Dehradun
60 साल पूरे होते ही अपने आप लग जाए वृद्धावस्था पेंशन, सीएम धामी ने ऐसी व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन लगाने की व्यवस्था का सरलीकरण किया जाए। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज शिकायतों पर दर्ज होने वाले मुकदमों में तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित राज्यस्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

14 साल बाद हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक का आयोजन अब हर छह महीने में कराया जाए। उन्होंने एसी व एसटी आयोगों के अध्यक्षों को समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने लंबित मामलों का समय से निपटारा करने और इसके लिए न्यायालयों में नियमित पैरवी करने, पीड़ितों को अनुमन्य सहायता राशि यथाशीघ्र देने व समस्याओं का गंभीरता से निपटारा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन प्रक्रिया का सरलीकरण करने को कहा। इसके लिए उन्होंने अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी अध्ययन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि एससी व एसटी वर्ग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को एक ही प्लेटफार्म पर देने के लिए एकीकृत व्यवस्था बनाई जाए। बैठक में वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि अधिनियम और विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को पूरी जानकारी हो इसके लिए जिलास्तर पर आयोजित बहुउद्देशीय कल्याण शिविरों के माध्यम से और विकासखंड कार्यालयों में वॉल पेंटिंग एवं फ्लैक्स के माध्यम से भी प्रचार किया जाए।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोगों में कार्यों में तेजी लाने के लिए वरिष्ठ अथवा पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने बैकलॉग के पदों को भरने के लिए और तेजी लाने की बात कही। बैठक में सचिव समाज कल्याण डॉ. नीरज खैरवाल ने विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में विधायक खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, भूपाल राम टम्टा, फकीर राम, सरिता आर्य, पार्वती दास, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Dehradun
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन, कहा- ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया।
Table of Contents
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन
सीएम धामी ने आज “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सचिवालय कर्मियों से खेल गतिविधियों में भाग लेने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।
ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित – सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Dehradun
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी की डोईवाला पुलिस ने नकरौंदा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि बीते दिनों डोईवाला के नकरौंदा निवासी जियालाल के घर पर उस समय चोरी हुई थी जब वे सपरिवार एक समारोह में गए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था।
इस संबंध में कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। आज चेकिंग के दौरान हर्रावाला बैरियर के पास एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए।
वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी सीज
आरोपियों की पहचान गुरविंदर शुभम और जागीर नाथ निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों आरोपी पेशेवर चोर हैं। इनके खिलाफ डोईवाला के अलावा थाना रायपुर में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी सीज कर दिया है।
Cricket5 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
big news7 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Dehradun23 hours agoश्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट, जल्द होगा लॉन्च
Dehradun23 hours agoमुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को जल्द करें पूरा, CS ने लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में फैसला लेने के दिए निर्देश
uttarakhand weather5 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
big news4 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Dehradun3 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Cricket1 hour agoKZL vs LIO Dream11 Prediction Match 22 : CSA Provincial One-Day Challenge 2026 – पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..





































