Nainital
एक और महिला चढ़ी बाघ की भेंट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल !

रामनगर: मंगलवार की सुबह कोरबेट नेशनल पार्क के सर्पदुली रेंज में एक महिला पर बाघ के हमले से हड़कंप मच गया। यह घटना ढिकुली क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 50 वर्षीय महिला कौशल्या देवी को बाघ ने घातक रूप से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद जहां महिला के परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में बाघ की दहशत के कारण डर का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी सुबह करीब 8 बजे अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास और लकड़ी लेने गई थीं। उसी दौरान, बाघ ने अचानक हमला कर दिया और महिला को अपनी पकड़ में ले लिया। कौशल्या की चीखें सुनकर साथ में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और बाघ को भगाने का प्रयास किया। हालांकि, बाघ ने महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर खींच लिया। इसके बाद महिला के अन्य साथियों ने तुरंत गांव में जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी, वन्यजीव सुरक्षा दल और ग्रामीणों की एक टीम ने बाघ का पीछा करते हुए जंगल में महिला को ढूंढने का प्रयास किया। घटनास्थल पर पहुंचे वनकर्मियों ने हवा में फायरिंग भी की, ताकि बाघ को डराया जा सके और महिला का पता चल सके। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव लहूलुहान हालत में जंगल में बरामद किया गया।

इस घटना के बाद से गांव में भारी तादाद में लोग एकत्र हो गए और बाघ के बारे में जानकारी लेने के लिए वन विभाग से संपर्क किया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में बाघ की सक्रियता के चलते कैमरा ट्रैप और गश्त की व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “जाड़ों के समय में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि बाघों को शिकार के लिए मानव आबादी के पास आने के लिए मजबूर होना पड़ता है।” उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की और कहा कि इस क्षेत्र में बाघ की निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
राहुल मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है, और निर्देश मिलने के बाद बाघ को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने भी अधिकारियों से मांग की है कि बाघ को शीघ्र पकड़ा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
ग्रामीणों ने जताई चिंता: कौशल्या देवी की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों का मिश्रण है। गांववाले बाघ को शीघ्र पकड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि उनका जीवन सुरक्षित रह सके।
Nainital
उत्तराखंड में यहां पति ने की पत्नी की हत्या, फिर हुआ फरार, बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा

Nainital News : उत्तराखंड के नैनीताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बेटे ने पड़ोसियों को बताया कि उसकी मां सुबह से उठ नहीं रही है।
Table of Contents
नैनीताल में पति ने की पत्नी की हत्या
नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलकांडा ब्लॉक के तल्ला ओखलकांडा में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
शराब के नशे में में आरोपी और मृतका का हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक तल्ला ओखलकांडा निवासी 36 वर्षीय भीम सिंह उर्फ मोनू 21 अगस्त की रात मजदूरी करके घर लौटा था। आरोप है कि उस समय वो शराब के नशे में था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसका अपनी 28 वर्षीय पत्नी डिंकी देवी से विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट में डिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया।

बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब दंपती के बेटे ने आसपास रहने वाले लोगों को बताया कि उसकी मां सुबह से नहीं उठी है। इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खनस्यूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। 22 अगस्त को फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया।
घटना के बाद से आरोपी पति फरार
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Nainital
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज, हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस

Nainital News : उत्तराखंड हाईकोर्ट में बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत पर हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
Table of Contents
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज
आज कोर्ट में चली लंबी सुनवाई पर तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गये। जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। आपकों बता दे कि कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत ने पिछले साल 30 मई को तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस
पुलकित आर्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 354 (ए) के तहत आजीवन कारावास जबकि रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 302 और 201 के तहत आजीवन कारावास और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया गया है।
फैसले के खिलाफ तीनों ने अपील की है दायर
तीनों अभियुक्तों की ओर इसके फैसले के बाद निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। अपील पर सुनवाई लंबित है। बता दें कि वर्ष 2022 में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। अंकिता ऋषिकेश के पास मौजूद वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट के पद पर तैनात थी। वो 18 सितम्बर, 2022 को संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। 24 सितम्बर को उसका शव चीला बैराज से बरामद हुआ था।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Dehradun23 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Dehradun22 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar19 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त तक नहीं है राहत के आसार
Cricket16 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans
Nainital25 minutes agoउत्तराखंड में यहां पति ने की पत्नी की हत्या, फिर हुआ फरार, बेटे के पड़ोसियों को बताने पर हुआ खुलासा





































