Champawat
सीएम धामी ने चम्पावत में जवानों के साथ मनाई दीपावली, किया पौधारोपण…

चम्पावत में SSB, ITBP जवानों के साथ दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी । इस अवसर पर उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई और पौधारोपण कर उन्हें प्रकाश के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
सीएम धामी ने कहा की माँ भारती की रक्षा में सीमाओं पर डटे हमारे वीर जवानों के बलिदान के कारण ही हम अपने परिवारों के साथ सुरक्षित रह कर त्योहार का आनंद ले पाते हैं। हमें अपने वीरों पर गर्व है।
big news
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

Champawat News : चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने छात्रा ज्योति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन समय रहते प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
Table of Contents
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला
बारकोट में गुलदार ने घात लगाकर किशोरी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी गेहूं काटने के लिए खेत में जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रास्ते में उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने से आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिस से किशोरी की जान बच गई।
खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बिना देर किए राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, ज्योति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जाना घायल का हाल
जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Champawat
लोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

Champawat News : चंपावत में जल्द ही लोगों को जाम के झाम से निजात मिलने जा रही है। लोहाघाट में ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए डीएम ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जाम से राहत के लिए टैक्सी यूनियन और व्यापारियों के साथ ठोस योजना बनाई जाएगी।
Table of Contents
लोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत
चम्पावत के लोहाघाट स्थित टीआरसी परिसर के समीप विकसित पार्किंग स्थल का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता और यातायात प्रबंधन में उसकी संभावित भूमिका का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग स्थल का पूर्ण और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि नगर में बढ़ती यातायात समस्या और जाम से आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार लाकर इस पार्किंग को शहर के ट्रैफिक समाधान का अहम हिस्सा बनाया जाए।

डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
डीएम ने उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डागर को निर्देशित किया कि टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर एक व्यवहारिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके लिए शीघ्र बैठक आयोजित कर सभी पक्षों के सुझावों के आधार पर ठोस निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने संचालित टैक्सी स्टैंड का भी जायजा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर में संचालित टैक्सी स्टैंड का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टैक्सी स्टैंड को सुव्यवस्थित करते हुए वाहनों के संचालन एवं पार्किंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
उन्होंने ये भी कहा कि नगर के दीर्घकालिक ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की पहचान की जाए और आमजन को जागरूक कर निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने के लिए प्रेरित किया जाए।
Champawat
उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की 258वीं रैंक

Lohaghat News : लोहाघाट नगर क्षेत्र से लगे ग्रामसभा कलीगांव की होनहार बेटी अनुप्रिया राय ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल
उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट से लगे कलीगांव की अनुप्रिया राय ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे चम्पावत जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है तथा लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
2023 में हुआ था भारतीय डाक सेवा में चयन
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मुख्य फार्मासिस्ट मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया राय शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।
इससे पहले वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय डाक सेवा में हुआ था। वर्ष 2024 में उन्हें 189वीं रैंक प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ और वर्तमान में वह अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अनुप्रिया को दी बधाई
अनुप्रिया राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चम्पावत के एबीसी अल्मामेटर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और आगे की पढ़ाई दिल्ली के डीपीएस विद्यालय से पूरी की। स्नातक की शिक्षा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
मुख्य परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र रहा। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता से पहले अनुप्रिया राय का चयन हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग और भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक पद के लिए भी हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Cricket19 hours agoSRH vs CSK Dream11 Prediction Match 27 IPL 2026
Cricket18 hours agoKKR vs RR Dream11 Prediction Match 28 Ipl 2026
Cricket18 hours agoLAH vs RAP Dream11 Prediction Match 27 PSL 2026
Cricket14 hours agoPBKS vs LSG Dream11 Prediction Match 29 IPL 2026
big news20 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले
big news17 hours agoDehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक
big news13 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान महिला की मौत
Udham Singh Nagar17 hours agoउधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त






































