Udham Singh Nagar
राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे काशीपुर, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने किया स्वागत, अल्प विश्राम के बाद हरिद्वार को किया प्रस्थान।

काशीपुर – राज्यपाल उत्तराखण्ड ले. जन. (रिट.) गुरमीत सिंह जनपद भ्रमण पर गुरूवार को काशीपुर पहुंचे। राज्यपाल 27 जून गुरूवार को प्रातः 10ः30 बजे राजभवन नैनीताल से कार द्वारा प्रस्थान कर 12ः50 बजे मंडी गेस्ट हाउस काशीपुर पहुंचें।

काशीपुर मण्डी गेस्ट हाऊस पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह,गौरव चटवाल,एएसपी अभय कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। मंडी गेस्ट हाऊस पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । राज्यपाल ने अल्प विश्राम के उपरांत 1ः55 बजे कार द्वारा डाम कोठी स्टेट गेस्ट हाउस हरिद्वार को प्रस्थान किया।

इस दौरान विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा,सीओ बडोला , एस एस राणा, ए आर आर्य,तहसीलदार सुभांगनी, पंकज चंदोला आदि मौजूद रहे।
big news
टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत

Udham Singh Nagar : उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
टांडा जंगल में स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत
उधम सिंह नगर जिले के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक शादी समारोह से लौटने के बाद स्कूटी से मोबाइल लेने जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जसपुर के महुवाखेड़ा मजरा निवासी अनिकेत सुबह रुद्रपुर पहुंचा था। जहां से वो अपने दोस्त आकाश (24), निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), के पंतनगर स्थित कमरे पर गया। आकाश भी एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत था।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुले
शाम के समय दोनों अपने तीसरे मित्र रोहन (22), निवासी बगड़ी, रुड़की (हरिद्वार), के साथ स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। शादी से वापस आने के बाद उनका एक फोन वहीं छूट गया। रात करीब 12 बजे वो उसे लेने वापस निकले।
जैसे ही वो संजय नगर से लगभग दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल के पास पहुंचे। वैसे ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए।
big news
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद

Uttarakhand News : उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा बरामद किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये आरोपी ओडिशा से नशे की खेप लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की तैयारी में थे।
पुलिस ने 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली। अजय गणपति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के नेतृत्व में संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 558.78 किलोग्राम गांजा जब्त किया। बरामद किए गए इस अवैध माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.80 करोड़ बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तस्कर लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और राज्यों के बीच नशे की सप्लाई से जुड़े हुए थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके फैलाव का पता लगाया जा सके।
18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद
पुलिस ने ये कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को की है। रुद्रपुर पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम के हाथ ये कामयाबी लगी है। पुलिस ने बताया कि बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध कैंटर वाहन मिला। इसकी तलाशी लेने पर 18 प्लास्टिक के कट्टों और तीन स्कूली बैगों में गांजा बरामद किया गया है।
Udham Singh Nagar
उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

Udham Singh Nagar News : उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां प्रशासन ने एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त की हैं।
Table of Contents
उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
उधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को और गति देते हुए गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में एक साथ कई धार्मिक संरचनाओं को आज भोर होते ही ध्वस्त कर दिया।
सिंचाई विभाग की भूमि पर बनाई गई थी धार्मिक संरचनाएं
मिली जानकारी के मुताबिक ये धार्मिक संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जे करके बनाई गई थी और तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा सर्वे करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले सदस्यों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।
नोटिस जारी करने के बाद हुई कार्रवाई
सिंचाई विभाग ने ठंडा नाले वाले क्षेत्र में अवैध कब्जे करने वालों को भी नोटिस जारी किया हुआ है। अवैध कब्जेदारो ने नोटिस के बाद हाई कोर्ट में शरण ली जहां उन्हें राहत नहीं मिली और वे सुप्रीम कोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। लेकिन धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन आदेश नहीं होने पर सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें आज तड़के ध्वस्त कर दिया।

अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता
डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई तीन धार्मिक संरचनाओं को हटा कर कब्जा लिया गया है।
उक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज कब्जेदारों ने दिखाए। सुप्रीम कोर्ट के इस बारे में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारवाई की गई है।
Cricket9 hours agoGT vs MI Dream11 Team Today Match 30 IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन
Cricket9 hours agoNEP vs UAE Dream11 Team Today Match 2026: नेपाल बनाम यूएई फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news9 hours agoहल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी
Uttarakhand5 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
big news9 hours agoनारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात
Champawat8 hours agoवन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Breakingnews4 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…
big news6 hours agoटांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत






































