Tehri Garhwal
टिहरी में फिर आई आपदा: बूढ़ाकेदार के तिनगढ़ गांव में हुआ भूस्खलन,15 आवासीय मकान मलबे में दबे।

टिहरी – उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं। शनिवार को टिहरी के तिनगढ़ गांव में एक बार फिर भूस्खलन हुआ। इसमें 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए। हालांकि प्रशासन ने सुबह ही इन घरों को खाली करा लिया था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों को विनकखाल इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।
डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि आपदा को देखते हुए भिलंगना ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक बंद रहेंगे।
Tehri Garhwal
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा

Tehri Accident : टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के पास हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
Table of Contents
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दुखद घटना पर द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
big news
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

Tehri Accident : टिहरी में सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला की मौत, दरवाजा काटकर निकाला शव
Tehri Accident : टिहरी में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौडियाला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे हुआ। ब्यासी क्षेत्र के पास सरियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक से जा टकराई।
कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत
टीम ने वाहन में फंसी एक महिला के शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को वाहन के हिस्सों को काटना पड़ा।
हादसे में सात लोग घायल
कड़ी मेहनत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
Cricket16 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
Cricket16 hours agoLSG vs KKR Dream11 Prediction Match 38 IPL 2026: लखनऊ की ‘लाल मिट्टी’ पर किसका चलेगा जादू? जानें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
big news18 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news17 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news15 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
Roorkee12 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
big news14 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज
Dehradun9 hours agoSIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न






































