Breakingnews
RBI ने रेपो रेट को 6.50% पर स्थिर रखा, लोन लेने वालों को राहत नहीं…..

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की हाल ही में हुई बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने महत्वपूर्ण नतीजे घोषित किए। इस बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका सीधा असर लोन लेने वालों पर पड़ेगा, क्योंकि इसका मतलब है कि आपकी EMI पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वर्तमान में रेपो रेट 6.50% पर स्थिर है, जो फरवरी 2023 से बिना किसी बदलाव के बरकरार है। हालांकि, यह राहत होम लोन और कार लोन लेने वालों के लिए नहीं होगी, क्योंकि वे अपने EMI में राहत की उम्मीद नहीं कर सकते।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के दौरान कहा कि मौद्रिक नीति का समाज के विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक प्रभाव होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कीमतों की स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है और आरबीआई आर्थिक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहा है। गवर्नर ने यह भी बताया कि महत्वपूर्ण आंकड़ों के आधार पर यह संकेत मिलते हैं कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में आर्थिक वृद्धि तेज हो सकती है।
आरबीआई का वृद्धि दर अनुमान घटाया
आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.2% से घटाकर 6.6% कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर अनुमान से कम होकर 5.4% रही, जिसके बाद आरबीआई ने यह बदलाव किया है। इसके अलावा, खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5% से बढ़ाकर 4.8% कर दिया गया है।
गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती के संकेत अब समाप्त हो रहे हैं। हालांकि, खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार दबाव बना रहने के कारण तीसरी तिमाही में मुद्रास्फीति ऊंची रहने की संभावना है।
#RBI #MPC #RepoRate #MonetaryPolicy #Inflation #EconomicGrowth #HomeLoan #CarLoan #EMIRates #InterestRates #ShaktikantaDas #GDPGrowth #RetailInflation #IndianEconomy #FinancialStability
Breakingnews
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Uttarakhand News : उत्तराखंड की शांत फिजाएं इन दिनों किसी ना किसी कारण के चर्चाओं में हैं। पहले कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद उत्तराखंड में कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और अब सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के साथ ही उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी
संभावित सुरक्षा खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद दोनों राज्यों में संवेदनशील धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, एक धमकी भरे ईमेल में कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी संस्थानों और पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में कुछ राजनीतिक हस्तियों का भी उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई हैं।
धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा
अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण शुरू कर दिया है। प्रमुख मंदिरों, परिवहन केंद्रों और सरकारी भवनों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए लागू
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी संभावित हमले के समय, स्थान या अन्य विशिष्ट जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।
Breakingnews
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 4 घायल

Haridwar Accident : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत
हरिद्वार में बीती रात रोडवेज बस और पिकअप वाहन में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी।
वहीं पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की दिशा में जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा। चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
यातायात हुआ प्रभावित, क्रेन से हटाए गए वाहन
हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और पिकअप को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया।
Breakingnews
Breaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मल्ली सतपुली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर
पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में एक कार के ऊपर बड़ा बोल्डर गिर गया। जिसमें बैठे 1 व्यक्ति की मौके में ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर घायल है। बताया जा रहा है कि वाहन रास्ते से गुजर रहा था इसी दौरान बोल्डर उस पर आ गिरा।
एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार up 16 eu7595 की एक प्राइवेट बोलेरा के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 व्यक्तियों को उपचार के लिए हंस हॉस्पिटल सतपुली भेजा गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Champawat3 hours agoसीएम ने चंपावत को दी 40 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात, अत्याधुनिक MRI मशीन का भी किया लोकार्पण
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Uttarakhand24 hours agoपिरूल लाओ – पैसे पाओ योजना से जीवन हुआ आसान, आग से बच रहे जंगल, ग्रामीणों को भी मिला काम
Breakingnews1 hour agoउत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक जगहों और सरकारी संस्थानों की बढ़ाई गई सुरक्षा
Breakingnews23 hours agoBreaking News : पौड़ी के सतपुली में कार के ऊपर गिरा बोल्डर, 1की मौत 2 घायल, देखें वीडियो
Breakingnews6 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की हुई भिड़ंत, तीन की मौत, 4 घायल
Cricket5 hours agoमहिला टी20 विश्वकप 2026 का पहला सेमिफाइनल कल : ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला के बीच होगा महा मुकाबला…
Business2 hours agoKnack Packaging Ltd IPO: प्राइस बैंड, तारीखें और पूरी जानकारी..











































