Delhi
पूरी दुनिया में फैल रहा ब्लीडिंग आई वायरस, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके….

दिल्ली : ब्लीडिंग आई वायरस यानी आंखों में खून आना या खून के थक्के जमना एक गंभीर बीमारी है, जो हाल ही में तेजी से फैल रही है। यह वायरस 17 देशों में फैल चुका है, जिनमें से रवांडा में इस गंभीर वायरस के कारण 15 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि ब्लीडिंग आई वायरस क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
ब्लीडिंग आई वायरस क्या है?
ब्लीडिंग आई वायरस को वैज्ञानिक भाषा में हेमोरेजिक कंजक्टिवाइटिस (Hemorrhagic Conjunctivitis) कहा जाता है। यह एक वायरल संक्रमण है, जो आंखों में खून के बहने जैसे लक्षण उत्पन्न कर सकता है। इस वायरस में आंखों के सफेद भाग में खून के थक्के जमा जाते हैं और यह तेजी से फैलता है।
ब्लीडिंग आई वायरस के लक्षण
मारबर्ग वायरस या ब्लीडिंग आई वायरस के लक्षण 2 से 20 दिनों तक दिखाई दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- आंखों में तेज जलन और खुजली
- आंखों के सफेद भाग में लालिमा और खून का थक्का जमना
- धुंधला दिखाई देना
- सिर में दर्द और चक्कर आना
- मितली या उल्टी आना
- हल्का बुखार होना
ब्लीडिंग आई वायरस से बचने के तरीके
इस वायरस से बचाव के लिए कुछ एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी है:
- हाथों की सफाई: बार-बार हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए।
- आंखों से बचाव: गंदे हाथों से आंखों को छूने से बचना चाहिए।
- साफ सफाई: आंखों और चेहरे को पोंछने के लिए साफ तौलिए और रुमाल का इस्तेमाल करें।
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी: संक्रमित व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए।
- आई ड्रॉप्स और एंटीबायोटिक्स: डॉक्टर की सलाह से ही आंखों में ड्रॉप्स और एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करें।
- कांटेक्ट लेंस का ध्यान रखें: अगर आप कांटेक्ट लेंस इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी सफाई पर विशेष ध्यान दें।
ब्लीडिंग आई वायरस गंभीर हो सकता है, लेकिन यदि सही उपायों को अपनाया जाए तो इससे बचाव संभव है। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता और सावधानी बरतना बेहद महत्वपूर्ण है।
#BleedingEyeVirus #HemorrhagicConjunctivitis #MarburgVirus #EyeInfection #VirusPrevention #HealthAwareness #EyeCare #PreventInfection #StaySafe #RwandaVirusOutbreak
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

big news
राहुल गांधी ने उठाया देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या का मामला, उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पर साधा निशाना

Dehradun News : सोमवार को जोहड़ी में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई है। इस मामले को लेकर उन्होंने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी ने जताई चिंता
सोमवार को देहरादून के जोहड़ी इलाके में हुए फायरिंग मामले में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा।

उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पूरी तरह धवस्त
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि ‘ देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं।

आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।”
big news22 hours agoUK Board Result 2026 : कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक ?
big news23 hours agoहरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी
big news6 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news21 hours agoनैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
Cricket4 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
Nainital21 hours agoबड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
big news5 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news3 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट









































