Breakingnews
Shubman Gill की फिटनेस को लेकर आई खुशखबरी, अभ्यास मैच में खेलते हुए आ सकते हैं नजर…..

BorderGavaskarTrophy का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले भारत और प्राइम मिनिस्टर्स XI के बीच कैनबेरा में एक अभ्यास मैच होगा। इस मैच को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, और वह है Shubman Gill की फिटनेस। पर्थ टेस्ट से पहले गिल को अंगूठे में चोट आई थी, लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और नेट्स में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए हैं।
Shubman Gill को कैनबेरा के उस मैदान पर अभ्यास करते हुए देखा गया है, जहां भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर्स XI का अभ्यास मैच खेला जाएगा। उनकी फिटनेस को लेकर फैंस में उम्मीदें जगी हैं कि वह इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि गिल की चोट के कारण वह दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन नेट्स में उनकी वापसी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
अगर Shubman Gill अभ्यास मैच खेलते हैं, तो उम्मीद की जा रही है कि वह एडिलेड में होने वाले पिंक-बॉल टेस्ट में भी खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया गया था, लेकिन वह उस मैच में सिर्फ 0 और 25 रन ही बना पाए थे। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या Shubman Gill को तीसरे क्रम पर बैटिंग करनी चाहिए या उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए।
केएल राहुल को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी सौंपे जाने की संभावना भी है, क्योंकि वह फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। पर्थ टेस्ट मैच में राहुल ने 26 और 77 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं, जो टीम इंडिया के लिए संकटमोचन साबित हुई थीं। उनके पहले पारी के 26 रन बहुत अहम थे, क्योंकि उस समय टीम इंडिया के लिए ऑलआउट होने का खतरा मंडरा रहा था।
#ShubmanGill #BorderGavaskarTrophy #IndiaVsPMXI #PracticeMatch #AdelaideTest #Canberra #KLrahul #IndiaCricket #TestMatch #CricketNews #CricketUpdates
Breakingnews
ग्राउंड जीरो से लेकर नीति तक: युवा संवाद में बोले सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात्रि को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में समाचार चैनल चढ़ दी कला द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये |
कार्यालय से निर्देश जारी करने से ज्यादा जरूरी है ग्राउंड जीरो पर रहना – सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली आपदा हो या सिल्कयारा का संकट, मात्र कार्यालय से निर्देश जारी करने की बजाय वे ग्राउंड जीरो पर रहकर कार्य करने पर विश्वास करते हैं | शासन के उच्च अधिकारियों को भी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में कैंप कर करके स्थिति पर सीधी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे |
यूसीसी राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक महत्व का विषय – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है | उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू करके बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को अपनी भावांजलि दी हैं| सीएम ने कहा कि यूसीसी लागू होने के साथ ही उत्तराखंड के सभी निवासियों के अधिकार एक समान हो गए हैं| सभी धर्म की महिलाओं के लिए अब एक पूरा कानून है | यह किसी धर्म या पंथ के खिलाफ नहीं है| यह समाज में समानता लाने का कानूनी प्रयास है| इसमें किसी प्रथा को नहीं बदला गया है…बल्कि कुप्रथा को खत्म किया गया है |
देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओ में पारदर्शिता के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू है| पूरे हिंदुस्तान का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून कहीं लागू हुआ है तो वो उत्तराखंड में हुआ है| उन्होंने कहा कि आज पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही हैं | गत चार वर्षो में 25000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है | राज्य की युवाओं में नया आत्मविश्वास आया है|
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का भी नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प उत्तराखण्ड के विकसित होने से और उत्तराखण्ड के विकसित होने का संकल्प यहां के समाज, नागरिकों और प्रत्येक क्षेत्र के विकसित होने से ही साकार होगा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल , अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे |
Breakingnews
देहरादून जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम, सुखविंदर कौर बनीं अध्यक्ष

देहरादून: देहरादून जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। सुखविंदर कौर ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की…जबकि अभिषेक सिंह ने 18 मतों के साथ उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया।
कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर
सुखविंदर कौर की जीत के साथ ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह की जीत ने कांग्रेस की स्थिति और मजबूत कर दी है।
Breakingnews
बड़ी खबर: धामी सरकार में सुबोध उनियाल को मिली नई और अहम जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। नई जिम्मेदारी के तहत सुबोध उनियाल अब विधानसभा में सरकार के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सुबोध उनियाल पहले से ही प्रदेश में अपने सक्रिय कार्य और लंबे अनुभव के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से सरकार की विधायी कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत एवं प्रभावी होगी।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो