Champawat
उत्तराखंड में फिर एक बार सामने आई दुःख खबर: उग्रवादियों के अचानक हमले में जवान हुए शहीद।

चंपावत – उत्तराखंड के लिए फिर एक दुखद खबर सामने आई है। उग्रवादियों के अचानक हमले में एक जवान शहीद हो गया।

बता दे कि लोहाघाट के चौबे गांव के सुई असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र पुत्र हरिदत्त चौबे मणिपुर में 12 अगस्त यानी आज सुबह उग्रवादियों के द्वारा अचानक हमले में शाहिद हो गए।
जवान के शहीद होने की सूचना मिलने पर सुई व लोहाघाट इलाके में शौक की दौड़ रही है। इस दौरान ग्रामप्रधान भुवन चौबे ने बताया कि गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है।
शाहिद का अंतिम संस्कार कहां होगा फिलहाल अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। शाहिद के परिजनों को ढाढस बांधने उनके पैतृक आवास लोग पहुंच रहे हैं। शाहिद के पार्थिक शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है, फिलहाल अभी सेना द्वारा जरूरी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शाहिद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।।
Champawat
लोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

Champawat News : चंपावत में जल्द ही लोगों को जाम के झाम से निजात मिलने जा रही है। लोहाघाट में ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए डीएम ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जाम से राहत के लिए टैक्सी यूनियन और व्यापारियों के साथ ठोस योजना बनाई जाएगी।
Table of Contents
लोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत
चम्पावत के लोहाघाट स्थित टीआरसी परिसर के समीप विकसित पार्किंग स्थल का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता और यातायात प्रबंधन में उसकी संभावित भूमिका का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल का पूर्ण और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि नगर में बढ़ती यातायात समस्या और जाम से आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लाकर इस पार्किंग को शहर के ट्रैफिक समाधान का अहम हिस्सा बनाया जाए।

डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
डीएम ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर को निर्देशित किया कि टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर एक व्यवहारिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए शीघ्र बैठक आयोजित कर सभी पक्षों के सुझावों के आधार पर ठोस निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने संचालित टैक्सी स्टैंड का भी जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर में संचालित टैक्सी स्टैंड का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टैक्सी स्टैंड को सुव्यवस्थित करते हुए वाहनों के संचालन एवं पार्किंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उन्होंने ये भी कहा कि नगर के दीर्घकालिक ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान की जाए और आमजन को जागरूक कर निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने के लिए प्रेरित किया जाए।
Champawat
उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की 258वीं रैंक

Lohaghat News : लोहाघाट नगर क्षेत्र से लगे ग्रामसभा कलीगांव की होनहार बेटी अनुप्रिया राय ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल
उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट से लगे कलीगांव की अनुप्रिया राय ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे चम्पावत जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है तथा लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
2023 में हुआ था भारतीय डाक सेवा में चयन
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मुख्य फार्मासिस्ट मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया राय शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।
इससे पहले वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय डाक सेवा में हुआ था। वर्ष 2024 में उन्हें 189वीं रैंक प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ और वर्तमान में वह अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अनुप्रिया को दी बधाई
अनुप्रिया राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चम्पावत के एबीसी अल्मामेटर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और आगे की पढ़ाई दिल्ली के डीपीएस विद्यालय से पूरी की। स्नातक की शिक्षा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
मुख्य परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र रहा। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता से पहले अनुप्रिया राय का चयन हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग और भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक पद के लिए भी हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
big news
चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई

Champawat News : उत्तराखंड के चंपावत जिले के अनुज पंत ने इतिहास रच दिया है। UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Table of Contents
अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक
चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत छुलापे से जुड़े परिवार के होनहार बेटे अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 69वीं रैंक प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मूल रूप से छुलापे गांव के निवासी हैं अनुज पंत
अनुज पंत मूल रूप से छुलापे गांव के निवासी हैं, हालांकि उनका परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में निवास करता है। अनुज की प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद में ही हुई। इससे पहले भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए ऑल इंडिया 345वीं रैंक हासिल की थी और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे।

अनुज की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर
अनुज पंत ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री लेकर पूरी की। उनके पिता दिनेश चंद्र पंत गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता नीमा पंत गृहिणी हैं। अनुज की इस उल्लेखनीय सफलता से चम्पावत जनपद सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सीएम धामी ने अनुज को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले चं अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सीएम धामी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि श्री अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है।
Cricket6 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
big news23 hours agoउत्तराखंड में शुरू होंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, सरकारी स्कूलों में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, जानें क्यों है ये खास ?
big news7 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
Cricket5 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Nainital6 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news4 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news5 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद
Haridwar3 hours agoउत्तराखंड में हुई मखाना की खेती की शुरुआत, हरिद्वार में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोपण






































