Crime
देहरादून में साइबर ठगी का नया मामला , एक युवती से 57 लाख रुपए की ठगी….

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश करने का लालच देकर एक युवती से 57 लाख रुपए की ठगी कर दी। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ ठगी का शिकार?
राजपुर रोड निवासी युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई को उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में जानकारी दी गई थी। विज्ञापन में कहा गया था कि सस्ते रेट पर शेयर खरीदकर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद युवती ने संपर्क किया और उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें पहले से 200 लोग जुड़े हुए थे।
ग्रुप के एडमिन ने युवती से संपर्क कर एक लिंक भेजा, जिसके जरिए उसे शेयर मार्केट संबंधी एक एप डाउनलोड कराया गया। एप पर निवेश करने के लिए युवती को बताया गया कि इसमें निवेश करने पर उसे बहुत अधिक मुनाफा होगा। युवती ने 22 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक कुल 57 लाख रुपए इस एप पर जमा कर दिए।
धनराशि न निकाल पाने पर हुआ खुलासा
जब युवती ने बाद में अपनी जमा की गई धनराशि को निकालने का प्रयास किया, तो उसे अपनी रकम वापस नहीं मिल सकी। उसने ग्रुप के एडमिन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और उसे व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर कर दिया। इस घटना के बाद युवती को एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गई है।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने के लिए प्रयास जारी हैं।
big news
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार में खेत में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवक के चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव
हरिद्वार में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की जताई जा रही आशंका
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अब तक नहीं हो पाई है शव की पहचान
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Cricket19 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Cricket20 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
big news21 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
big news18 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
big news19 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
Dehradun22 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
Pithoragarh16 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
Delhi14 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध






































