Nainital
हाईकोर्ट के जस्टिस जी नरेंद्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट का बनाया गया प्रमुख !

नैनीताल: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जी नरेंद्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेट्री ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में गठित कोलॉजियम ने 24 सितंबर को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जी नरेंद्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इससे पहले, उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रहीं जस्टिस रितू बाहरी 10 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गई थीं।
इसके अलावा, जस्टिस जीएस संधावालिया को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। जस्टिस संधावालिया वर्तमान में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज के रूप में कार्यरत हैं। विधि मंत्रालय ने इन नियुक्तियों की आधिकारिक जानकारी सोमवार को जारी की।
Nainital
नैनीताल ममता शर्मसार, धनतेरस की सुबह बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

Nainital News : नैनीताल से आज सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारों के उल्लास के बीच धनतेरस की सुबह मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ममता हुई शर्मसार, जिसने अपने ही नवजात को इस तरह सड़क पर छोड़ दिया।
Table of Contents
बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी
आज सुबह बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के समीप सड़क किनारे खड़ी टैक्सी कारों के बीच सफाई कर्मचारी ने भ्रूण पड़े होने की सूचना अस्पताल को दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को किया शर्मसार
लोग बच्चों की प्राप्ति के लिए मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारे में दुआ मांगते हैं। अस्पतालों के चक्कर काटते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी बेशर्म माँ अपने ही कलेजे को टुकड़े को अपने ही नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को शर्मसार कर दिया।
सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात दोषियों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है। अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गहन चिकित्सकीय जांच की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार देखने से स्पष्ट है कि मामला बिल्कुल ताजा है और कुछ ही समय पहले भ्रूण को यहां छोड़ा गया है। भ्रूण लगभग 6 से साढ़े 6 माह का था और नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
Nainital
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Nainital News : एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। नैनीताल जिले में लालकुआं और पंतनगर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
Table of Contents
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा
लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नगला दवाईफार्मा के पास स्कूटी और कैंटर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 पर सवार होकर दो युवक लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्मा के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय चेतन बिष्ट, निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट, निवासी भवाली की मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
Dehradun21 hours agoदेहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप
Ramnagar23 hours agoमां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ, घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव
Dehradun22 hours agoअंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप, IG ने देहरादून SSP को दिए जांच के निर्देश
Almora18 hours agoअल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Haridwar20 hours agoपंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
Uttarakhand15 hours agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद
Uttarakhand2 minutes agoआज हरिद्वार पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP नेताओं को देंगे जीत का मंत्र







































