Haridwar
हरिद्वार जेल से फरार दो कैदियों के मामले में बड़ा एक्शन: 6 अधिकारी सस्पेंड…

हरिद्वार: हरिद्वार जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जेल मुख्यालय ने लापरवाही सामने आने पर जेलर, प्रभारी अधीक्षक समेत 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य अवकाश पर होने के कारण इस कार्रवाई की जद में नहीं आए हैं।
फरार कैदियों की खोजबीन के लिए हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने यूपी तक छापेमारी शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 10 विशेष टीमों का गठन किया है। इसके साथ ही, सिडकुल थाना इंचार्ज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी बनाई गई है, जिसका सुपरविजन एसपी सिटी को सौंपा गया है।
पुलिस अब फरार कैदियों के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार कैदियों को ढूंढ निकाला जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया है।
#HaridwarJail, #escapedprisoners, #suspension, #policeoperation, #SIT, #uttarakhandpolice, #uttarakhand
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haridwar
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Haridwar News : बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
Table of Contents
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। बैसाखी स्नान को लेकर श्रद्धालुओं ने आज से ही हरिद्वार पहुंचना शुरू कर दिया है। सुबह से ही देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
हर की पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भारी भीड़
हर की पौड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। गंगा स्नान के साथ-साथ लोग पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में
वहीं, इस बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालु भी शांति और व्यवस्था के साथ स्नान कर रहे हैं, जिससे पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न होता दिख रहा है।
big news
हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला

Haridwar News : हरिद्वार हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। इस बार एक्स मुस्लिम यात्रा में मुस्लिम टोपी पहनकर आए युवकों का हर की पौड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने पर गंगा सभा आग बबूला हो गई है।
Table of Contents
हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल
हरिद्वार हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश को लेकर एक बार फिर से बवाल देखने को मिल रहा है। एक्स मुस्लिम यात्रा में मुस्लिम टोपी पहनकर आए युवकों के हर की पौड़ी में आने को लेकर गंगा सभा ने आपत्ति जताई है। म्युनिसिपल एक्ट का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात गंगा सभा कह रही है।
एक्स मुस्लिम यात्रा को लेकर शुरू हुआ बवाल
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गंगा बैराज से शुरू हुई एक्स मुस्लिम यात्रा रविवार को हरिद्वार हर की पौड़ी पर समाप्त हुई। जिसमें कुछ युवक मुस्लिम टोपी पहनकर ब्रह्मकुंड पहुंच गए। आयोजकों से पूछा तो उन्होंने इसे केवल सिम्बोलिक तौर पर आने की बात कही। जबकि गंगा सभा का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

दरअसल इस्लाम धर्म को छोड़ चुके लोगों ने दूसरे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें हरिद्वार के संत भी शामिल हुए गुरुकुल कांगड़ी पहुंची या है यात्रा रविवार को शहर के कई क्षेत्रों से होते हुए हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंची।
लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई यात्रा
यात्रा के संयोजक आलम का कहना है कि इस्लाम धर्म में ये मानता है कि जो इस्लाम छोड़ेगा तो उसका सर कलम कर दिया जाएगा, जिसको लेकर लोग डरे और समय रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस डर से बाहर निकालने के लिए और जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा प्रारंभ की गई थी।
वही संत राम विशाल दास का कहना है कि कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से अन्य मुस्लिम लोगों को भी प्रेरित करना है कि वह किसी दबाव में ना रहे और इस मिथक को तोड़कर किसी भी धर्म को अपना सकते हैं।
big news13 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत
Breakingnews14 hours agoकेदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक
Haldwani11 hours agoहल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया
big news8 hours agoमंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार
Champawat12 hours agoलोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
big news9 hours agoमहिला कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव, निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ किया प्रर्दशन
Cricket10 hours agoHYDK vs RWP Dream11 Prediction Match 24 PSL 2026
big news6 hours agoउत्तराखंड में शुरू होंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, सरकारी स्कूलों में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, जानें क्यों है ये खास ?










































