Dehradun
13 सितंबर राशिफल: कन्या, तुला समेत इन तीन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का लाभ, पढ़िए आज का राशिफल

Daily Horoscope/Aaj Ka Rashifal – राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आपने किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने पिताजी से कुछ बिजनेस की बारीकियों को लेकर टिप्स ले सकते हैं। राजनीति में हाथ बढ़ाना अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में बदलाव थोड़ा सोच विचारकर करना होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कार्यों में यदि कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होगी। आप किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर आपका भाइयों में कुछ खटपट रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपका कोई संपति संबंधित मामला यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें जीत मिलेगी। आपके भाई-बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मामला आपको ध्यान रखना होगा। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो आपस उसमें धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कुछ सदस्य आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी नए घर, मकान और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको खुशियां रहेगी। नौकरी को लेकर आप किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में आप नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको परिवार में किसी सरप्राइज गिफ्ट के मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी माताजी यदि आपसे कोई फरमाइश करें, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी जल्दबाजी के कारण कामों मे आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नयापन रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके घर परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने घर की साज सज्जा पर अच्छा धन खर्च करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके आज कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी से यदि धन संबंधित कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको बिजनेस को लेकर कोई जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से यदि आपकी कुछ खटपट चल रही है, तो आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने सगे संबंधियों से कोई भी बात सोच विचारकर करनी होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रखने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की किसी बात को लेकर वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप बिजनेस के कामों को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। आपके खानपान में बदलाव आने के कारण आपको कोई लीवर से संबंधित समस्या हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों को शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको वाहन सावधानी से चलना होगा, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। संतान के व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं, जिनसे आप मिलने जा सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों की बातों का विरोध करने से बचना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचारकर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका धन से संबंधित मामले में आपसे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को कल पर टालने से बचना होगा। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपको उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचने की आवश्यकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर रखने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें और आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थियों को अपने कामों में यदि समस्या आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आप कोई वादा कर सकते हैं।
big news
बड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी
रायपुर की भगत सिंह कॉलोनी में नाले के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय पहले वह व्यक्ति उसी स्थान पर घूमता हुआ देखा गया था, जिसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।

फिलहाल नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि उसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
big news
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल

mussoorie accident : देहरादून-मसूरी मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में राशन और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला।
Table of Contents
मसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5ः30 बजे मसूरी झील से करीब 200 मीटर आगे देहरादून की ओर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस और उप जिला चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची।
गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही दिक्कत को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर घायल और मृतक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया।
देहरादून से सामान लेग उत्तरकाशी जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक संख्या यूके 07-सीबी-1727 रेलवे स्टेशन देहरादून से कोल्ड ड्रिंक, तेल और अन्य राशन सामग्री लेकर उत्तरकाशी जा रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
सड़क हादसे में ट्रक चालक मुबारिक (पुत्र इलियास अली), निवासी टिमली, थाना सहसपुर, देहरादून की मौके पर ही जान चली गई, जबकि हेल्पर साजिद (पुत्र रहमत) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को गहरी खाई से बाहर निकाला। घायल साजिद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चालक को नींद आने को माना जा रहा हादसे का कारण
मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक खाई में जा गिरा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक व घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, एक मजदूर मौके पर ही मौत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया।
Table of Contents
कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला
कांवली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा इतना भयानक था कि मजदूर का शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने विरोध जताते हुए काफी हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर डंपर तेज गति से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की।
बिहार से मजदूरी के लिए देहरादून आया था मृतक
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सकल देव साहनी के रूप में हुई है, जो कांवली रोड के निवासी थे। वह रोज की तरह सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को शांत कराने और लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी रही।
Cricket24 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
Breakingnews20 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Cricket24 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
big news19 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news17 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news24 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital22 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
Breakingnews1 hour agoउत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड







































