Chamoli
बदरीनाथ महायोजना के कार्यों में तेजी, शीतकाल में भी जारी है निर्माण !

बदरीनाथ: तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बदरीनाथ महायोजना का काम शीतकाल में भी निरंतर चल रहा है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद मास्टर प्लान के कार्यों में रफ्तार पकड़ ली है। इस सीजन में बर्फबारी से पहले अधिकांश कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों और आगामी यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए।
बदरीनाथ में सिविक एमिनिटी सेंटर, टीआईसी और अराइवल प्लाजा का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, और दरवाजों, खिड़कियों का फिनिशिंग काम चल रहा है। इसी सीजन में सिविक एमिनिटी सेंटर और टीआईसी का काम पूरा होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मास्टर प्लान के पहले चरण में नेत्र व बद्रीश झील का सौंदर्यीकरण, लूप रोड, बीआरओ बाईपास और स्ट्रीट लाइट का काम पूरा कर लिया गया है।
तीर्थ पुरोहित आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा किया जाए, और रिवरफ्रंट कार्यों के दौरान पीआईयू और जल संस्थान को सीवर लाइन की मरम्मत का काम अगली यात्रा सीजन से पहले करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने पांडुकेश्वर में योगध्यान बद्री मंदिर, कुबेर मंदिर का निरीक्षण किया और शीतकालीन यात्रा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवक के बारे में जानकारी भी ली गई।
#BadrinathMasterPlan, #WinterTravelArrangements, #InfrastructureDevelopment, #PilgrimageFacilities, #BadrinathInspection
Chamoli
गैरसैंण विधानसभा सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस का प्रदर्शन

Gairsain News : चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में दो दिवसीय विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को याद किया गया।
Table of Contents
गैरसैंण विधानसभा सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि
सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर धरने पर रहे। वहीं, विधानसभा के मुख्य द्वार पर भी कांग्रेस विधायकों ने वोट चोरी, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और प्रदेश की कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
जंगलचट्टी बैरियर पर यूकेडी का प्रदर्शन
विधानसभा सत्र के पहले दिन जंगलचट्टी बैरियर पर यूकेडी, प्रधान संगठन, स्वराज दल समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। ये कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे थे। बैरियर पर प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के दौरान मीडिया कर्मियों, स्थानीय लोगों और अधिकारियों के फंसने की सूचना भी सामने आई।

कांग्रेस ने सीढ़ियों पर बैठकर की नारेबाजी
कांग्रेस ने सीढ़ियों पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। दो दिवसीय सत्र के दौरान सदन में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी है। ऐसे में पहले दिन सदन के भीतर की कार्यवाही के साथ ही विधानसभा परिसर के बाहर हुए प्रदर्शनों पर भी नजर बनी हुई है।
Chamoli
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, धामी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट, कई विधेयकों पर भी नजर

Chamoli News : उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज, 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में शुरू हो रहा है। सत्र को लेकर प्रशासन और विधानसभा सचिवालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री और विधायक भी भराड़ीसैंण पहुंच चुके हैं।
Table of Contents
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे वंदे मातरम के साथ शुरू होगी। इसके बाद दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने की कार्यवाही होगी। दोपहर 3 बजे से वित्तीय और विधायी कार्य किए जाएंगे। सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगें पेश की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की रिपोर्ट, अध्यादेश और विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
धामी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
सत्र के पहले दिन की प्रमुख कार्यवाही अनुपूरक बजट से जुड़ी होगी। मुख्यमंत्री सदन में अनुपूरक अनुदान मांगें प्रस्तुत करेंगे। इसके माध्यम से सरकार चालू वित्तीय वर्ष में पहले से निर्धारित बजट के अतिरिक्त जरूरी खर्चों के लिए विधानसभा से मंजूरी मांगेगी।
अनुपूरक बजट का इस्तेमाल विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान करने में किया जाता है। हालांकि, विधानसभा की जारी कार्यसूची में अनुपूरक बजट की कुल राशि का उल्लेख नहीं है। सरकार कितनी अतिरिक्त धनराशि की मांग करेगी, इसकी जानकारी सदन में मांगें पेश होने के बाद सामने आएगी।

वित्त आयोग और मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट भी होगी पेश
विधानसभा की कार्यसूची में छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट और उस पर सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत करना भी शामिल है। मुख्यमंत्री संबंधित संवैधानिक प्रावधानों और उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत ये विवरण सदन के पटल पर रखेंगे।
इसके अलावा उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की वर्ष 2019 से 2022 तक की वार्षिक एवं विशेष रिपोर्ट पर सरकार की कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन भी पेश किया जाएगा। विधानसभा की विभिन्न विशेषाधिकार समितियों के प्रतिवेदन भी सदन में रखे जाने प्रस्तावित हैं।
कई विधेयकों को सदन में पुनर्स्थापित करने की तैयारी
दो दिवसीय सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े विधेयकों को सदन में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है। इनमें सिंचाई जल निकासी विधेयक, 2026, राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2026, निवेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 और जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) द्वितीय विधेयक, 2026 शामिल हैं।
इसके अलावा अल्पसंख्यक शिक्षा, सिविल विधि, अग्निशमन एवं आपात सेवा, माल और सेवा कर तथा निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित विधेयक भी कार्यसूची में शामिल हैं। संबंधित मंत्री पहले विधेयकों को पुनर्स्थापित करने की अनुमति मांगेंगे और फिर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें सदन में प्रस्तुत करेंगे। गैरसैंण में आयोजित इस सत्र में अनुपूरक बजट, विभागीय रिपोर्टों और विभिन्न विधायी प्रस्तावों पर होने वाली कार्यवाही पर नजर रहेगी।
Chamoli
गैरसैंण में कल से विधानसभा सत्र, धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

Chamoli News : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर से दो दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रियों और विधायकों के सोमवार शाम तक गैरसैंण पहुंचने की संभावना है। सत्र की तैयारियों के तहत सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में तैनात अधिकारी व कर्मचारी रविवार को ही पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
Table of Contents
गैरसैंण में कल से विधानसभा सत्र
दो दिन के इस सत्र में राज्य सरकार करीब 7 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी। इसके अलावा विभिन्न विधेयकों और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। सरकार ने विपक्ष के सवालों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने की तैयारी की है। वहीं, विपक्ष प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।
कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का कार्यक्रम घोषित
सत्र के पहले दिन यानी 27 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक सदन के भीतर भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे।

विधानसभा सचिवालय को विधायकों की ओर से अब तक 430 से अधिक प्रश्न प्राप्त हुए हैं। हालांकि, सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, इसलिए प्रश्नकाल नहीं होगा। भोजनावकाश के बाद सरकार अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी।
विधानसभा सचिव हेम पंत ने भराड़ीसैंण पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण
विधानसभा सचिव हेम पंत ने भराड़ीसैंण पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। उनके साथ सचिवालय के कई अधिकारी भी गैरसैंण पहुंच चुके हैं। सोमवार को मंत्रियों, विधायकों और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही सत्र की तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
Chamoli8 hours agoगैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, धामी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट, कई विधेयकों पर भी नजर
Ramnagar8 hours agoरामनगर में भीषण हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
Chamoli7 hours agoगैरसैंण विधानसभा सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस का प्रदर्शन
Dehradun5 hours agoउत्तराखंड में अशासकीय स्कूलों में भर्ती का रास्ता साफ, खाली पद भरने की तैयारी
Dehradun3 hours agoमसूरी में विंटर लाइन का मनमोहक नजारा, सूर्यास्त के रंगों में खो रहे पर्यटक
big news18 minutes agoधामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, जानिए किसे क्या मिला ?













































