Dehradun
नई दिल्ली में राज्यपाल सम्मेलन-2024 में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया प्रतिभाग, जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राज्यपाल सम्मेलन-2024 में प्रतिभाग किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के सभी राज्यपाल प्रतिभाग कर रहे।
big news
देहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान

Pet Dog Policy 2025 : देहरादून नगर निगम ने पशु प्रबंधन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। देहरादून में पालतू श्वान पॉलिसी 2025 ( Pet Dog Policy 2025) लागू हो गई है। इसके साथ ही बंदरों और आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू
नगर निगम देहरादून ने शहर में पशुओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पशु चिकित्सा अनुभाग अब बंदरों, आवारा कुत्तों, पालतू पशुओं, डेयरी और मीट से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों के निस्तारण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वरुण अग्रवाल के अनुसार, Pet Dog Policy 2025 को गजट नोटिफिकेशन के बाद 14 मार्च से पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इस पॉलिसी के तहत पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालान और नोटिस की कार्रवाई की जा रही है।

शिकायत मिलने पर लगाया जाएगा जुर्माना
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बिना लीश और मज़ल के कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने, गंदगी फैलाने और उसे साफ न करने जैसी शिकायतों पर नगर निगम सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर तुरंत जुर्माना लगाया जा रहा है।
बंदरों की बढ़ती समस्या निपटने के लिए विशेष अभियान
शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने कोटेशन के आधार पर बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की है। किद्दूवाला, टिहरी कॉलोनी, राजपुर, ब्राह्मणवाला, रेलवे स्टेशन और बंगाली कोठी जैसे क्षेत्रों से बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा चुका है।
नगर निगम का दावा है कि सीएम हेल्पलाइन या अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल रही है।
Dehradun
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

Haridwar Kumbh : हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी कर दिए हए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में 20.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50.00 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल के निर्माण के लिए ₹98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए 01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग के निर्माण हेतु 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 47.86 लाख, ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार के लिए ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए ₹01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 60 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
विभिन्न जिलों 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण मद में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांए पार्श्व पर 28 हेक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹11.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 4.64 करोड़, नगर निगम, रूद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹05 करोड़, रजत जयंती पार्क निर्माण सम्बन्धी विभिन्न नगर निकायों नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत गुप्तकाशी, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड एवं नगर पंचायत, गूलरभोज में पार्क निर्माण व सौन्दर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना के लिए 2.03 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना विकास निधि से वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बौद्ध विकास योजना के लिए 11.11 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून के संबंध में कुल तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल धनराशि 16.04 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में ₹11.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Dehradun
देहरादून में फिर बड़ा हादसा, शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शिखरफॉल के पास एक थार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक और एक युवती घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार
देहरादून में शुक्रवार रात को शिखरफाल के पास एक थार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिखरफॉल के पास एक थार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। जबकि एक युवक पत्थरों के नीचे दब गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी मोहित के रूप हुई।
big news23 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों में किसे मिल सकता है कौन सा विभाग ?, पढ़ें खास रिपोर्ट…
big news5 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद जल्द मिल सकता है दायित्वों का तोहफा, कई कार्यकर्ताओं की किस्मत का खुलेगा ताला
uttarakhand weather5 hours agoबर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
big news21 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम में दर्शन से पहले गौमूत्र पीना अनिवार्य !, मंदिर समिति ने लिया बड़ा फैसला…
big news3 hours agoबेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
Dehradun4 hours agoहरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति
big news2 hours agoबड़ी खबर : गंगोत्री धाम के पास केदारताल क्षेत्र में आया एवलांच, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
big news6 minutes agoदेहरादून में Pet Dog Policy 2025 लागू, नियमों का पालन ना करने पर पहुंच सकते हैं जेल, भारी जुर्माने का भी प्रावधान











































