Rudraprayag
केदारनाथ में खुल रहा केदार गाथा संग्रहालय, बाबा की महिमा का कराएगा अनुभव….

केदारनाथ: केदारनाथ में सरस्वती नदी के किनारे केदार गाथा संग्रहालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में संग्रहालय भवन का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, जो केदारनाथ से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं, साहित्य और संसाधनों को संजोएगा। इस संग्रहालय में आपदा से पहले, आपदा के बाद, और भविष्य में तैयार होने वाली केदारपुरी के दर्शन भी उपलब्ध होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ को एक मास्टर प्लान के तहत सुरक्षित और आकर्षक बनाया जा रहा है। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल का भव्य निर्माण, और कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जा चुके हैं।
दूसरे चरण में संग्रहालय भवन निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है, जिसका कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस संग्रहालय में केदारनाथ के प्राचीन इतिहास से लेकर भावी केदारपुरी की जानकारी प्राप्त होगी।
संग्रहालय में देव मूर्तियां भी होंगी शामिल
भारतीय संग्रहालय संस्थान के विशेषज्ञों की मार्गदर्शन में इस संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ी प्राचीन और दुर्लभ वस्तुओं, साहित्य को संजोया जाएगा। संग्रहालय में आदिगुरु शंकराचार्य, भगवान आशुतोष के केदारनाथ रूप, केदारनाथ यात्रा का इतिहास, और पंच केदार से जुड़े विषयों के साथ-साथ ताम्रपत्र, शिलापट, अभिलेख और देव मूर्तियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।
संग्रहालय में चार वेद, पुराण, शिव महापुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों की प्रतियां भी रखी जाएंगी। इसके साथ ही, जून 2013 की आपदा से पहले के केदारनाथ, आपदा के बाद के केदारनाथ, और भविष्य के सुरक्षित केदारनाथ के चित्रों का भी संग्रह किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि संग्रहालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अगले दो महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा। कंसलटेंट रवि शर्मा ने कहा कि भारतीय संग्रहालय संस्थान के मार्गदर्शन में केदार गाथा संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है, जो बाबा केदार के भक्तों के लिए धाम की महत्वपूर्ण जानकारियों का स्रोत बनेगा।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा के दौरान सीतापुर में स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पार्किंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, यात्रियों से अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोपों को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में व्यापारियों ने बंद किया बाजार
केदार धाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन का असर पूरे सीतापुर बाजार में देखने को मिला, जहां व्यापारियों ने समर्थन में बाजार बंद रखा। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग जटाधारी चौक से सीतापुर पार्किंग स्थल तक रैली निकालते हुए पहुंचे।
सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पार्किंग संचालकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए लोगों का कहना था कि श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है और यहां नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है।

गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैछ रहे तीर्थयात्री
आंदोलन के दौरान आयोजित सभा में संगठन के सचिव मनोज सेमवाल ने कहा कि मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल की ओर से पहले भी जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब व्यापारी पार्किंग स्थल पहुंचे तो अंदर के कई दरवाजे बंद मिले और तीर्थ यात्रियों को गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैठना पड़ रहा था।
व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। न तो स्वच्छता की उचित व्यवस्था है और न ही यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर बंद दरवाजे खुलवाए और अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। फिलहाल क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और व्यापारी जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
- केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?
- पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान, घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे
- उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ
- बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
Rudraprayag
अलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

Rudraprayag News : रूद्रप्रयाग में एक बोलेरो वाहन बीती देर रात अलकनंदा नदी में गिर गया। जिसका चालक लापता है। चई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
Table of Contents
अलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग
रुद्रप्रयाग जिले के बिजराकोट क्षेत्र के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़ के निकट एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन गौचर से बिजराकोट की ओर लौट रहा था।
वाहन में केवल चालक ही थी सवार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन में केवल चालक सवार था। चालक की पहचान बिजराकोट निवासी राकेश सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद से चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश जारी है।

मौके पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी टीमें संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। देर रात से अब तक 12 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन चालक का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
Breakingnews
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन, हजारों श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू

Kedarnath Landslide : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खराब मौसम ने एक बार फिर श्रद्धालुओं और यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। 19 मई की रात हुई तेज बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटर मार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं, जिससे यात्रा मार्ग प्रभावित हो गया।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन
रूद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ में देर रात भारी भूस्खलन हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मुनकटिया क्षेत्र के पास भारी बारिश के चलते अचानक हुए भू-स्खलन से मुख्य सड़क बाधित हो गई। जिसके कारण कई यात्री मार्ग के दोनों ओर रुक गए। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत सक्रिय हुआ और रेस्क्यू शुरू किया गया।
तेज बारिश के बीच रातभर चला रेस्क्यू अभियान
श्री केदारनाथ धाम यात्रा में 19 मई तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ दर्शन कर चुके हैं। इस बीच 19 मई की रात्रि हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, पुलिस एवं अन्य राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोला गया
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से घटनास्थल का जायजा लिया और लगातार स्थिति पर नजर बनाते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशासन की टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बीच 30 मिनट में मार्ग को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया और यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया। रातभर चले अभियान के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी और राहत कार्य संचालित किए गए।
Cricket13 hours agoGT vs RR Dream11 Team Qualifier 2 IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Cricket17 hours agoENG-W vs IND-W Dream11 Team Today: पहले टी20I के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और कप्तान विकल्प
Dehradun13 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Champawat13 hours agoचंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Uttarakhand12 hours agoबड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
big news7 hours agoपेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान, घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे
Rudraprayag7 hours agoकेदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?
Uttarakhand11 hours agoउत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ






































