर कार्य करने वाली भाजपा है दूसरी ओर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी कांग्रेसी घमंडिया गैंग है। ये घोटालेबाजों का घमंडिया गैंग है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले और मनी लॉन्डरिंग में जेल में है, कांग्रेस के शाही परिवार ने तो 60 सालों तक देश को लूट अपनी तिजोरियां भरने का काम किया है। हाल ही में झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू की तिजोरियों से मिला 353 करोड़ रुपए ने तो देश में आज तक मिले कैश के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, आरजेडी का लालू परिवार भी घोटालों में कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है चारा घोटाला हो, जमीन के बदले नौकरी घोटाला हो, जमीन घोटाला हो या बेनामी संपत्ति का मामला हो पूरा परिवार ही घोटालों में लिप्त है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार का परिवार भी घोटालेबाजी में किसी से कम नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार के 1.86 लाख करोड़ के कोयला घोटाले में इनके हाथ भी काले हुए थे और मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।आपका लोकसभा क्षेत्र भी कांग्रेस के परिवारवाद का एक उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी गैंग भ्रम और झूठ फैला कर देश में तुष्टिकरण का जहर घोल सत्ता हथियाना चाहती है। ये आपका अधिकार छीनकर अपने चहेते समुदाय में बांटना चाहते हैं, इनके घोषणापत्र में जिन्ना की मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। कांग्रेसी गैंग हमारे आदिवासी और ओबीसी भाइयों-बहनों का हक भी विशेष समुदाय में बांटने का षड्यंत्र कर रही है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने वहां मुस्लिम समुदाय को रातों रात ओबीसी बना दिया है, अब ये कर्नाटक मॉडल देश में लागू करने की कोशिश करने वाले हैं। इसलिए हमें इस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवादी सोच को रोकना है और मोदी सरकार की विकास, जनकल्याण और अंत्योदय की विचारधारा को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि मेरा रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि विकसित भारत के लिए, मजबूत नेतृत्व के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए और सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें, कमल को चुनें।
Uttarakhand
हरीश रावत की सक्रियता से कांग्रेस में हलचल, प्रदेश प्रभारी सैलजा ने चिट्ठी लिखकर जताई आपत्ति

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सक्रिय राजनीति में वापसी के बाद पार्टी के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटे रावत लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम कर रहे हैं। उनके रोड शो और विधानसभा क्षेत्रों के दौरों के बीच कांग्रेस संगठन की अपनी चुनावी गतिविधियां भी जारी हैं।
Table of Contents
हरीश रावत की सक्रियता से कांग्रेस में हलचल
हरीश रावत की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए अब कांग्रेस के भीतर यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह संगठन की तय गतिविधियों से अलग अपनी राजनीतिक लाइन तैयार कर रहे हैं। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि ऐसे मामलों पर पार्टी फोरम में चर्चा की जाएगी और आपसी विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने हरीश रावत को पार्टी का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि उनसे हाल में कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।
प्रदेश प्रभारी सैलजा ने चिट्ठी लिखकर जताई आपत्ति
हरीश रावत की प्रस्तावित यात्रा और कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने उन्हें पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर उनसे या प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से चर्चा नहीं की गई। सैलजा ने चुनावी समय का हवाला देते हुए पार्टी में एकजुटता बनाए रखने की जरूरत बताई और समानांतर कार्यक्रमों को आगे नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया।

सैलजा की इस चिट्ठी के बाद रावत की सक्रियता को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही चर्चा और तेज हो गई है। खास तौर पर इसलिए क्योंकि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और संगठन की ओर से भी लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
2027 चुनाव से पहले बढ़ी सक्रियता
हरीश रावत पहले ही कह चुके हैं कि वो आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बावजूद चुनावी राजनीति में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं। प्रदेश लौटने के बाद उनके लगातार कार्यक्रमों ने इन चर्चाओं को और हवा दी है।
अब कांग्रेस के सामने एक ओर संगठन की चुनावी रणनीति है, तो दूसरी ओर हरीश रावत की व्यक्तिगत राजनीतिक सक्रियता। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि दोनों के बीच बेहतर समन्वय बनता है या रावत की गतिविधियां पार्टी के भीतर अलग राजनीतिक धुरी की चर्चा को और मजबूत करती हैं।
Uttarakhand
उत्तराखंड बीजेपी में बढ़ेगी हलचल, राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड बीजेपी में आने वाले दिनों में संगठन स्तर पर गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव के साथ सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन 2 और 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तीनों नेताओं का ये पहला उत्तराखंड दौरा होगा।
Table of Contents
राम माधव समेत तीनों प्रभारी आएंगे दो दिन के दौरे पर
दौरे के दौरान प्रदेश प्रभारी और दोनों सह प्रभारी पार्टी के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संगठन की मौजूदा गतिविधियों, प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, राम माधव की पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित है। दौरे के पहले दिन संगठन की वर्तमान गतिविधियों और आने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से बातचीत होगी।
पांच प्रकोष्ठों के साथ भी चर्चा
दौरे का दूसरा दिन संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान बीजेपी के पांच प्रकोष्ठों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष और जिला संयोजक भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
बैठक में पार्टी के प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष रूप से चर्चा होगी। प्रदेश स्तर पर तैयार किए जाने वाले कार्यक्रमों को जिला और मंडल स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के तौर-तरीकों पर बातचीत की जाएगी। साथ ही जिलों में चल रही प्रचार गतिविधियों की जानकारी भी ली जाएगी।

पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर लिया जाएगा फीडबैक
जिलाध्यक्षों और जिला संयोजकों से स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों के लिए यह दौरा उत्तराखंड में संगठन की कार्यप्रणाली और जमीनी गतिविधियों को समझने का पहला अवसर भी होगा।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अहम दौरा
उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों का यह पहला दौरा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो दिनों की बैठकों में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और प्रचार व्यवस्था को लेकर होने वाली चर्चा पर पार्टी के भीतर नजर रहेगी।
Uttarakhand
BJP संगठन में बड़ा अपडेट, इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी, देंखे लिस्ट

Uttarakhand Politics : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी के विभिन्न प्रदेश प्रकोष्ठों में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसके तहत कई प्रकोष्ठों में नए सहसंयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है। नियुक्तियों से संबंधित आदेश प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड BJP में हुआ प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार
नई जिम्मेदारियों के तहत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा को सहसंयोजक बनाया गया है। शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल को जिम्मेदारी मिली है।
महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल और नैनीताल से पलक ठाकुर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, लघु उद्योग प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से अजीत नेगी को यह दायित्व सौंपा गया है।
इन नेताओं को मिली सह-संयोजक की जिम्मेदारी
खेलकूद प्रकोष्ठ में पिथौरागढ़ से विपिन उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर से गोविंद सिंह बिष्ट को सहसंयोजक बनाया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में उत्तरकाशी से डॉ. विजय बडोनी को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण से ललित सिंह राणा और नैनीताल से धर्मेन्द्र शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में चमोली से सोहन लाल खंडूरी, आर्थिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से महेश गुप्ता और दिव्यांग प्रकोष्ठ में पौड़ी से अपूर्व कुमार नौटियाल को नई जिम्मेदारी मिली है।
| प्रकोष्ठ | जिला/क्षेत्र | सह-संयोजक |
|---|---|---|
| सांस्कृतिक प्रकोष्ठ | देहरादून महानगर | साधना शर्मा |
| शिक्षक प्रकोष्ठ | पौड़ी | अनु पंत |
| प्रबुद्ध प्रकोष्ठ | पौड़ी | अविनाश पोखरियाल |
| महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ | अल्मोड़ा | मोहिनी कनवाल |
| महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ | नैनीताल | पलक ठाकुर |
| लघु उद्योग प्रकोष्ठ | देहरादून महानगर | अजीत नेगी |
| खेलकूद प्रकोष्ठ | पिथौरागढ़ | विपिन उपाध्याय |
| खेलकूद प्रकोष्ठ | ऊधमसिंह नगर | गोविंद सिंह बिष्ट |
| चिकित्सा प्रकोष्ठ | उत्तरकाशी | डॉ. विजय बडोनी |
| सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ | देहरादून ग्रामीण | ललित सिंह राणा |
| सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ | नैनीताल | धर्मेन्द्र शर्मा |
| पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ | चमोली | सोहन लाल खंडूरी |
| आर्थिक प्रकोष्ठ | देहरादून महानगर | महेश गुप्ता |
| दिव्यांग प्रकोष्ठ | पौड़ी | अपूर्व कुमार नौटियाल |
Ramnagar19 hours agoरामनगर में बस-बाइक की टक्कर, दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत
Pauri19 hours agoश्रीनगर गढ़वाल में गुलदार का हमला, जंगल में घास काट रही महिला की मौत
Rudraprayag17 hours agoKedarnath Yatra: चीड़बासा में मलबा गिरने से पैदल मार्ग बंद, गौरीकुंड में रोके गए यात्री
Nainital16 hours agoकैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, वीकेंड पर इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
Haridwar14 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, टीम ने 10 हजार लेते हुए पकड़ा
Chamoli13 hours agoहेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बीच अंतिम अरदास, शीतकाल के लिए बंद हुए कपाट








































