Chamoli
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट: मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल कर दिए जायेंगे प्रतिबंधित…मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश किया जारी।

देहरादून – चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं, इनके लिए सारी व्यवस्था की गई है। हम सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं कि कोई श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन में या अपंजीकृत तरीके से न आएं। बहुत सख्त जांच की जा रही है।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर यात्रियों के लिए भोजन, पानी, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था की गई है। कहीं भी कोई भगदड़ अब तक नहीं मची है। अगर कोई ऐसी अफवाह फैलाता है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएग।
Chamoli
सीएम धामी पहुंचे देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025, सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान
सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल”
सीमांत माणा गाँव में संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की अद्भुत संगम झलक
बद्रीविशाल के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

बद्रीनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे| इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के सुचारू समन्वय से यह आयोजन बेहद सफल रहा, जिसने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सेना द्वारा लगाए गए स्टालों एवं “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय सेना और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी। आर्मी द्वारा प्रदर्शित उपकरणों, मॉडल्स और सूचना सामग्री की उन्होंने विशेष सराहना की।

महोत्सव में स्कूली बच्चों ने पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए और कहा कि गढ़वाली लोक संस्कृति की ये झलकियाँ देवभूमि के असली गौरव को दर्शाती हैं। गढ़वाली बैंड, स्थानीय कलाकारों व कारीगरों के प्रदर्शन ने भी सभी का मन मोह लिया।

स्थानीय शिल्पकारों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पारंपरिक बुनाई, लकड़ी के हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, स्थानीय व्यंजन और अन्य धरोहर सामग्री को पर्यटकों द्वारा खूब सराहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करते हुए युवाओं और महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध करवाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि सर्दियों के मौसम में पर्यटन विकास, रोजगार सृजन, रिवर्स पलायन को बढ़ावा और सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगा।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने श्री बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
Accident
चमोली में भयावह हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार जलकर खाक, राहत-बचाव जारी l

चमोली: गोपेश्वर–पोखरी मोटरमार्ग पर देवखाल के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चट्टान से टकराने के बाद वाहन में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं वाहन में सवार तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है। खाई की गहराई और आग लगने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
Chamoli
उत्तराखंड: कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, बदरीनाथ में अफरातफरी

चमोली: उत्तराखंड के बदरीनाथ क्षेत्र में कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। यह ग्लेशियर कंचनगंगा नाले की ओर आकर टूटा….लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी दी कि ग्लेशियर के साथ कुछ चट्टानें भी टूटी हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इसी वर्ष 28 फरवरी को भारत-चीन सीमा के पास माणा कैंप क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ था….जिसमें 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे।
वहीं वर्ष 2021 की चमोली आपदा अभी भी लोगों के ज़ेहन में ताजा है…जब रैणी गांव के पास ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा में आई बाढ़ ने 206 लोगों की जान ले ली थी।
   Accident2 years ago Accident2 years ago- सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 
   Breakingnews2 years ago Breakingnews2 years ago- देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत। 
   Uttar Pradesh5 years ago Uttar Pradesh5 years ago- उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र…. 
   Haryana2 years ago Haryana2 years ago- नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 
   Breakingnews3 years ago Breakingnews3 years ago- बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल। 
   Crime2 years ago Crime2 years ago- पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- 23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित….. 
   Breakingnews5 years ago Breakingnews5 years ago- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं….. 






























































 
										 
										 
										 
										 
										 
										 
										