Dehradun
उत्तराखंड: बढ़ते तापमान की वजह से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ी चिंता !

देहरादून – हिमालय का कवच बनकर उसकी रक्षा करने वाले ग्लेशियर बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से पिघल रहे हैं। इसका एक खतरनाक परिणाम ग्लेशियर विखंडन के साथ ही ग्लेशियल झीलों के निर्माण और उनके आकार में तेजी से हो रही वृद्धि के रूप में सामने आ रहा है, जिसने चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ग्लेशियल झीलें टूटने के चलते 2013 में केदारनाथ और 2023 में सिक्किम में आई आपदा भारी विनाश का कारण बन चुकी है। अब इसरो ने सेटेलाइट डाटा के आधार पर उत्तराखंड में ऐसी 13 झीलें चिह्नित की हैं। इनमें से पांच बेहद संवेदनशील हैं। खतरे के लिहाज से वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी अन्य संस्थानों के साथ मिलकर शुरुआती पांच झीलों का अध्ययन करेगा। वाडिया संस्थान की एक टीम उत्तराखंड के भीलंगना नदी बेसिन में 4750 मीटर की ऊंचाई पर बन रही ग्लेशियल झील का दौरा कर चुकी है। यह झील सर्दियों के दौरान पूरी तरह से जमी और बर्फ से ढकी रहती है।
वसंत की शुरुआत में तापमान बढ़ता है तो बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है। ग्लेशियर पर अध्ययन में जुटे संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार यहां 1968 में कोई झील दिखाई नहीं दे रही थी। 1980 में यहां झील दिखाई देने लगी और तब से यह लगातार बढ़ रही है। 2001 तक विकास की दर कम थी, लेकिन फिर यह लगभग पांच गुना तेजी से बढ़ने लगी। 1994 से 2022 के बीच करीब 0.07 वर्ग किमी से बढ़कर 0.35 वर्ग किमी हो गई, जो एक बड़ी चिंता का विषय है।
इसी तरह उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में रायकाना ग्लेशियर में वसुंधरा ताल में झील विकसित हो रही है। इसका क्षेत्रफल और आयतन 1968 से बढ़ गया है। 1968 में यहां केवल दो छोटी झीलें थीं, जिनका क्षेत्रफल लगभग 0.14 वर्ग किमी था। 1990 में कुछ नई झीलें विकसित हुईं, जिससे क्षेत्र 0.22 वर्ग किमी बढ़ गया। इसी तरह 2001 और 2011 में क्षेत्रफल 0.33 से 0.43 वर्ग किमी हो गया और 2021 में यह अनुमानित क्षेत्रफल 0.59 वर्ग किमी है। इसरो की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इसी तरह की 13 झीलें हैं। इनमें से पांच अति संवेदनशील हैं।
Dehradun
जरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Dehradun News : राजधानी देहरादून में कल कई रूट डायवर्ट रहेंगे। दरअसल कल देहरादून के प्रसिद्ध श्री झंडे जी मेले का आगाज होने जा रहा है। जिसके चलते देहरादून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।
Table of Contents
आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण
आठ मार्च यानी कल श्री झंडे जी के आरोहण के साथ ही झंडे जी का मेला शुरू हो जाएगा। बता दें कि झंडे जी का आरोहण 10 मार्च को नगर परिक्रमा होगी। 27 मार्च तक मेला चलेगा। इस बार दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य देहरादून के व्यापारी अनिल कुमार गोयल के परिवार को मिला है।
देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट
1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
2- सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर कोई भी वाहन नही आयेगा।
3- पीपल मण्डी चौक से हनुमान चौक और सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुये भेजा जायेगा।
4- कांवली रोड़ गुरुराम राय स्कूल की ओर से कोई भी वाहन तालाब और दरबार साहिब की ओर नही जायेगा।
5- बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर भी कोई वाहन नही आयेगा, उक्त वाहनों को तिलक रोड/मच्छी बाजार की ओर भेजा जायेगा।
यहां भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
सहारनपुर चौक – गऊ घाट तिराहा – दर्शनी गेट – पीपल मण्डी चौक – तालाब के चारों ओर – भण्डारी चौक से गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
यातायात का दबाव बढ़ने पर निरजनपुर मण्डी से सहारनपुर चौक की ओर और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को आवश्कतानुसार डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जाएगा। इसके साथ ही लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मण्डी की ओर भेजा जायेगा।
Dehradun
चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जानें किस दिन शुरू होगी हेली सेवा के लिए बुकिंग ?

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा 2026 अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही है। जिस से पूर्व हेली शटल सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 8 से 9 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
Table of Contents
चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में
चारधाम यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के सहयोग से संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को पारदर्शी और सुगम बुकिंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
19 अप्रैल से प्रारंभ हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुए हेली सेवाओं के टिकटों की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in / IRCTC के माध्यम से ही ऑनलाइन की जाएगी। इसका उद्देश्य फर्जी एजेंटों और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाना और श्रद्धालुओं को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से टिकट उपलब्ध कराना है।
धोखाधड़ी से बचने के यूकाडा ने स्थापित किया कॉल सेंटर
चारधाम यात्रा 2026 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ सहित बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अन्य राज्यों से आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को हेली सेवाओं के माध्यम से बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या कालाबाजारी की घटनाओं को रोकने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने अपने स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जो यात्रा के दौरान बुकिंग से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए तत्पर रहेगा।
heliyatra.irctc.co.in से की जाएगी बुकिंग
यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि हेली शटल सेवाओं को लेकर टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान लगभग 8 से 9 कंपनियां हेली शटल सेवाएं प्रदान करेंगी।
उन्होंने ये भी बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) के सहयोग से संचालित आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। यात्री हेलीकॉप्टर सेवा के लिए heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
शिकायत के लिए यूकाडा का कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
डॉ. चौहान ने आगे बताया कि टिकट बुकिंग से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए यूकाडा का कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। इसके अलावा हेली सेवा से यात्रा करने वाले यात्री अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आईआरसीटीसी के कस्टमर केयर से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।
Dehradun
Dehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क

Dehradun News : आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। गृह मंत्री आज हरिद्वार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
Table of Contents
अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे के दौरान हरिद्वार देहरादून एनएच टोल फ्री रहेगा। यानी कि आज हरिद्वार देहरादून एनएच से गुजरने वाले यात्रियों और वाहनों को टोल नहीं देना होगा। बता दें कि गृह मंत्री हरिद्वार में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे गृह मंत्री
कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे। बता दें कि 12:40 बजे गृह मंत्री बैरागी कैंप पहुंचेंगे। जहां पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे, जबकि 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं संग करेंगे बैठक
हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे। मिली जानकारी केे मुताबिक 3:40 बजे वो एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। आज होने वाली इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
Cricket21 hours agoNWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews21 hours ago🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Dehradun16 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट
Cricket17 hours agoन्यूज़ीलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला ड्रीम11 भविष्यवाणी (2nd ODI) – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम….
Dehradun21 hours agoDehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
big news21 hours agoआज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
big news22 hours agoचम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
Champawat19 hours agoउत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की 258वीं रैंक






































