Rishikesh
भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी चुनाव जीतने के बाद पहुंचे ऋषिकेश, धर्मपत्नी दीप्ति बलूनी और बच्चों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना।

ऋषिकेश – भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी चुनाव जीतने के बाद बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिवेणीघाट पहुंचकर धर्मपत्नी दीप्ति बलूनी और बच्चों के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने तीर्थ पुरोहित से अपने निर्वाचन प्रमाणपत्र का पूजन भी कराया।

पूजा के बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने पांचों लोकसभा सीटों पर तीसरी बार भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है। कहा कि निर्वाचन के बाद उन्होंने मां गंगा का पूजन कर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र को देश का नंबर एक आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि मां गंगा के पूजन के साथ ही मैंने अपना कार्य शुरू कर दिया है। वोट मांगने के दौरान उन्होंने जनता से जितने भी वादे किए हैं, उन सभी वादों को पूरा करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथुला भी मौजूद रहे।
Rishikesh
ऋषिकेश में शर्मसार करने वाली घटना, शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

Rishikesh News : ऋषिकेश में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि युवती को पहले बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई और फिर उसकी नशे की हालत का फायदा उठाया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
ऋषिकेश में शराब पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप
ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई गई और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नाबालिग अपनी एक परिचित युवती के साथ आईडीपीएल इलाके में गई थी।
आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को अपने झांसे में लेकर शराब पिलाई। शिकायत के अनुसार, नाबालिग के नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
तीनों आरोपी रुड़की के हैं रहने वाले
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के अनुसार, पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिवम उर्फ शुभम (19), गोविंद (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
big news
Rishikesh News: दिसंबर तक बंद रहेगा ऋषिकेश का राम झूला, जानें क्यों लिया गया ये फैसला ?

Rishikesh News : ऋषिकेश के प्रसिद्ध रामझूला पुल को मरम्मत कार्य के चलते आम लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) नरेंद्र नगर के अनुसार पुल के व्यापक पुनर्वास का काम शुरू हो चुका है और इसे दिसंबर 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मरम्मत पूरी होने के बाद ही पुल को दोबारा जनता के लिए खोला जाएगा।
Table of Contents
दिसंबर तक बंद रहेगा ऋशिकेष का राम झूला
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, रामझूला पुल लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और इसे राज्य के असुरक्षित पुलों की सूची में शामिल किया गया था। आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सरकार ने मरम्मत कार्य के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया।
मरम्मत के कारण लिया गया ये फैसला
मरम्मत के दौरान गंगा नदी के भीतर स्थित पुल के 20 पाइलों (आधार स्तंभों) को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा पुल में लगे 440 सस्पेंडर वायर भी बदले जा रहे हैं, ताकि इसकी संरचनात्मक मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वर्ष 1985 में निर्मित ये सस्पेंशन पुल लगभग 220 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा है। रामझूला मुनि की रेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र को जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग होने के साथ-साथ धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

2023 में बारिश के कारण पुल के सहायक तार हो गए थे क्षतिग्रस्त
गौरतलब है कि 17 अगस्त 2023 को भारी बारिश और गंगा के जलस्तर में तेज वृद्धि के कारण पुल के कुछ सहायक तार क्षतिग्रस्त हो गए थे और संरचना में दरारें आने के बाद दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी। इससे पहले जुलाई 2019 में भी कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।
लोक निर्माण विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि दिसंबर के अंत तक रामझूला को सुरक्षित रूप से फिर से आम जनता और श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सके।
big news
ऋषिकेश जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया !

Rishikesh Bajrang Setu : ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने बजरंग सेतु के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार कर रहा है। इस SOP के तहत पुल के उपयोग, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कांच से बने विशेष पैदल मार्ग के संचालन से जुड़े नियम तय किए जाएंगे। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।
Table of Contents
बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया
ऋषिकेश में बजरंग सेतु का मुख्य हिस्सा पहले की तरह आम लोगों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा। हालांकि पुल के दोनों किनारों पर बनाए गए पारदर्शी कांच के फुटपाथ पर जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों से शुल्क लिया जा सकता है। इसका उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और इस आकर्षण का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना है।
शुल्क की अंतिम दर SOP लागू होने के बाद होगी तय
बता दें कि ऋषिकेश में जो लोग गंगा के ऊपर बने कांच के रास्ते पर चलने का रोमांचक अनुभव लेना चाहेंगे, उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। शुल्क की अंतिम दर SOP लागू होने के बाद तय की जाएगी।
कांवड़ यात्रा में बंद रहेगा कांच वाला हिस्सा
प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान कांच से बने फुटपाथ को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस दौरान लाखों कांवड़ियों की आवाजाही के कारण पुल पर अत्यधिक भीड़ रहती है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल पुल के सामान्य हिस्से से ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

सुरक्षा और निगरानी पर रहेगा विशेष फोकस
करीब 69.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बजरंग सेतु का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। लगभग 132.30 मीटर लंबे और 8.60 मीटर चौड़े इस आधुनिक सस्पेंशन ब्रिज को लक्ष्मण झूला के विकल्प के रूप में विकसित किया गया है।
कांच को कई बार पहले भी पहुंच चुका है नुकसान
पुल के दोनों ओर बनाए गए पैदल मार्ग में पांच परतों वाले टफेंड ग्लास का उपयोग किया गया है। निर्माण के दौरान कांच को कई बार नुकसान पहुंचने की घटनाओं के बाद अब इसकी सुरक्षा, नियमित निगरानी और रखरखाव के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun19 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Breakingnews19 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Rudraprayag20 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Dehradun13 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun13 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट





































