Haridwar
कुत्ते का शिकार करने जाना गुलदार को पड़ा भारी, हिम्मत दिखाते हुए डट कर किया सामना कर दिया घायल।

हरिद्वार – आपने आज तक कुत्ते को का शिकार करते हुए गुलदार को तो देखा होगा लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं उसमें कुत्ते का शिकार करने आए गुलदार को ही कुत्तों ने घेर लिया है दरअसल हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक डेरी फार्म में देर रात गुलदार जंगल से निकलकर कुत्तों का शिकार करने के लिए आया लेकिन अब कुत्ते भी कहां गुलदार से डरने वाले हैं कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डट के सामना किया और गुलदार को घायल कर दिया जिसके बाद शोर शराबा होता देख डेरी फार्म के मालिक ने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया जिसमें गुलदार फस गया जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई और वन विभाग की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू किया।
जानकारी देते हुए हरिद्वार के वन रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि कल देर रात 3:00 बजे एक गुलदार के बहादराबाद क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके पास मौके पर पहुंचकर देखा गया तो गुलदार एक कमरे में बंद था जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन चलाया गया पहले गुलदार को दो बार ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की गई लेकिन किसी कारणवश वह ट्रेंकुलाइज नहीं हुआ जिसके बाद डायरेक्ट पिंजरे में ही गुलदार को पकड़ा गया है उन्होंने बताया कि गुलदार जंगल से निकाल कर कुत्ते का शिकार करने के लिए क्षेत्र में आया था लेकिन वह फस गया फिलहाल गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है जहां उसका उपचार किया जाएगा।
Roorkee
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Roorkee News :महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
Table of Contents
तरबूज खाने से 4 की मौत के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
महराष्ट्र से सामने आए मामले के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन एक्शन मोड में देखने को मिल रहा है। महराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की कृषि मंडी में तड़के छापेमारी कर फलों की जांच की गई।
रूड़की में मंडी पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी में तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों से फलों के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ। जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किया जा रहा था।

व्यापारियों को विभाग ने जारी किए नोटिस
छापेमारी में यह भी सामने आया कि कई व्यापारियों के पास फलों को पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। ऐसे व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खाद्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें। विभाग का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने तुलसी चौक, रेलवे स्टेशन, अपर रोड और हरकी पैड़ी सहित कई क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुझाव व फीडबैक भी लिया। मनसा देवी पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख पुलों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले को लेकर आंतरिक सड़कों, हेरिटेज मार्गों और अमृत स्नान मार्गों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Haridwar
Haridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

Haridwar News : हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
हरिद्वार में मगरमच्छ ने एक 12 साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है। जहां रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
जबड़ों में दबाकर मासूम को पानी में खींच ले गया
बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला किया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।
ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक मासूम की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Cricket18 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews14 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Cricket18 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Breakingnews19 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
big news13 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
Nainital16 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news18 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
big news11 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी






































