Pauri
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बोक्सा जनजाति के लोगों को करें लाभान्वित- जिलाधिकारी आशीष चौहान।

पौड़ी – प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में निवासरत बोक्सा जनजाति के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिए 23 अगस्त से 10 सितम्बर तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि आगामी माह 10 सितम्बर तक कोटद्वार क्षेत्र में बोक्सा जनजाति के लोगों को कैम्पों के आयोजन के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि कोटद्वार नगर निगम के अन्तर्गत पांच वार्डों शिवराजपुर, हल्दूखाता मल्ला, जशोधरपुर, लच्छमपुर व लुथापुर में 1175 बोक्सा जनजाति समुदाय के लोग निवासरत हैं। जिलाधिकारी ने बोक्सा जनजाति क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी हेतु परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. विवेक कुमार उपाध्याय को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त कोटद्वार को निर्देश दिये कि इन पांच वार्डो के आंतरिक मोटर मार्गों के सुदृढ़ीकरण, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार अतिरिक्त लाईट्स लगवाने व सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण सम्बंधी कार्यों को 10 सितम्बर तक पूरा करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि वे निर्धारित तिथि तक क्षेत्र में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही डेंगू नियंत्रण सम्बंधी कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना का लाभ दिलाने के लिए लाभार्थियों का चिन्हीकरण, फॉर्म भरवाने सहित शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को गैस संयोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कैम्पिंग के दौरान बोक्सा बाहुल्य क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने, पीएम जनधन योजना का लाभ दिये जाने के लिए ईडीएम व एलडीएम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने कैम्प के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ दिये जाने व राजस्व विभाग के अधिकारियों को आय व जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, एलडीएम प्रताप सिंह, बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला पूर्ति अधिकारी वरूण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Pauri
उत्तराखंड में यहां चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़, एक की दर्दनाक मौत

Kotdwar News : कोटद्वार में तेज अंधड़ के बीच अचानक एक विशाल पेड़ भरभराकर गिरा और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
Table of Contents
कोटद्वार में चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़
भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज अंधड़ के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े दो लोग अचानक विशाल पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आ गए। हादसे में हल्दूखाता निवासी 55 वर्षीय विक्रम उर्फ खटमल पुत्र छज्जू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशनपुर निवासी 45 वर्षीय दलीप पुत्र शिवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में एक की दर्दनाक मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों लोग बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज अंधड़ आया और विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक युवक की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही एसआई राजा राम डोभाल और एसएसआई शशि भूषण जोशी के नेतृत्व में कलालघाटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायल दलीप को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Pauri
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी बस, मौके पर मची चीख-पुकार

Pauri News : कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिस से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास खाई में गिरी बस
कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) की एक बस बुधवार को भदालीखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हालांकि, बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है।
अचानक बस का प्रेशर पाइप फटने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक जीएमओयू की हिमगिरी बस बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। बस का संचालन कोटद्वार निवासी अशोक ममगाईं कर रहे थे। चालक के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे।

दुगड्डा से आगे गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। इसके चलते बस आगे नहीं बढ़ पाई। सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह बाईं तरफ खाई में जा गिरी। इस दौरान बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई।
हादसे के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल चौकियों के साथ लैंसडौन कोतवाली से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
हादसे के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बस के पेड़ से टकराकर रुक जाने और सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने से राहत मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
Pauri
श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार का हमला, जंगल में घास काट रही महिला की मौत

Pauri News : पौड़ी जिले में गुलदार के हमले की एक और घटना सामने आई है। श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के पास जंगल में घास काटने गई 48 वर्षीय बीना देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीटकर ले जाने लगा, तभी साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर गुलदार महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बीना देवी की जान जा चुकी थी।
Table of Contents
श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार ने महिला पर किया हमला
घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे बछेली ग्रामसभा के तरुली क्षेत्र की है। बीना देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण साथ गई महिलाओं को शुरुआत में इसकी भनक तक नहीं लगी। जब गुलदार बीना देवी को घसीटकर ले जाने लगा, तब महिलाओं ने उसे देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गुलदार उन्हें छोड़कर भाग गया।
जंगल में घास काट रही महिला की मौत
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान कुलदीप गुसाईं के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी गई थी। ग्राम प्रधान ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मारने के आदेश जारी करने की मांग की है।
वहीं, पौड़ी के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
गुलदार के हमले के बाद से लोगों में डर का माहौल
खंडाह के आसपास के बछेली, कोटी, भेलगढ़, चमराड़ा, धमाखोली और नयालगढ़ समेत कई इलाकों में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। इससे पहले 20 नवंबर 2025 को कोटी गांव में भी गुलदार के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Pauri12 hours agoउत्तराखंड में यहां चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों पर गिरा पेड़, एक की दर्दनाक मौत
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Pithoragarh10 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के युवक की मौत, सांस लेने में हुई थी परेशानी
Breakingnews5 hours agoचमोली में चारधाम यात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
Haridwar4 hours agoकुंभ मेले में नहीं होगी राशन की कमी, केंद्र ने उत्तराखंड को दिया बड़ा आवंटन







































