Haridwar
हरिद्वार में राज्यकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का विरोध, छात्रों ने किया प्रदर्शन !

हरिद्वार: राज्य सरकार द्वारा हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित राज्यकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने आज कॉलेज के गेट पर एकजुट होकर इसका विरोध किया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत से नीट परीक्षा पास की और सरकारी कॉलेज में सीट हासिल की, लेकिन सरकार का यह निर्णय उन्हें धोखा देने जैसा महसूस हो रहा है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि यदि पहले ही यह बताया जाता कि कॉलेज को पीपीपी मोड पर चलाना है, तो वे इसे समझ पाते, लेकिन अब यह फैसला लेकर सरकार ने उन्हें ठगा हुआ महसूस कराया है। छात्रों ने एक स्वर में मांग की है कि सरकार इस निर्णय को वापस ले।
इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से अपील की कि इस कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने के फैसले को तत्काल रोका जाए। छात्रों का कहना है कि यदि सरकार ने अपनी योजना वापस नहीं ली तो वे अपनी पढ़ाई में विरोध जताने के लिए कक्षाएं छोड़ने और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को भी तैयार हैं।
इस मुद्दे को लेकर सरकार और छात्रों के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
#Haridwar, #PPPMode, #MedicalCollege, #StudentsProtest, #GovernmentDecision
Roorkee
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Roorkee News :महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
Table of Contents
तरबूज खाने से 4 की मौत के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
महराष्ट्र से सामने आए मामले के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन एक्शन मोड में देखने को मिल रहा है। महराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की कृषि मंडी में तड़के छापेमारी कर फलों की जांच की गई।
रूड़की में मंडी पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी में तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों से फलों के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ। जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किया जा रहा था।

व्यापारियों को विभाग ने जारी किए नोटिस
छापेमारी में यह भी सामने आया कि कई व्यापारियों के पास फलों को पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। ऐसे व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खाद्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें। विभाग का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने तुलसी चौक, रेलवे स्टेशन, अपर रोड और हरकी पैड़ी सहित कई क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुझाव व फीडबैक भी लिया। मनसा देवी पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख पुलों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले को लेकर आंतरिक सड़कों, हेरिटेज मार्गों और अमृत स्नान मार्गों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Haridwar
Haridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

Haridwar News : हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
हरिद्वार में मगरमच्छ ने एक 12 साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है। जहां रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
जबड़ों में दबाकर मासूम को पानी में खींच ले गया
बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला किया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।
ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक मासूम की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड
Cricket18 hours agoMA vs AMO Dream11 Team Match 11 AFG T20 Cup 2026: कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट ड्रीम 11 टीम…
big news18 hours agoBKTC में लाखों का घोटाला, RTI से हुआ बड़ा खुलासा, अधिवक्ता विकेश नेगी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Breakingnews18 hours agoभिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत
Cricket19 hours agoDC vs KKR Dream11 Team Ipl 2026 Match 51: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और इंजरी अपडेट
big news14 hours agoदो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
Nainital16 hours agoकुमाऊं कमिश्नर ने किया तल्लीताल बस अड्डे का निरीक्षण, माल रोड में चल रहे हैं कार्यों का भी लिया जायजा












































