Roorkee
रुड़की: 11-21 दिसंबर तक रुड़की में अग्निवीर परीक्षा, 35 रोडवेज बसों की व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन अलर्ट !

रुड़की: रुड़की में 11 से 21 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। युवाओं को भर्ती परीक्षा के दौरान आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न हो, इसके लिए हरिद्वार जिले से 35 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम ने इस हेतु पूरी तैयारी कर ली है।
पिछले दिनों पिथौरागढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान युवाओं की भारी भीड़ के कारण कई व्यवस्थाओं में कमी आई थी, जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ा था। पिथौरागढ़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, रुड़की में होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने पूरी तैयारी सुनिश्चित की है।
हरिद्वार डिपो से 35 बसों को अलग-अलग रूटों पर युवाओं को लाने और ले जाने के लिए लगाया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी, तो इन बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, बसों के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए जाएंगे, जैसे कि अब्दुल कलाम चौक, ढंडेरा फाटक, सोलानी नदी पुल पार, और सालियर।
युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए ढाबों और होटलों पर भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि बस चालक और परिचालक अधिकृत स्थानों से हटकर अन्य स्थानों पर बसें न रोकें। इसके अलावा, बसों की लगातार चेकिंग की जाएगी ताकि टिकटों की बिक्री में कोई गड़बड़ी न हो।
पुलिस द्वारा भर्ती स्थल के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी और साथ ही टेंपो और ई-रिक्शा की एंट्री पर भी पाबंदी रहेगी। 11 से 21 दिसंबर तक की इस भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
सहायक महाप्रबंधक, हरिद्वार डिपो, सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए 35 बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा, ढाबों और होटलों पर भी चेकिंग की जाएगी और टिकट चेकिंग के लिए टीम लगाई जाएगी।
#AgniveerRecruitmentExam, #RoadwaysBuses, #Uttarakhand, #YouthTransportation, #December2024
Roorkee
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच लोग कर रहे कन्या पूजन

Roorkee News : देशभर में अष्टमी का पर्व आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी दुर्गाष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। रूड़की में अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Table of Contents
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। रुड़की से आस्था की एक भव्य और मनमोहक तस्वीर सामने आई है। रुड़की के दुर्गा चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दूर तक दिखाई दीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता गया और मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया।

जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी मां दुर्गा के दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, वहीं भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।ॉ
प्रशासन की ओर से की गईं हैं विशेष व्यवस्थाएं
भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी का दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Roorkee
ROORKEE NEWS: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन जब्त किए हैं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के बाद मॉडिफाई करते थे वाहन
गिरफ्तार तीनों ही रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों की पहचान हनी कश्यप, सलमान और मयंक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. इसके बाद आरोपी चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उनकी पहचान बदल देते थे और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

ये भी पढ़ें_ सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
आरोपियों के कब्जे से 8 वाहन जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पनियाला लाठर देवा तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा है. जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 8 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद गाड़ियों में से 4 वाहन गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Cricket7 hours agoQUE vs KAR Dream11 Prediction Match 2 PSL 11: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम
Uttarakhand6 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
Uttarakhand22 hours agoदेहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार
Uttarakhand23 hours agoDehradun News: SGRR मेडिकल कॉलेज की पीजी छात्रा की संदिग्ध मौत, HOD पर गंभीर आरोप
Cricket6 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st ODI 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Nainital5 hours agoNAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
Uttarakhand4 hours agoमुख्यमंत्री धामी ने PM मोदी से की मुलाकत, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
National45 minutes agoप्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा








































