Crime
सुवाखोली पेट्रोल पंप पर गुस्साए युवकों ने किया हमला, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा….

देहरादून : मसूरी के सुवाखोली पेट्रोल पंप पर 29 दिसंबर को अज्ञात युवकों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में युवकों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ शारीरिक रूप से भी हिंसा की। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर मसूरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना का विवरण:
मसूरी कोतवाली के अनुसार, सुवाखोली पेट्रोल पंप के स्वामी कुणाल सेठ ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 29 दिसंबर को सुबह के समय तीन कारों में सवार युवक पेट्रोल भरवाने पंप पर आए थे। इन युवकों ने 500 रुपये का पेट्रोल भरवाया और पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया। इसके बाद, वे अपनी कारों में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने लगे। जब पेट्रोल पंप कर्मचारी सूरज नौटियाल ने उन्हें म्यूजिक बंद करने के लिए टोका, तो कार सवार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए सूरज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना के दौरान, पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी जब बचाव में आए, तो युवकों ने उनकी भी पिटाई की और फिर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई:
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में धारा 115(2), 191, 304(2), 351(2), और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पेटीएम ट्रांजेक्शन की मदद से आरोपियों की पहचान की।
मसूरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों—अर्पण थापा (18 वर्ष) और आदित्य रावत उर्फ गोपू (22 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया। अर्पण थापा को नेहरू ग्राम क्षेत्र से और आदित्य रावत को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई:
कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं में शांतिपूर्ण समाधान निकालें और कानून अपने हाथ में न लें।
मसूरी पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।
#MussooriePolice #PetrolPumpIncident #AssaultCase #CriminalAction #MussoorieNews #LawAndOrder #CCTVEvidence #PoliceAction #JusticeForWorkers
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
big news9 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत
Breakingnews10 hours agoकेदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक
Haldwani7 hours agoहल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया
Champawat8 hours agoलोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
big news4 hours agoमंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार
big news5 hours agoमहिला कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव, निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ किया प्रर्दशन
big news2 hours agoउत्तराखंड में शुरू होंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, सरकारी स्कूलों में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, जानें क्यों है ये खास ?
Cricket6 hours agoHYDK vs RWP Dream11 Prediction Match 24 PSL 2026












































