Almora
अल्मोड़ा में बारिश होने से जंगलों की बुझी आग, तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट..लोगों को मिली राहत।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा में अचानक बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को जहां राहत मिली तो वहीं कई जगह जंगलों की आग भी बुझ गई।

बुधवार को सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर बाद फिर से मौसम ने करवट बदली और आसमान काले बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से सबसे अधिक राहत वन विभाग को मिली। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दावानल का कहर बढ़ रहा था। मौसम का साथ मिलने से जंगल की आग कुछ हद तक शांत हुई है। मंगलवार जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डीएफओ दीपक सिंह ने कहा कि बारिश के बाद अधिकांश हिस्सों में जंगल की आग बुझ गई है जो राहत की बात है।
रानीखेत में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। रेंजर तापस मिश्रा ने कहा कि फिलहाल कहीं से भी जंगलों में आग लगने की सूचना नहीं है। भले ही बारिश के बाद जंगलों की आग शांत होने के साथ ही तापमान गिरा है, लेकिन क्षेत्र में फैला धुआं छंटने का नाम नहीं ले रहा। बारिश के बाद भी जिला मुख्यालय के आसपास और अन्य हिस्सों में धुंआ फैला रहा। डीएफओ दीपक सिंह ने कहा कि मौसम में नमी बढ़ने के बाद धुंआ छंटेगा।
बागेश्वर जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिला मुख्यालय का बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार को यह अधिकतम 32 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
कपकोट नगर समेत हरसीला, अनर्सा, हड़बाड़, पुरकोट, बालीघाट, रीमा, पचार समेत कई गांवों में कहीं अधिक कहीं हल्की ओलावृष्टि हुई। जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश हुई। कांडा और कौसानी क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई है। कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश होने से सबसे अधिक राहत वन विभाग को मिली है। वनों में लगी आग को बारिश ने शांत कर दिया है।
big news
अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया

Almora News : सल्ट में बाघ का आतंक, जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला
Almora News : उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ और गुलदार के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही दुखद खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है। यहां लकड़ी लेने के लिए जंगल गए एक शख्स को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
अल्मोड़ा के सल्ट में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार
अल्मोड़ा के सल्ट के मोहान रेंज में बाघ ने एक ग्रामीण को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तड़म (बेलम) गांव के एक व्यक्ति लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय खीम सिंह 31 मार्च की सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। परिजनों का कहना है कि रोजाना वो लकड़ी इकट्ठा करने जंगल जाया करते थे और फिर लौट आते थे। लेकिन मंगलवार को वो काफी देर तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

कहीं भी पता ना चलने पर गांव वालों ने भी खोज शुरू की। इस दौरान उन्हें रास्ते में खून के धब्बे पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका में सभी ने तलाश तेज कर दी। काफी ढूंढने के बाद खीम सिंह का क्षत विक्षिप्त शव घने जंगल में मिला।
पांव छोड़ कर धड़ पूरा खाया मिला शव
बाघ ने पांव छोड़ कर धड़ पूरा खा लिया था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
big news
बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Almora Accident : अल्मोड़ा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्यालदे के चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत
अल्मोड़ा जिले के स्यालदे चिंतोली में आज दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चिंतोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
चिन्तोली गांव के ही रहने वाले हैं दोनों
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर चार लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां दर्शन सिंह (24) पुत्र छोदाण सिंह और चन्दन सिंह (24) पुत्र प्रेम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक चिन्तोली गांव के ही निवासी हैं। जबकि हादसे में घायल गोपाल सिंह (24) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18) पुत्र दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से गांव में पसरा मातम
घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। वहीं, देघाट थाना पुलिस ने मामले में जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच भी जारी है।
big news
मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Almora News : पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र के मरचूला से सामने आया है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।
Table of Contents
मरचूला में चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा
गुरुवार सुबह मरचूला क्षेत्र में चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे में चालक समेत दो घायल
हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे में घायल दानिश उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के रहने वाला है। उसने बताया कि वे अपने साथी अकरम के साथ चांदपुर से कैंटर में चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहे थे। वाहन को अकरम चला रहा था।

सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
दानिश के मुताबिक मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ पर सामने से आ रही कार को बचाने के दौरान कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को संभाला और खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।
Cricket9 hours agoKKR vs PBKS Dream11 Team Match 12th Match IPL 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड..
Dehradun7 hours agoDEHRADUN NEWS: दून लाइब्रेरी में “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का लोकार्पण, तापस चक्रवर्ती की किताब को मिल चुके कई बड़े सम्मान
Udham Singh Nagar9 hours agoRUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
Cricket8 hours agoMUL vs RAP Dream11 Team Match 14 PSL 2026 : मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडीज़ बेहतरीन ड्रीम 11 प्रेडिक्शन…
Tehri Garhwal7 hours agoटिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
Uttarakhand4 hours agoRAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Dehradun2 hours agoDEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Uttarakhand1 hour agoWEST BENGAL: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की हुंकार, CM धामी बोले—कमल खिलेगा तो आएगा सुशासन

































