Dehradun
उत्तराखंड: ज्योर्तिमठ में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 700 करोड़ की डीपीआर तैयार, 1658 करोड़ का बजट मंजूर…

देहरादून: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सिंचाई विभाग ने ज्योर्तिमठ में भूधंसाव और अन्य समस्याओं को लेकर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपये की Detailed Project Report (डीपीआर) तैयार कर दी है। इसके अलावा, पेयजल निर्माण विभाग भी ड्रेनेज सिस्टम और अन्य कार्यों के लिए डीपीआर तैयार कर रहा है, जो जल्द ही तैयार हो जाएगा। शासन ने इन तैयार डीपीआर को तकनीकी आकलन समिति (टीएसी) को भेजने का निर्णय लिया है।
ज्योर्तिमठ में भूधंसाव की समस्या:
ज्योर्तिमठ में पिछले कुछ समय से भूधंसाव और भूस्खलन की समस्याएं आ रही थीं, जिसके बाद राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों को सुरक्षात्मक उपायों के लिए जिम्मेदारी सौंप दी थी। इन कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल विभाग सहित अन्य विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। अब इन विभागों की डीपीआर तैयार हो चुकी है और यह शासन में पहुंच चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने कुल 600 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है, जिसे अब तकनीकी आकलन समिति के पास भेजा जाएगा।
स्लोप स्टेबलाइजेशन और अन्य सुरक्षात्मक कार्य:
लोक निर्माण विभाग ने भूधंसाव की समस्या को लेकर स्लोप स्टेबलाइजेशन (ढलान स्थिरीकरण) कार्य की योजना बनाई है। इसके तहत आईआईटी रुड़की के सहयोग से योजना तैयार की गई है। प्रभावित क्षेत्र में कुल 12 साइटों का चयन किया गया है, जिनमें से 8 साइटों को क्रिटिकल माना गया है। इन आठ साइटों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। स्लोप स्टेबलाइजेशन का उद्देश्य भूमि के भार सहने की क्षमता को बढ़ाना है, ताकि भारी दबाव पड़ने पर भूधंसाव की समस्या न हो।
सिंचाई विभाग ने भी अलकनंदा नदी में कटाव को रोकने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत नदी के कटाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य किए जाएंगे।
ज्योर्तिमठ के सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 1658 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इसमें केंद्र सरकार का योगदान 1079 करोड़ रुपये, राज्य सरकार का योगदान 451.80 करोड़ रुपये और एसडीआरएफ (आपदा राहत निधि) से 126.41 करोड़ रुपये शामिल हैं। यह बजट क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए खर्च किया जाएगा।
आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव, विनोद कुमार सुमन ने कहा, “लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग की डीपीआर मिल गई है और अब इसे तकनीकी आकलन समिति (टीएसी) के लिए भेजा जा रहा है। पेयजल विभाग ड्रेनेज और अन्य कार्यों के लिए डीपीआर तैयार कर रहा है, और उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरा हो जाएगा।
big news
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देहरादून, शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल

Dehradun News : राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक शराब की दुकान के बाहर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया और गोली चलने से दो युवक घायल हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी देहरादून
देहरादून में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी है। शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे शराब के ठेके के बाहर कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक पक्ष ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल
शुरुआत में कई लोगों ने गोली की आवाज को किसी तेज रफ्तार बाइक का शोर समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद जब दो युवक घायल मिले तो फायरिंग की पुष्टि हुई। इस घटना में 38 वर्षीय नवीन राणा की छाती में गोली का छर्रा लगा। उन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं, 25 वर्षीय कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
Breakingnews
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब!, सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल

Dehradun News : देहरादून के जाखन इलाके से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह ने एक साल पुरानी चोरी का राज खोल दिया।
Table of Contents
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब !
देहरादून के जाखन की रहने वाली नितीशा वत्स के फ्लैट से करीब एक साल पहले दो डायमंड की अंगूठियां, एक सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे।
उन्हें शुरू से अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक था, लेकिन सबूत न होने के कारण वे कुछ नहीं कर पा रही थीं। लेकिन कहते हैं, अपराधी कोई न कोई गलती जरूर करता है। इस मामले में भी यही हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल
हाल ही में नितीशा सोशल मीडिया देख रही थीं, तभी उनकी नजर विमला देवी के व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील पर पड़ी। वीडियो में विमला के गले में वही चोरी हुई सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट साफ दिखाई दे रहे थे। रील बनाकर दिखावा करने की कोशिश में वो खुद ही अपने खिलाफ सबसे बड़ा सबूत छोड़ बैठी।

डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद नितीशा ने बिना देर किए रील के स्क्रीनशॉट सुरक्षित किए। गहनों के बिल जुटाए और राजपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया से मिले इन डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।
Dehradun
बड़ी खबर : देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल, अधिसूचना हुई जारी

Dehradun News : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव करते हुए न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित नई अधिसूचना जारी की है।
Table of Contents
देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल
आदेश के अनुसार पौड़ी गढ़वाल स्थित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ये पद पिछले कुछ समय से रिक्त था और उनका स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कई न्यायिक अधिकारियों को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारियां
अधिसूचना के तहत अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नैनीताल में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को विशेष एनडीपीएस न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, देहरादून के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव को विशेष न्यायालय-2 (एनडीपीएस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू
ऊधमसिंह नगर की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता गुंजियाल को विशेष पॉक्सो न्यायालय, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद संबंधित न्यायिक अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
Cricket23 hours agoENG vs IND Dream11 Team 2nd T20i 2026: मैनचेस्टर में होगी रोमांचक भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टीम और मैच प्रेडिक्शन
Dehradun22 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल, अधिसूचना हुई जारी
big news23 hours agoBJP में बवाल ! प्रदेश अध्यक्ष के सामने लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे, टिहरी विधायक के खिलाफ बगावत !
big news20 hours agoसरकारी नौकरी तो मिली, लेकिन छूट रहा खेल !, दुविधा में ‘आउट ऑफ टर्न’ जॉब वाले खिलाड़ी…
big news43 minutes agoफिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देहरादून, शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल
Breakingnews19 hours agoएक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब!, सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल
Ramnagar1 hour agoरामनगर : खत्म होगा भक्तों का इंतजार, इस दिन खुलेंगे गर्जिया देवी मंदिर के कपाट
Cricket25 minutes agoGloucestershire vs Surrey मैच 77 टी20 ब्लास्ट










































