Champawat
उत्तराखंड: अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए चम्पावत में तैयारियां शुरू, 28 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक होगी प्रक्रिया l

चम्पावत: आगामी 28 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2024 तक जनपद चम्पावत के बनबसा स्थित सेना परिसर/मिलिट्री स्टेशन में आयोजित होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के भर्ती निदेशक कर्नल राहुल मेलगे ने बताया कि ऑनलाइन और एंट्रेंस 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में 28 से 30 नवम्बर 2024 तक धार्मिक शिक्षक श्रेणी के अभ्यर्थियों का तथा 1 से 6 दिसम्बर 2024 तक अग्निवीर श्रेणी के अभ्यर्थियों का फिजिकल और अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
डीएम ने दिए समुचित व्यवस्था के निर्देश
जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए कि भर्ती रैली के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी विभाग सेना के समन्वय से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों के साथ कोई भी जालसाजी या दलाली न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए रहने, खाने और अन्य सुविधाओं के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने खासतौर पर क्रीड़ा अधिकारी को सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर ट्रैक का निरीक्षण करने और किसी भी खराब स्थिति में उसे सही करने का निर्देश दिया।
सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को भी आदेश दिया कि भर्ती रैली के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाए। इसके अलावा, उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि भर्ती स्थल पर कोई भी अभ्यर्थी टैक्सी या बस का अत्यधिक किराया न चुकाए। विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि रैली के दौरान कोई तकनीकी समस्या न आए।
साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं
उन्होंने नगर पालिका टनकपुर और जिला पंचायत को भर्ती स्थल पर नियमित सफाई और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उप जिलाधिकारी टनकपुर को निर्देश दिया गया कि वह सेना से समन्वय स्थापित कर विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से लागू करें। जिलाधिकारी ने भर्ती परिसर के बाहर खाने-पीने की स्टॉल्स लगाने की भी बात कही ताकि अभ्यर्थियों को उचित मूल्य पर भोजन, फल, अंडे आदि उपलब्ध हो सकें।
बैठक में शामिल अधिकारी
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से0नि0) उम्मेद सिंह, सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के मेजर सुरेंद्र सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उप जिलाधिकारी टनकपुर ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर तैयारियों को लेकर चर्चा की।
इस बैठक के बाद, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएं ताकि भर्ती रैली सुचारु रूप से आयोजित हो सके और अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Champawat
नेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, शारदा नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में

Champawat News : नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के बीच उत्तराखंड के सीमावर्ती चम्पावत जिले में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल में बिगड़े हालात को देखते हुए टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
नेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट
नेपाल में आई बाढ़ के बाद चंपावत जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शारदा बैराज, घाटों और आसपास के निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाते हुए SDRF को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेनानायक SDRF के निर्देश पर टनकपुर की टीम संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही है।
घाटों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील
जवानों ने शारदा घाट, बैराज और नदी किनारे के क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों, यात्रियों और मछुआरों को संभावित खतरे के प्रति जागरूक किया। लोगों से नदी और घाटों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।

नदियों के जलस्तर पर रखी जा रही नजर
SDRF की टीम जरूरी जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे तैयार है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया जा सके। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई, राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।
तटीय इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील
जिला प्रशासन के आपदा नियंत्रण कक्ष से भी हालात की निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों, शारदा घाट और तटीय इलाकों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। बच्चों और पशुओं को भी नदी किनारे न जाने देने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।
Uttarakhand
टनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,छात्रों को दिए सफलता के मंत्र..

सीएम धामी का 01 सितंबर को टनकपुर दौरा , प्रशासन ने तेज की तैयारियां
सीएम पुष्कर सिंह धामी के आगामी 01 सितंबर को टनकपुर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रस्तावित भ्रमण और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संस्थान का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, नवनिर्मित गर्ल्स हॉस्टल, नए सृजित संकायों सहित संस्थान की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और संस्थान प्रबंधन को सभी तैयारियां समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संस्थान के विस्तारीकरण और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही संस्थान की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एच.एल. मंडोरिया एवं प्रबंधन टीम के साथ परिसर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। संस्थान के विस्तारीकरण के लिए चार हेक्टेयर भूमि क्षतिपूरक वनीकरण/कैम्पा के तहत आवंटित की जा चुकी है। वहीं कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के माध्यम से केएमएल फाइल अपलोडिंग और ‘परिवेश’ पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकृतियों से संबंधित प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
Table of Contents
विद्यार्थियों से बोले डीएम सफलता के लिए लक्ष्य और अनुशासन जरूरी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थान में आयोजित ‘इंट्रोडक्शन प्रोग्राम—एक्सपर्ट टॉक ऑन रोल ऑफ इंजीनियर इन द डेवलपमेंट ऑफ सोसाइटी’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए करियर, शिक्षा और समाज के विकास में इंजीनियरों की भूमिका पर विचार साझा किए। डीएम ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों से अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियां जीवन का हिस्सा हैं, इसलिए कठिन परिस्थितियों में घबराने के बजाय धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों की पहले से तैयारी करने, नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और लगातार रिवीजन की आदत विकसित करने की सलाह दी। साथ ही फिजिकल फिटनेस, व्यक्तित्व विकास और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को भी पढ़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

चार साल का कॉलेज जीवन भविष्य की नींव—डीएम
अपने इंजीनियरिंग छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कॉलेज के चार वर्ष देखते ही देखते गुजर जाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को इस समय का भरपूर सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल लर्निंग, मॉक अभ्यास और इंडस्ट्रियल विजिट पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्तराखंड के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को समझने तथा उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
‘नशे से दूर रहें, समाज को भी जागरूक करें’
जिलाधिकारी ने युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा स्वयं नशामुक्त रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवन ही युवाओं को सफलता की ओर ले जाता है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने डीएम से टॉपर बनने की रणनीति, परीक्षा तनाव, समय प्रबंधन और करियर प्लानिंग को लेकर सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने अपने अनुभवों के आधार पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक सुझाव दिए और कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर मेहनत व सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अंत में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल समाज और देश के विकास की मजबूत नींव बनेंगे।
Champawat
चंपावत में दर्दनाक हादसा! 100 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत

Champawat News : चंपावत में गुरूवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानाकोट-सिरतोली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
चंपावत में 100 मीटर खाई में गिरी कार
चंपावत जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाटी क्षेत्र के कानाकोट-सिरतोली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत
घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कार संख्या UK 04-6677 कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही थी। सिरतोली के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ।

बिहार के रहने वाले थे दोनों मृतक
कार में वाहन स्वामी और चालक कमल सिंह बोहरा (58), निवासी कानाकोट और बबलू चौधरी (38), निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार सवार थे। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के दौरान वहां से गुजर रही अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल लोहाघाट ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
big news13 hours agoनौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 29 सितंबर को रोजगार मेला, दुबई का जाने का भी मौका
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी, पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट
Chamoli12 hours agoबद्रीनाथ धाम में आस्था का नया रिकॉर्ड, पहली बार 17.79 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
Dehradun11 hours agoNEET UG फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एक और गिरफ्तारी, SIT ने भोपाल से दबोचा आरोपी











































